शम्मी कपूर से लेकर ऋषि कपूर तक जब अपनी शादी में बने थे दूल्हा ,देखें कपूर परिवार के वेडिंग एल्बम की एक झलक

बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड शादियों में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी आखिरकार बीते 14 अप्रैल 2022 को इस कपल के परिवार वाले और कुछ करीबियों की मौजूदगी में बेहद ही धूमधाम से संपन्न हो गई है और इन दिनों सोशल मीडिया पर आलिया और रणवीर की वेडिंग तस्वीरें जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है| रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी बॉलीवुड के दो नामी-गिरामी परिवारों के लिए एक नई शुरुआत है |

एक तरफ जहां बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर कपूर खानदान की पांचवी पीढ़ी है वही आलिया भट्ट भट्ट परिवार की बेहद सफल अभिनेत्री है ऐसे में ये दोनों शादी के बाद बॉलीवुड के पावर कपल बन गये है और आज के अपने इस आर्टिकल में हम आपको कपूर फैमिली में इस शादी से पहले हुई कुछ शादियों के बारे में बताने जा रहे है तो आइये डालते है कपूर परिवार के वेडिंग एल्बम का पर नजर

ऋषि कपूर-नीतू कपूर

सबसे पहले बात करें ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी की तो इन दोनों ने साल 1980 में आरके हाउस में बेहद ही धूमधाम से शादी रचाई थी और इन दोनों की शादी की उस वक्त खूब चर्चाएं हुई थी| वह ऋषि कपूर और नीतू कपूर की तरह ही उनके बेटे रणबीर की शादी भी आलिया भट्ट के साथ आरके हाउस में ही संपन्न हुई है|

रणधीर कपूर और बबीता

हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर ने अपने जमाने की बेहद मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री बबीता के साथ साल 1971 में बेहद ही धूमधाम से शादी रचाई थी| शादी के बाद बबीता कपूर ने अपने फिल्मी कैरियर को भी अलविदा कह दिया था|वही इस शादी से रणधीर और बबीता दो बेटियों के माता-पिता बने जिनमें से इनकी बड़ी बेटी का नाम करिश्मा कपूर है तो वही छोटी बेटी का नाम करीना कपूर है और इन दोनों ने भी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में बेशुमार नाम कमाया है|

शम्मी कपूर और गीता बाली

अभिनेता शम्मी कपूर की बात करें तो उन्होंने साल 1955 में बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री गीता बाली के साथ ब्याह रचाया था| गीता बाली से शादी करने के बाद शम्मी कपूर 2 बच्चों के पिता बने जिनमें से उनके बेटे का नाम आदित्य राज और बेटी का नाम कंचन कपूर है|वही गीता बाली बीमारी के चलते इस दुनिया को अलविदा कह गई थी जिसके बाद शम्मी कपूर ने साल 1970 में नीला देवी के साथ दूसरा ब्याह रचा कर अपना घर बसा लिया|

शशि कपूर और जेनिफर केंडल

दिग्गज अभिनेता शशि कपूर ने साल 1958 में जेनिफर केंडल के साथ शादी रचाई थी| शादी के बाद जेनिफर और शशि कपूर 3 बच्चों के माता-पिता बने जिसमें से इनके बेटे का नाम करण कपूर, कुणाल कपूर का बेटी का नाम संजना कपूर है|

राजीव कपूर और आरती सभरवाल

एक्टर राजीव कपूर ने साल 2001 में आरती सभरवाल संग शादी रचाई थी परन्तु इनकी ये शादी असफल साबित हुई और साल 2003 में ही इन दोनों का डाइवोर्स हो गया था |

रितु नंदा और राजन नंदा

राज कपूर की सबसे बड़ी बेटी रितु नंदा ने राजन नंदा संग शादी की थी और इन दोनों के दो बच्चे हुए जिनका नाम निखिल नंदा और नताशा नंदा है।वही निखिल नंदा की शादी अमिताभ की बेटी श्वेता के साथ हुई है और वो बच्चन परिवार के दामाद है |

रिद्धिमा कपूर और भरत साहनी

ऋषि कपूर और नीतू कपूर की लाडली बेटी रिद्धिमा कपूर ने साल 2006 में जाने-माने बिजनेसमैन भरत साहनी के साथ शादी रचाई थी और इन दोनों की शादी भी काफी चर्चा में आई थी|

करिश्मा कपूर और संजय कपूर

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री और कपूर खानदान की बेटी करिश्मा कपूर ने बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ 2003 में ब्याह रचाया था और इन दोनों की शादी भी खूब सुर्खियों में आई थी| करिश्मा और संजय कपूर की शादी की तस्वीरें अक्सर ही सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है| बता दे साल 2014 में करिश्मा कपूर और संजय कपूर ने एक दूसरे को तलाक देकर इस रिश्ते का अंत कर दिया था|

करीना  कपूर और सैफ

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर ने पटौदी खानदान के नवाब सैफ अली खान के साथ साल 2012 में शादी की थी और इन दोनों की शादी भी खूब सुर्खियों में आ गई थी|

अनीशा मल्होत्रा और अरमान जैन

रीमा जैन कपूर के बेटे अरमान जैन ने साल 2020 में अनिशा मल्होत्रा संग ब्याह रचाया था और इस कपल की शादी भी खूब सुर्ख़ियों में रही थी