क्या आप कपूर खानदान की इन बहुओं के बारे में जानते हैं, नहीं तो पढ़ीए ये रिपोर्ट

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अगर किसी परिवार का सबसे ज्यादा बोलबाला है तो वो है कपूर खान। जी हां कपूर खानदान की इंडस्ट्री में अलग ही बात है। कपूर खानदान को हिंदी सिनेमा का पहला परिवार माना जाता है जिसने  सिनेगा जगत को पीढ़ी दर पीढ़ी अपनाया है। तो चलिए आज आपको कपूर खान दान से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं। इस रिपोर्ट में आप जानेंगे कि कपूर खानदान का  फिल्मों में आने का सिलसिला कब शुरु हुआ।

आपको बता दें कि  कपूर खानदान का फिल्मों में  आने का सिलसिला पृथ्वीराज कपूर से शुरू हुआ था। साल 1929 में पृथ्वीराज ने बॉलीवुड  में अपना कदम  रखा। जिसके बाद उन्होंने रामसरनी मेहरा से शादी की। उनके चार बच्चे हुए, राज कपूर, उर्मिला कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर।

साल 1946 में राज कपूर ने कृष्णा मल्होत्रा से शादी रचाई जिसके बाद उनके पांच बच्चे हुए। राज कपूर और कृष्णा मल्होत्रा के बच्चे रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, रीमा, ऋतू और राजीव कपूर हैं।

आपको बता दें कि शम्मी कपूर की जिंदगी में दो पत्नियां आईं। गीता बाली और नीला देवी। गीता बाली और शम्मी कपूर को फिल्म ‘रंगीला रतन’ के दौरान आपस में प्यार  हुआ लेकिन उस समय कपूर खानदान में एक अघोषित-सा नियम था कि फिल्म एक्ट्रेस से कोई शादी नहीं करेगा। इसलिए शम्मी और गीता बाली थोड़ा डरे हुए थे। क्यूंकि उम्र में भी गीता, शम्मी से बड़ी थी और उस जमाने में इसे बेमेल जोड़ी माना जाता था। अभिनेता ने पहली शादी साल 1955में एक्ट्रेस  गीता बाली से की थी। जिनसे उनको दो बच्चे बेटा आदित्य राज कपूर और बेटी कंचन हुए। लेकिन बेटी के जन्म के करीब चार साल बाद ही गीता बाली का देहांत हो गया।

वहीं पहली पत्नी के देहांत के बाद शम्मी कपूर ने साल 1969 में नीला देवी से शादी की। हालांकि शम्मी ने गीता के सामने शर्त रखी कि वे मां नहीं बनेंगी। उन्हें गीता के बच्चों को ही पालना होगा और नीला देवी शर्त मानते हुए  पूरी उम्र गीता के बच्चों को ही अपना माना।

वहीं अगर रणधीर कपूर की बात करें तो अभिनेता ने एक्ट्रेस साधना की भतीजी और बॉलीवुड एक्ट्रेस को अपना हमसफर बनाया। दोनों ने साल 1971 में शादी रचाई। दोनों की दो बेटियां करिश्मा और करीना हैं। लेकिन शादी के कई सालों बाद रणधीर के फ्लॉप होने पर दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और दोनों ने अलग होने का फैसला किया। बबीता ने बेटियों के साथ 1988 में रणधीर का घर छोड़ दिया और दोनों अलग रहने लगे।

आपको बता दें कि पृथ्वीराज कपूर के बेटे ऋषि कपूर  ने  साल 1980 में एक्ट्रेस नीतू से शादी की। कपूर खानदान की इस शादी में देश के साथ दुनिया की भी नामचीन हस्तियां शामिल हुई थीं। वह दो बच्चों की मां बनीं जिनके नाम रिद्धिमा कपूर और रणबीर कपूर हैं।

वहीं कपूर खानदान के रीति रिवाज़ से हटकर शशि कपूर ने साल 1958 में विदेशी मूल की जेनिफर केंडल से शादी की थी। दोनों तीन बच्चों के माता पिता बने। जिनके नाम कुणाल कपूर, करण कपूर और संजना कपूर हैं।

शम्मी कपूर के बेटे आदित्य राज कपूर ने साल 1982 में प्रीति से शादी की थी। उनकी शादी उनके आध्यात्मिक गुरु हैदखान बाबा ने करवाई थी। लेकिन प्रीति लाइमलाइट की दुनिया से एकदम दूर रहती हैं। दोनों के दो बच्चे विश्व प्रताप कपूर, तुलसी कपूर हैं।

इसके अलावा राजीव कपूर और आरती सबरवाल की शादी 2001 में हुई थी। हालांकि, जल्दी ही दोनों का तलाक हो गया था। वहीं करण कपूर ने विदेशी मूल की लोर्ना से शादी की और शादी के बाद दोनों लंदन में बस चुके हैं जहां अपना बिजनेस करते हैं।

शशि कपूर के बेटे कुणाल कपूर ने मशहूर फिल्ममेकर रमेश सिप्पी की  बेटी शीना सिप्पी से शादी की। दोनों के दो बच्चें जाहन और सायरा है। हालांकि, दोनों का अब तलाक हो चुका है।