Site icon NamanBharat

घर में हुई पार्टी पर उठ रहे सवालों को देख सामने आये करण जौहर, मीडिया के सामने कह डाली ऐसी बात

अभी कुछ वक्त पहले ही अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत हमारे बीच से गये हैं जिसके बाद सबसे अधिक कोई लोगों के निशाने पर रहा तो वो करण जौहर थे| इनके उपर बॉलीवुड में नेपोटिस्म को बढ़ावा देने के आरोप लगाये जा रहे थे| लेकिन कुछ वक्त बाद यह मामला थोडा ठंडा पद गया थे लेकिन अब एक नये विवाद में करण जौहर फंसते नजर आ रहे हैं| दरअसल कुछ वक्त पहले इन्होने एक विडियो शेयर की थी और यही इनकी मुश्किलों का सबसे बड़ा कारन बनता नजर आ रहा है|

यह विडियो इन्ही के घर की एक पार्टी का है जिसमे मलाईका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, रणवीर कपूर, दीपिका पादुकोण, विकी कौशल, शहीद कपूर, वरुण धवन, जोया अख्तर और अयान शामिल हुए थे| अब इस विडियो को लेकर ऐसी बातें सामने आ रही हैं के कुछ सितारे इस पार्टी में नशे कर रहे थे| हालाँकि यह विडियो काफी पुरानी है लेकिन यह अब तेजी से वायरल हो रही हैं|

ऐसे में करण अब इस विडियो को लेकर सामने आये हैं| उनका कहना है के वो सितारे जिन्होंने अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है वो इस पार्टी में शामिल थे| और लगभग 1 हफ्ते की कड़ी मेहनत के बाद सब वहां एन्जॉय करने पहुंचे थे| और अगर सच में अगर वैसा कुछ अगर विडियो में होता तो मे उसे शेयर करूं| मैं इतना भी बेवकूफ नही हूँ|

करण नें पोस्ट की थी यह विडियो :

वहीँ विक्की कौशल को लेकर करण का कहना है के इस तरह का आरोप किसी पर लगाना सरासर गलत है और क्या अपनी नाक स्क्रेच करना गलत है| आगे विक्की कौशल को लेकर उन्होंने कहा के क्या अपना फ़ोन पीछे की जेब में रखना गलत है| और लाइट का एक रेफ्लेक्टिओं जो के उनके फ़ोन पर पद रहा था उसे भी किसी तरह का पाउडर बताना बेबुनियाद है| करण का कहना है के विक्की उस वक्त डेंगू से उभर रहे थे जिसके चलते वो निम्बू और गर्म पानी पी रहा था|

आगे करण नें बताया के मेरी माँ उस विडियो को बनाने से लगभग 5 मिनट पहले साथ ही बैठी थी| और यह एक ऐसा परिवार है जहाँ खुशियाँ बांटी जाती है| सभी दोस्त एक साथ अच्छा वक्त बिता रहे थे और अच्छा संगीत सुन रहे थे| साथ हम अच्छा खाना खा रहे थे और पॉजिटिव एनर्जी के साथ बातें कर रहे थे| और इससे अधिक कुछ और नही था|

करण जोहर नें की यह पोस्ट :

इसके बाद करण से पुछा गया के इस बात पर इतने दिनों वो चुप क्यों रहे जिस पर करण ने कहा के ऐसे आधारहीन आरोपों पर प्रतिक्रिया देना उन्होंने जरूरी नही समझा| औसर उन्होंने आगे कहा के मे इस सब को उतनी भी विनम्रता से नही ले रहा हूँ| करण नें आगे कहा के अगर ऐसे आरोप हमारे उपर दोबारा लगाए गये तो इन बेबुनियाद आरोपों के विरुद्ध वो कानून का विकल्प भी चुन सकते हैं|

आगे करण ने कहा के कोई हमारी मान सम्मान और प्रतिष्ठा पर सिर्फ इस बात को लेकर सवाल नही उठा सकता क्योंकि उन्हें ऐसा लगता है| और वो भी तब जब तक के बातों का कोई तथ्य नही है, वास्तविकता नही है|

Exit mobile version