बेटों तैमूर-जेह संग जबरदस्त होली खेलती दिखीं करीना कपूर, करिश्मा ने खूब उड़ाया गुलाल और रंग

होली रंगों का त्योहार है, जिसे हर धर्म, हर जाति के लोग उत्साह और मस्ती के साथ मनाते हैं। हर त्यौहार की तरह इस त्यौहार का मकसद भी हर धर्म, संप्रदा और जाति के बंधन को खोलकर एकत्र होना और दुनिया भर में प्रेम का संदेश देना है। होली के दिन सभी अपने पुराने गिले-शिकवे छोड़ एक दूसरे के गले मिलकर गुलाल लगाते हैं। रंगो के त्यौहार होली की शुरुआत हो चुकी है और हर साल की तरह इस बार भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में इसकी धूम देखने को मिल रही है।

देशभर में जहां 8 मार्च को धूमधाम से होली मनाई जाएगी। वहीं मुंबई में 7 मार्च को रंगों का त्योहार मनाया जा रहा है। फिल्म और टीवी स्टार्स पूरी तरह से रंग में सराबोर हैं। कपूर की होली हर बार बहुत खास होती है। इस साल के होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। करीना कपूर और करिश्मा कपूर ने अपने-अपने घर पर शानदार अंदाज में होली मनाई। कपूर सिस्टर्स ने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

करीना ने दोनों बेटों संग खेली होली

दरअसल, करीना कपूर ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से होली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरों को साझा किया है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि करीना कपूर अपने दोनों बेटों के साथ होली खेलती हुई नजर आ रही हैं। फोटो में देख सकते हैं कि ग्रीन टी-शर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आ रहीं करीना कपूर ने अपने दोनों बेटों को पकड़ा हुआ है, जिनके हाथ में पिचकारी नजर आ रही है।

करीना कपूर के द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि तैमूर और जेह पानी में पूरी तरह से भीगे हुए हैं और वह अपनी ही मस्ती में मगन हैं। करीना और तैमूर कैमरे के लिए पोज देते हुए काफी खुश लग रहे हैं। वहीं जेह अपनी पिचकारी लिए हुए किसी के ऊपर रंग डालने की कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं।

करीना कपूर के छोटे बेटे जेह होली के मौके पर खूब मस्ती करते हुए नजर आए। इस फोटो में करीना कपूर का लाडला काफी क्यूट लग रहा है। इस फोटो में जेह कैमरे की ओर देखकर पिचकारी चलाते हुए नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री के द्वारा शेयर की गई यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

करिश्मा ने भी खेली होली

वहीं करिश्मा कपूर ने भी खूब होली खेली और जमकर रंग, गुलाल उड़ाया।

करिश्मा कपूर ने अपने घर पर होली खेली, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है।

सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि करिश्मा कपूर कैमरे की तरफ देखकर गुलाल उड़ाती हुई नजर आ रही हैं और अभिनेत्री की स्माइल ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

इन तस्वीरों में करिश्मा कपूर को व्हाइट कलर की लॉन्ग कुर्ती पहने हुए देखा जा सकता है और नो-मेकअप लुक में अभिनेत्री बहुत सुंदर दिख रही हैं।

करिश्मा कपूर ने इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही कैप्शन भी बहुत खास दिया है। अभिनेत्री ने यह लिखा है कि “ये कैसे शुरू हुआ और कैसे चल रहा है। हैप्पी होली।”

करिश्मा कपूर के द्वारा शेयर की गई यह तस्वीरें फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। करिश्मा और करीना कपूर की इन तमाम तस्वीरों पर सोशल मीडिया पर खूब लाइक और कमेंट मिल रहे हैं।

बताते चलें कि करिश्मा कपूर एक्टिंग की दुनिया में वापसी कर चुकी हैं। करिश्मा कपूर को साल 2021 में रिलीज हुई वेब सीरीज “डेंजरस इश्क” में देखा गया था। वहीं अब फिल्म “मर्डर मुबारक” में नजर आने वाली हैं।