करीना और अनुष्का के बाद अब अभिनेत्री कंगना शर्मा नें सुनाई खुशखबरी, बेबी बुम्प के साथ शेयर की ऐसी तस्वीरें

अभिनय की दुनिया की बात करें तो कई सितारों नें अपने माँ पापा बने की खबरें अपने फैन्स को सुनाई हैं| बीते दिनों की ही अगर बात करे तो मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर नें भी तैमूर के बाद अपने दुसरे बच्चे की खबर फैन्स तक पहुंचाई थी| वहीँ एक और जानी मानी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा नें भी अपने फैन्स के सामने अपने पहले बच्चे की खबर दी है| और आज हम आपको बॉलीवुड की एक ऐसी ही अभिनेत्री से मिलाने जा रहे हैं जो के कुछ ही दिनों में माँ बनने वाली हैं| और इन्होने यह सारी जानकारी खुद ही फैन्स तक पहुंचाई है|

ये अभिनेत्री कोई और नही बल्कि मशहूर टीवी एक्ट्रेस कंगना शर्मा हैं| इन्होने कुछ ही दिनों पहले अपनी प्रेगनेंसी अनाउंस की है| बता दें के ये कंगना कोई और नही बल्कि स्टार प्लस के फेमस सीरियल ‘तू सूरज मैं सांझ पियाजी’ की ही जानी मानी अभिनेत्री हैं| अभिनेत्री कंगना अपने करियर से लेकर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स तक सभी जगह काफी सक्रीय हैं| और ऐसे में आज टीवी इंडस्ट्री में ये काफी पोपुलर है| साथ ही इनके इन्स्ताग्राम अकाउंट पर भी 10 लाख से अधिक चाहने वाले हैं|

अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर भी काफी एक्टिव होने के चलते अक्सर ही अपनी तस्वीरें या असल जिंदगी से जुडी खबरें फैन्स तक पहुंचाती रहती हैं| लिहाज़ा कुछ वक्त पहले इन्होंने अपने इन्स्ताग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिये अपने फैन्स तक अपनी माँ बनने की खुशखबरी पहुंचाई है| अपनी इस तस्वीर में अभिनेत्री नें लाइम कलर की ड्रेस फनी है और अपने बेबी बुम्प को फ्लौंट करती नजर आ रही हैं|

ऐसे में फैन्स भी इन्हें इनके जीवन के अगले पड़ाव के लिए बधाइयां देते नजर आ रहे हैं| अब तक इनकी तस्वीर पर लाखोंन की तादाद में लाइक्स आ चुके हैं और फैन्स इनकी तस्वीर पर कमेंट्स करके इन्हें आगे के जीवन की शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं| बता दें के इस तस्वीर में अभिनेत्री नें अपने बेबी बुम्प के साथ बेहद क्यूट सा पोज दिया है और साथ में नीचे कैप्शन में अपनी मन की बात भी बताई है|

इस त्त्स्वीर के साथ अभिनेत्री नें बेहद प्यारा सा एक मैसेज भी दिया है| अभिनेत्री लिखती हैं, – ‘एक बेबी आपके प्यार को मजबूत बनाएगा, दिन छोटे और रातों को लंबी बनाएगा। घर में खुशियां लाएगा, कपड़े गंदे करेगा..अतीत को भुलाकर भविष्य को जीने लायक बनाएगा।

बीते दिन की बात अरें तो आभिनेत्री नें एक और तस्वीर अपने नन्हे मेहमान संग शेयर की है जिसमे वो एक स्टाइलिश ड्रेस पहने आउटडोर शूर कराती नजर आ रही है| इसमें इन्होने येलो रंग की स्ट्राइप्ड ड्रेस पहन रखी है| इस तस्वीर पर भी इन्हें फैन्स की ढेरों बधाइयां देखने को मिल रही हैं| हालाँकि इन्हें इनके कुछ फैन्स तस्वीर में बाहर देखकर कैसा कहते भी नजर आ रहे हैं के इन्हें इन हालातों में घर से बहार नही रहना चाहिए|

इनकी पेर्फार्मेंसेज की बात करें तो ये सीरियल ‘तू सूरज मैं साझ पियाजी में मीरा मित्तल का किरदार अदा. करते देखा जा सकता है| सीरियल में कंगना अभिनय को काफी सराहा भी गया है|