नहीं रहे कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार, 46 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन, सेलेब्स ने जताया शोक

कोरोना महामारी की शुरुआत से ही भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से कई दुखद खबरें सामने आ रही हैं और यह सिलसिला लगातार जारी है। कोरोना ने हमसे कई टैलेंटेड एक्टर छीन लिए और अब अन्य कारणों से कई लोगों की मृत्यु की खबरें लगातार आती रह रही हैं। हाल ही में टीवी के जाने-माने अभिनेता और बिग बॉस विजेता सिद्धार्थ शुक्ला इस दुनिया को अलविदा कह कर चले गए थे। अब इसी बीच एक और अभिनेता इस दुनिया को छोड़ कर चला गया। जी हाँ, कन्नड़ इंडस्ट्री के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार अब हमारे बीच में नहीं रहे।

आपको बता दें कि शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने की वजह से अभिनेता पुनीत राजकुमार का निधन हो गया है। वह केवल 46 वर्ष के थे और बहुत फिट थे। एक्टर के निधन से फिल्म इंडस्ट्री से लेकर फैंस तक सभी सदमे में हैं। मिली जानकारी के अनुसार, अभिनेता पुनीत राजकुमार को चेस्ट पेन की शिकायत थी जिसके बाद उनको तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल की तरफ से यह बयान आया आया था कि अभिनेता को चेस्ट पेन की वजह से इमरजेंसी डिपार्टमेंट में 11:40 बजे पर एडमिट किया गया था।

अस्पताल ने अपनी तरफ से यह स्टेटमेंट जारी किया था कि उनकी हालत काफी गंभीर थी। हम कोशिश कर रहे हैं कि उन्हें ठीक कर सके। उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की गई परंतु सारी कोशिश नाकाम साबित हुई। भगवान को कुछ और ही मंजूर था और अब पुनीत राजकुमार हम सभी को छोड़कर हमेशा हमेशा के लिए भगवान के पास चले गए हैं।

अचानक अभिनेता पुनीत राजकुमार के निधन से सिर्फ साउथ इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी शोक की लहर है। सेलेब्स ने उनके निधन पर दुख जताया है। सोशल मीडिया के माध्यम से साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक के सेलेब्स ने श्रद्धांजलि दी है।

महेश बाबू

साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू ने यह लिखा है कि “पुनीत राजकुमार के निधन से सदमे में हूं। जितने भी लोगों से मैं अब तक मिला, उनमें से सबसे विनम्र इंसान थे पुनीत।

अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन ने अभिनेता पुनीत राजकुमार के निधन के बाद, उन्होंने ट्विटर पर यह लिखा है कि “दिल तोड़ने वाली खबर… बहुत जल्दी चले गए पुनीत राजकुमार। उनके परिवार और फैंस के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। आपकी बहुत याद आएगी पुनीत।”

दुलकर सलमान

दुलकर सलमान ने अभिनेता को श्रद्धांजलि देते हुए यह लिखा है कि “सबसे नेक दिल इंसान और एक्टर। पुनीत सर के परिवार, फैंस और करीबी दोस्तों को भगवान हिम्मत दें।”

तमन्ना भाटिया

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने यह लिखा है कि “शॉक्स… शब्द ही नहीं है।”

बोनी कपूर

बोनी कपूर ने भी ट्वीट किया है। जब उन्होंने अभिनेता पुनीत राजकुमार के निधन की खबर सुनी तो उनको भी काफी गहरा सदमा लगा। उन्होंने ट्वीट करते हुए यह लिखा है कि “पुनीत कुमार के निधन की खबर सुनकर सदमे में हूं। एक पावरफुल एक्टर, जिन्होंने अपने काम से कई लोगों का दिल जीता है। परिवार को संवेदनाएं।”

वेंकटेश प्रसाद

वेंकटेश प्रसाद ने भी ट्वीट कर अपना दुख व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा है कि “बहुत दुख हुआ पुनीत राजकुमार के निधन की खबर जानकर। मैं पुनीत के फैंस से रिक्वेस्ट करता हूं कि प्लीज शांति बनाए रखें और उनके लिए प्रार्थना करें। ओम शांति।”

रकुल प्रीत सिंह

रकुल प्रीत सिंह ने भी ट्वीट के माध्यम से यह लिखा है कि “यह बहुत शॉकिंग है। मेरे पास शब्द नहीं है। भगवान पुनीत राजकुमार के परिवार को ताकत दें।”