वायरल हो रहा है करण जोहर की लव लाइफ की ये डार्क सीक्रेट्स, इन बड़े सितारों संग भी जुड़ा था नाम

धर्मा प्रोडक्शन बॉलीवुड की एक बहुत ही बड़ी और जानी मानी फिल्म बनाने वाली कम्पनी है| इस कम्पनी को मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जोहर चलाते है| करण जोहर की अगर हम बात करें तो अक्सर ही ये कुई मुद्दों में फंसे रहते हैं| अभी कुछ वक्त पहले जब अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर आई थी तब भी करण जोहर चर्चा में आ गये थे| और इस बात पर अभी भी बहस जारी है|

हम आपको बता दें के करण जोहर पर आज के समय में बॉलीवुड में नेपोटिस्म (परिवारवाद) को बढ़ावा देने के कई आरोप लगे हैं| उनपर आरोप है के वो टैलेंटेड और ज्यादा प्रतिभावान लोगों को मूवीज में रोल नहीं देते हैं और अधिक से अधिक स्टारर्किड्स को प्रमोट करते हैं|इस सब विवादों के साथ करण जोहर की अगर हम बात करें तो उनपर अक्सर सेक्सुआलिटी को लेकर भी सवाल उठते हैं| सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी करन जोहर पर कई तरह की टिप्पणी की जाती है|

हालाँकि करन जोहर इन सब बातों को नजरअंदाज़ करते हैं और इसपर कोई प्रतिक्रिया देते भी नही देखे जाते| मीडिया में अक्सर ही इनकी रिलेशनशिप्स और लव लाइफ को उजागर करने की कोशिशे की जाती हैं।करण जोहर की तरफ से अभी लव लाइफ को लेकर खुद कोई खबर सामने नहीं आई है| हालाँकि कुछ ऐसे सलेब्रितीज़ है जिनके साथ कारण जोहर के नाम को जोड़ा जाने लगा था|

ट्विंकल खन्ना

एक ही स्कूल में साथ पढ़े करण और ट्विंकल का नाम एक वक्त जुड़ने लगा था| उस समय करण जोहर ट्विंकल को काफी पसंद करते थे| पर उनकी जोड़ी बनने से पहले खिलाडी भईया अक्षय ट्विंकल को अपना बना ले गए| ट्विंकल खन्ना ने खुद इस बात का ज़िक्र अपनी ‘मिसेस फनीबोन’ नामक एक बुक में किया है। ट्विंकल खन्ना और करन आज भी अच्छे दोस्त हैं| खबरों के अनुसार फ़िल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में करण ने ट्विंकल के लिए ही अंजली का किरदार बनाया था पर ट्विंकल ने इससे इनकार कर दिया| जिसे उनके बाद काजोल ने निभाया|

शाहरुख़ खान

किंग खान और करण एक दुसरे के बहुत खास रहे हैं| और इन्होने साथ मिलकर कई सुपरहिट फ़िल्में भी दी हैं| इस बात को लेकर कई दोनों ने अवार्ड फंक्शन्स में भी हंसी मजाक किया है। साथ ही एक बार तो शाहरुख़ ने भी ‘कॉफ़ी विथ करण’ नाम के करण के शो में इस बात पर जोक किया था| पर अगर करण की बात करें तो ‘ऐन अनसूटेबल बॉय’ जो के करण ने अपनी बायोग्राफी बने है उसमे साफ़ लिखा है के उनके लिए शाहरुख़ बहुत अच्छे फ्रेंड हैं और उन्हें करन अपने पिता जैसा समझते हैं|

मनीष मल्होत्रा

बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ करण की बोन्डिंग की खबरे भी एक वक्त मीडिया में आई थीं| इन दोनों की जोड़ी को उस वक्त बॉलीवुड की मोस्ट स्पेक्युलटेड जोड़ी भी कहा जाता था। जिसके बाद इनके लव अफेयर के भी चर्चे हुए थे| हालाकिं दोनों ने ही इस बात को नहीं स्वीकारा और बस अच्छा दोस्त बताया|

एकता कपूर

बॉलीवुड की मानी जानी अभिनेत्री और निर्माता रहीं एकता कपूर को भी करण जोहर संग जोड़ा गया| और इनकी दोस्ती की खबरे तो ऐसी फैली के साल 2000 में खबरों में इनकी शादी तक की बाते सामने आने लगी थी। लेकिन असल में ऐसा कुछ ऐसा कुछ हुआ नहीं।

तो ये थे वो तमाम नाम जिनके साथ करण जोहर के नाम को जोड़ा गया| अभी के लिए हम आपको बता दें  बता दें के करन जोहर की शादी नहीं हुई है|