करणवीर बोहरा से रजत टोकस तक इन रोमांटिक TV स्टार्स ने विलेन बनकर लूटी वाहवाही

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग और गुड लुक्स से काफी पॉपुलैरिटी कमाई है। लेकिन इस मामले में टीवी इंडस्ट्री के सितारे भी कुछ कम नहीं हैं। जी हां टीवी के एक नहीं बल्कि कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों में अपनी पहचान बनाई और अपनी गुड लुक्स से बॉलीवुड के एक्टर्स को टक्कर देते हैं। इतना ही नहीं टीवी स्टार्स बॉलीवुड के विलेन का रोल करने वारे एक्टर्स को भी कड़ी टक्कर देते हैं।

हालांकि अक्सर देखा गया है कि बॉलीवुड के स्टार्स एक साथ कई रोल्स करते आए हैं तो वहीं टीवी के स्टार्स एक ही किरदार में सिमट जाते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होता है। टीवी के स्टार्स ने अपनी रोमांटिक छवि को तोड़ते हुए सीरियल्स में विलेन का रोल करके इंडस्ट्री में एक अलग ही पहचान बनाई है। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही टीवी एक्टर्स की जिन्होंने विलेन बनकर खूब सुर्खियां बटोरी हैं।

करणवीर बोहरा-

सबसे पहले अगर बात की जाए टीवी के सबसे हैंडसम और पॉपुलर एक्टर की तो वो हैं करणवीर बोहरा जिन्होंने सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ में यूडी का रोल करके खूब सुर्खियां बटोरी थीं। जिसके बाद करणवीर ने शरारत सीरियल में ध्रुव का रोल किया और काफी लोगों की पसंद बन गए। वहीं स्क्रीन पर करणवीर ने चॉकलेटी बॉय की छवि बना ली थी। लेकिन करणवीर ने उस वक्त सबको चौंका दिया जब उन्होंने सीरियल  ‘दिल से दी दुआ…सौभाग्यवती भव:’ में खलनायक का किरदार निभाया था। वहीं अपने इस निगेटिव किरादर के चलते करणवीर ने बहुत सुर्खियां बटोरीं।

मोहित मलिक-

टीवी एक्टर मोहित का नाम भी सबसे हैंडसम एक्टरों में से एक हैं। उन्होंने ‘सुरविन गुग्गल’ शो में एक फैशन डिजाइनर की भूमिका निभाई थी। जिसमें मोहित ने एक रोमांटिक रोल करके दर्शकों दिल जीता था। इसके अलावा मोहित ‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’ में नजर आए और फैंस को अपनी एक्टिंग से इंप्रेस किया। लेकिन सीरियल ‘डोली अरमानों की’ में विलेन का किरदार निभाकर मोहित ने अपने फैंस को चौंका दिया। उनकी जबदरस्त एक्टिंग को लोगों ने खूब सराहा है।

रजत टोकस-

वहीं टीवी एक्टर रजत टोकस की बात करें तो रजट टीवी के पॉपुलर चेहरों में गिने जाते हैं। उन्होंने ’पृथ्वीराज चौहान’ का किरदार निभाकर हर किसी का दिल लूटा था जिसके बाद रजत ‘धर्म वीर’ सीरियल में नजर आए थे जहां उनके रोल को लोगों ने खूब पसंद किया गया। लेकिन रजत को सबसे ज्यादा वाहवाही सीरियल ’जोधा-अकबर’ में अकबर के किरदार से मिली। हालांकि इन सभी सीरियल्स में रजत एक पॉजिटिव किरदार में ही दिखे लेकिन फैंस को रजत ने तब चौंका दिया जब उन्होंने एकता कपूर के सीरियल ’नागिन’ में निगेटिव किरदार निभाते हुए देखा। रजत के इस किरदार को फैंस ने काफी पसंद किया।

शब्बीर आहलुवालिया-

जी टीवी के सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ में रोमांटिक रोल निभा कर सुर्खियों में आने वाले एक्टर शब्बीर आहलुवालिया को फैंस ने काफी पसंद किया। सीरियल में शब्बीर और उनकी को-स्टार श्रृति झा की कैमिस्ट्री ने शो को काफी टीआरपी दी। लेकिन सीरियल कहीं तो होगा में शब्बीर ने निगेटिव रोल निभाया था। जिसके बाद उनके इस किरदार को बेहद पसंद किया जाने लगा।

आकाशदीप सैगल-

अगर बात टीवी एक्टर आकाशदीप सैगल की करें तो आकाश सबसे ज्यादा सुर्खियों में तब आए थे जब उन्होंने स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी बहू थी में अंश गुजराल का रोल निभाया था। सीरियल में अंश गुजराल के किरदार की वजह से आकाशदीप रातों रात स्टार बन गए थे। इतना ही नहीं एक्टर ने फिल्म प्यार में कभी-कभी से बॉलीवुड डेब्यू भी किया। वहीं बिग बॉस सीजन 5 में भी आकाशदीप हिस्सा ले चुके हैं। गौरतलब है कि आकाशदीप ज्यादातर अपने निगेटिव किरदार की वजह से जाने जाते हैं।