मियां राजी, बीवी राजी और काजी भी… तेजस्वी प्रकाश संग शादी के प्लान पर ये बोले करण कुंद्रा, बताया कब चढ़ेंगे घोड़ी

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा छोटे पर्दे के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। इन दिनों यह दोनों अपनी लव स्टोरी के लिए काफी चर्चा का विषय बने हुए हैं। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टेलीविजन इंडस्ट्री के उन मशहूर जोड़ियों में से एक हैं, जो सोशल मीडिया पर एक दूसरे के ऊपर जमकर प्यार लुटाते हुए नजर आते हैं। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी बहुचर्चित शो बिग बॉस ओटीटी से बनी। इस शो के बाद भी अक्सर यह दोनों एक दूसरे के साथ घूमते नजर आते हैं।

वहीं फैंस को भी तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की जोड़ी बहुत पसंद आती है। इन दोनों के बीच की केमिस्ट्री फैंस बहुत पसंद करते हैं। इन दिनों करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का प्यार खूब परवान चढ़ रहा है। वैसे तो फैंस इनकी जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। वहीं अब फैंस इनकी शादी का इंतजार भी कर रहे हैं। इनके फैंस बेसब्र हैं करण को दूल्हा बने और तेजस्वी प्रकाश को दुल्हन बनते देखने के लिए।

लेकिन अब करण कुंद्रा ने फैंस को खुशखबरी दे दी है। जी हां, जिस घड़ी का इंतजार करण और तेजस्वी के फैंस को लंबे समय से था, वह घड़ी अब नजदीक समझिए। दरअसल, करण कुंद्रा से शार्दुल पंडित ने सवाल किया कि वह और तेजस्वी शादी कब करने वाले हैं, तो इस पर अभिनेता ने ऐसा जवाब दिया, जिससे किसी को भी लगे कि दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं।

तेजस्वी प्रकाश संग शादी के प्लान पर बोले करण कुंद्रा

आपको बता दें कि करण कुंद्रा ने शादी को लेकर जो बात कही है उससे इनके फैंस काफी खुश हो गए हैं। करण कुंद्रा की माने तो मियां और बीवी के साथ काजी राजी है और जल्द ही दोनों शादी करने वाले हैं। शादी के सवाल पर करण कुंद्रा ने कहा कि सब कुछ ठीक है, लिहाजा जल्दी शादी होनी चाहिए। ओटीटी प्ले के मुताबिक, शार्दुल पंडित ने करण कुंद्रा से उनकी और तेजस्वी प्रकाश की शादी के प्लान के बारे में पूछताछ की।

इस पर अभिनेता ने कहा “जल्दी ही होनी चाहिए। सभी चीजें सही चल रही हैं और बहुत अच्छी चल रही हैं। मियां भी राजी, बीवी भी राजी और काजी भी राजी।” करण कुंद्रा के इस जवाब से ऐसा माना जा रहा है कि दोनों विवाह के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं और जल्द ही इस बात का ऐलान भी कर सकते हैं।

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा का किसिंग वीडियो हुआ था वायरल

आपको बता दें कि बीते दिनों तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें यह दोनों लिपलॉक करते हुए दिखाई दिए थे। उनके इस वीडियो पर फैंस ने खूब कमेंट किए थे। वीडियो में यह कपल एक दूसरे में खोया हुआ नजर आ रहा था। जब दोनों कैमरा देखते हैं, तो हैरान हो जाते हैं। लेकिन वीडियो में दोनों के चेहरे पर खुशी भी साफ साफ देखी जा सकती है।

करण-तेजस्वी का यह वीडियो फैंस को बहुत पसंद आया। जब तेजस्वी प्रकाश को पता चलता है कि दोनों का किस करते हुए एक वीडियो बनाया गया है, तो वह हैरान हो गई थीं और कहने लगी थीं “प्लीज इसे पोस्ट मत करना।” इस पर तुरंत करण कहते हैं कि “प्लीज इसे पोस्ट कर दो, पोस्ट कर दो।” वहीं तेजस्वी दोबारा कहती हैं “प्लीज इसे पोस्ट मत करना, रुको प्लीज तुम इसे पोस्ट नहीं कर सकती हो।”