इस दिन है कन्या संक्रांति, सूर्य देव की कृपा पाने के लिए करें यह उपाय, बढ़ेगा मान-सम्मान

हिंदू धर्म में संक्रांति पर्व का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन भगवान सूर्य देवता की आराधना करने का विधान है। इस साल कन्या संक्रांति 17 सितंबर शुक्रवार को है। हिंदू धर्म में कन्या संक्रांति का विशेष महत्व बताया गया है। कन्या संक्रांति का दिन स्नान, दान आदि धार्मिक कार्य के लिए बेहद लाभदायक माना जाता है। ऐसा बताया जाता है कि अगर इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए पूजा की जाए तो इससे बहुत फायदा मिलता है। इसके अलावा कन्या संक्रांति पर विश्वकर्मा पूजन भी किया जाता है जिसकी वजह से इस तिथि का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। इस दिन पूरी विधि-विधान पूर्वक पूजा की जाती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देखा जाए तो सूर्य जब एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में जाता है, तो इसको संक्रांति कहा जाता है। अगर कन्या संक्रांति के दिन कुछ विशेष उपाय किए जाए तो इससे व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। इतना ही नहीं बल्कि कार्य क्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति होती है और कुंडली में सरकारी नौकरी के योग बनते हैं। अगर आप भी कन्या संक्रांति के दिन सूर्य देव का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं तो यह साधारण से उपाय कर सकते हैं।

कन्या संक्रांति के दिन करें ये उपाय

1. अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति कमजोर है तो ऐसे में कन्या संक्रांति के दिन सूर्य ग्रह को मजबूत बनाने के लिए आप सबसे पहले अपने घर की पूर्व दिशा को साफ सुथरा कर लीजिए। अपने माता-पिता और किसी भी पितातुल्य लोगों का सम्मान कीजिए। इस दिन सुबह सूर्य उदय से पहले उठकर उगते हुए सूर्य को जल अर्पित कीजिए।

2. अगर आप भगवान सूर्य देव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो कन्या संक्रांति तिथि को आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। इसके साथ ही भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य देते समय जल में कुमकुम, लाल फूल, इत्र यह तीनों चीजें या फिर इनमें से कोई एक सामग्री डालकर अर्घ्य दीजिए। इसे विशेष शुभ फल की प्राप्ति होगी।

3. कन्या संक्रांति के दिन आप सूर्य भगवान को जल अर्पित कीजिए। आप इस दिन दान दें। पिता जी की सेवा कीजिए। इस दिन आप बुराई और किसी भी गलत आचरण से बचें। अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे सूर्य देवता का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इतना ही नहीं बल्कि समाज में आपके मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी होती है।

4. अक्सर देखा गया है कि व्यापार से जुड़े हुए लोग अपने व्यापार को लेकर काफी चिंतित रहते हैं। लाख कोशिश करते हैं परंतु उनको अपने व्यापार में लाभ की प्राप्ति नहीं हो पाती है. किसी न किसी वजह से हानि का सामना करना पड़ता है। अगर आपके साथ भी कुछ इस तरह से हो रहा है तो कन्या संक्रांति के दिन यह उपाय कर सकते हैं। आप कन्या संक्रांति के दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करने करें इससे अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन विश्वकर्मा भगवान की पूजा कीजिए। ऐसा माना जाता है कि जो व्यापारी इस दिन अपने औजारों की पूजा करता है, उसे व्यापार में लाभ मिलता है।