करण जौहर के ट्विन्स यश और रूही के प्री बर्थडे बैश की फोटोज हुई वायरल,करीना ,शाहिद से लेकर आकाश अम्बानी तक ने किया शिरकत

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर करण जौहर ने बीते बुधवार 1 फरवरी 2023 को अपने ट्विन्स यश और रूही जौहर के लिए एक भव्य  प्री बर्थडे पार्टी की मेजबानी की थी जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारे अपने बच्चों के साथ इस पार्टी में शिरकत किये और फिल्मी सितारों के अलावा इस पार्टी में आकाश अंबानी अपनी पत्नी श्लोका मेहता और बेटे पृथ्वी अंबानी के साथ अपनी मौजूदगी दर्ज करवाएं| वही अब सोशल मीडिया पर इस बर्थडे पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियोस जमकर वायरल हो रही है|

बता दें बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता निर्देशक करण जौहर ने 7 फरवरी 2017 को सरोगेसी की मदद से अपनी जिंदगी में जुड़वा बच्चों का स्वागत किया था जिसमें से इन्होंने अपने बेटे का नाम यश रखा है और बेटी का नाम रूही रखा है|

करण जौहर की दोनों बच्चे अब जल्द ही 6 साल के हो जाएंगे ऐसे में करण जौहर ने बीते 1 फरवरी 2023 को अपने ट्विंस यश और रूही के लिए एक ग्रैंड प्री बर्थडे पार्टी होस्ट की थी और इस पार्टी में रंग जमाने के लिए बॉलीवुड के तमाम सितारे अपने बच्चों के साथ शामिल हुए और सब ने मिलकर खूब मस्ती की|

करण जौहर के बच्चों की बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से लेकर, करीना कपूर, शाहिद कपूर, रानी मुखर्जी और अर्पिता खान समेत कई सेलिब्रिटीज ने शिरकत किया|

करण जौहर के बच्चों की बर्थडे पार्टी में करीना कपूर अपने दोनों बेटे तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान के साथ पहुंची थी और इस बर्थडे पार्टी में करीना कपूर कैजुअल लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी|

पपराजी के सामने करीना के दोनों बच्चे तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान ने क्यूट अंदाज में पोज देते हुए खूब सारी तस्वीरें क्लिक करवाई और इन तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि वास्तव में जहांगीर अली खान पार्टी के अंदर जाने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं|

मुकेश अंबानी की बड़ी बेटी आकाश अंबानी इस बर्थडे पार्टी में अपनी पत्नी श्लोका मेहता और बेटे पृथ्वी अंबानी के साथ पहुंचे थे और उन्होंने पपराजी के सामने खूब सारी तस्वीरें भी क्लिक करवाई|

वही पृथ्वी अंबानी ने अपने क्यूट अंदाज से हर किसी का दिल जीत लिया| करण जौहर के बच्चों की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत और दोनों बच्चों के साथ पहुंचे थे और वही फोटोग्राफर के सामने पोज देते हुए शाहिद कपूर और मीरा राजपूत बेहद खूबसूरत नजर आए|

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इस पार्टी में अपनी बेटी समीशा शेट्टी कुंद्रा और बेटे वियान राज कुंद्रा के साथ नजर आई और बिंदास माँ शिल्पा शेट्टी हमेशा की तरह इस दौरान भी बेहद हसीन नजर आई|

वही उनकी बेटी ने अपनी क्यूटनेस से सभी का ध्यान आकर्षित किया| सलमान खान की बहन अर्पिता खान अपने दोनों बच्चों के साथ इस पार्टी में रंग जमाने पहुंची थी|

एक्ट्रेस रानी मुखर्जी भी करण जौहर के बच्चों के बर्थडे पार्टी में शामिल हुई और उन्होंने पपराजी के सामने जमकर पोज भी दिए| अभिनेता तुषार कपूर अपने बेटे लक्ष्य कपूर के साथ पार्टी में शामिल हुए थे|

शाहरुख खान के लाडले बेटे अबराम खान भी इस पार्टी में बेहद क्यूट अंदाज में नजर आए और उन्होंने हाथ हिलाकर फोटोग्राफर का अभिवादन किया और उनका यह अंदाज लोगों को बेहद पसंद आ रहा है| फिलहाल सोशल मीडिया पर करण जौहर के ट्विंस यश और रूही के प्री बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें धूम मचा रही है|