कनिका कपूर ने NRI बिजनेसमैन गौतम संग दूसरी बार की शादी, सामने आई सिंगर की पहली वेडिंग फोटोज

बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर कनिका कपूर शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। बेबी डॉल उर्फ़ सिंगर कनिका कपूर ने बिजनेसमैन गौतम के साथ 20 मई 2022 को लंदन में सात फेरे लिए। शादी की सभी रस्मों को पूरा कर लिया गया है और अब लंदन से कपल की पहली वेडिंग फोटोज सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में दोनों एक साथ बहुत प्यारे लग रहे हैं।

आपको बता दें कि गौतम एक एनआरआई बिजनेसमैन हैं और यह 43 साल की कनिका कपूर की दूसरी शादी है। इससे पहले कनिका कपूर ने राज चंदोक से शादी की थी और वह भी एनआरआई बिजनेसमैन थे। दोनों के तीन बच्चे हैं, जिनके नाम अयाना, समारा और युवराज हैं। लेकिन उनकी शादी चली नहीं और फिर साल 2012 में कनिका कपूर और राज का तलाक हो गया। कनिका कपूर ने अपने बच्चों की परवरिश अकेले ही की है।

कनिका कपूर की शादी का उत्सव 19 मई 2022 को शगुन की हल्दी के साथ ही शुरू हुआ था। पिछले कई दिनों से कनिका कपूर लंदन में हैं। यहां उनकी शादी से पहले मेहंदी और बाकी के प्री-वेडिंग फंक्शन हुए।

सिंगर की मेहंदी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। कनिका कपूर का खूबसूरत लुक देखने लायक था। कनिका कपूर और गौतम का किस करते और नाचते हुए तस्वीर भी सामने आई थी।

वहीं अब कनिका कपूर ने अपने जीवन के प्यार गौतम के साथ शादी रचा ली है। इंटरनेट पर सामने आई कुछ तस्वीरों और वीडियो में कनिका कपूर अपने वेडिंग आउटफिट में किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थी। अपनी शादी पर भी कनिका कपूर का लुक देखने लायक था। उन्होंने बेहद खूबसूरत पिंक ब्राइडल लहंगा पहना हुआ था। इसके साथ उन्होंने रेड स्टोन वाले हार और चोकर पहने हुए थे। पिंक चूड़ियां और दुपट्टा भी कनिका कपूर पहने हुए नजर आईं।

वहीं अगर हम गौतम के लुक की बात करें तो उन्होंने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी हुई थी। इसके साथ उन्होंने कनिका से मैच करता हार भी पहना हुआ था। इसके साथ ही ब्राउन लेदर बूट्स और पगड़ी के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। गौतम अपने इस वेडिंग लुक में काफी हैंडसम लग रहे थे। साथ में वह दोनों बेहद परफेक्ट लग रहे थे। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

बता दें कि कनिका कपूर में एनआरआई बॉयफ्रेंड गौतम के साथ शादी करने का फैसला 6 महीने पहले ही कर लिया था लेकिन दोनों की शादी की तारीखें तय नहीं हो पाई थी। बता दे कनिका कपूर के गाने फैंस के बीच काफी मशहूर रहते हैं।

कनिका कपूर का गाना “बेबी डॉल मैं सोने की” जबरदस्त हिट हुआ था। कनिका की प्रोफेशनल लाइफ सफल रही लेकिन अब कनिका कपूर अपनी निजी जिंदगी में भी आगे बढ़ गई हैं। इस शादी में कनिका कपूर और गौतम के परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल हुए थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hindirush (@hindirush)

शादी के बाद कपल ने लोगों के साथ ढेर सारे पोज दिए। यह सभी लोग कनिका कपूर और गौतम को आशीर्वाद देने आए हुए थे। कनिका कपूर की शादी के कई वीडियो भी सामने आ रहे हैं। इन वीडियो में दुल्हन बनी कनिका कपूर को अपने दूल्हे के पास जाते देखा जा सकता है। कनिका कपूर फूलों की चादर के नीचे से चलकर गौतम के पास जाती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में मोहम्मद रफी का मशहूर गाना “तेरे मेरे सपने अब एक रंग हैं” चल रहा है।

वहीं कनिका कपूर और गौतम की वरमाला, फेरे और सिंदूर दान की तस्वीरें भी इंटरनेट पर छाई हुई हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोनों एक दूसरे के प्यार में डूबे हुए दिख रहे हैं।

शादी में कनिका कपूर के दोस्त और सिंगर्स भी पहुंचे थे। उन्होंने भी न्यूली वेड कपल की तस्वीरों को साझा किया है।