Site icon NamanBharat

करीना कपूर अपने 8 महीने के बेटे जेह को गोद में लेकर पहुंची यहां, दाग-धब्बों के साथ नजर आई बेबो के चेहरे पर उदासी

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। करीना कपूर अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी की वजह से खूब सुर्खियां बटोरतीं हैं। आपको बता दें कि करीना कपूर ने इसी साल अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। करीना कपूर और सैफ अली खान ने 21 फरवरी 2021 को अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया।

गुरुवार को अपने 8 महीने के बेटे जेह उर्फ जहांगीर को गोद में लिए हुए करीना कपूर बांद्रा में नजर आईं। करीना कपूर ने इस दौरान नीले रंग की धब्बेदार जींस और सफेद रंग का टॉप पहना हुआ था लेकिन अभिनेत्री के चेहरे पर दाग-धब्बों के साथ-साथ उदासी भी साफ़ साफ़ दिखाई दी।

करीना कपूर के बेटे जेह पहले कार के अंदर अपनी मां की गोद में रोते हुए दिखे। करीना कपूर अपने बेटे को चुप कराने की लगातार कोशिश करती रहीं परंतु उन्होंने उनका रोना बंद ना हुआ। जब करीना कार से उतरीं तो उनके बेटे जेह का रोना बंद हो गया था। वैसे उनका बड़ा बेटा तैमूर अली खान और उनके पति सैफ अली खान इस दौरान नहीं दिखाई दिए।

बता दें करीना कपूर कुछ दिनों पहले ही अपनी किताब “प्रेग्नेंसी बाइबिल” को लेकर चर्चा में छाई हुई थीं। इस किताब में उन्होंने अपने छोटे बेटे जेह के नाम का खुलासा किया था। अगर हम करीना कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री बहुत ही जल्द आमिर खान के साथ “लाल सिंह चड्ढा” फिल्म में दिखाई देने वाली हैं। अंतिम बार करीना कपूर को फिल्म “अंग्रेजी मीडियम” में इरफान खान के साथ देखा गया था।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर भी गुरुवार को जुहू में डायरेक्टर निखिल द्विवेदी के दफ्तर के बाहर दिखीं। इस दौरान श्रद्धा कपूर ने जींस और चेक वाली शर्ट पहना हुआ था।

गुरुवार की रात को आलिया भट्ट अपनी मम्मी सोनी राजदान के साथ एयरपोर्ट के बाहर नजर आईं। आलिया भट्ट में इस समय के दौरान काले रंग का टॉप और शॉर्ट्स पहन रखा था और उन्होंने इसके ऊपर सफेद रंग का श्रग भी डाल रखा था।

अभिनेत्री कियारा आडवाणी गुरुवार की शाम बांद्रा में डांस क्लास के बाहर नजर आई थीं। कियारा आडवाणी के चेहरे पर मेकअप नहीं नजर आ रहा था। लेकिन बिना मेकअप वाले लुक में भी कियारा आडवाणी बहुत सुंदर नजर आईं। आपको बता दें कि अभिनेत्री कियारा आडवाणी अंतिम बार अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ सुपरहिट फिल्म “शेरशाह” में दिखाई दी थीं। इस फिल्म में उनके किरदार को लोगों ने बहुत पसंद किया है।

गुरुवार की रात को फिल्म “सरदार ऊधम सिंह” की स्पेशल स्क्रीनिंग में मालविका मोहनन पहुंची थीं। वहीं विक्की कौशल और शूजीत सरकार को भी जुहू स्थित सनी सुपर साउंड में हुई इस स्क्रीनिंग में देखा गया था।

वहीँ फिल्म सरदार “सरदार ऊधम सिंह” की स्पेशल स्क्रीनिंग में प्रड्यूसर बंटी वालिया अपनी पत्नी वेनेसा के साथ गुरुवार की रात को पहुंचे। तस्वीर में देखा जा सकता है कि बंटी वालिया अपने हाथों से इशारा करते हुए किसी को बुलाते दिख रहे हैं।

पूजा हेगड़े का साउथ इंडस्ट्री में अच्छा खासा नाम है। अभिनेत्री गुरुवार को मुंबई एयरपोर्ट के बाहर देखी गई थीं। आपको बता दें कि पूजा हेगड़े ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। वह रितिक रोशन के साथ मोहनजोदड़ो में भी काम कर चुकी हैं।

 

 

 

 

Exit mobile version