करीना-करिश्मा और मलाइका संग गर्ल गैंग ने मनाया अमृता अरोड़ा का जन्मदिन, वायरल हुईं लेट नाइट पार्टी की तस्वीरें

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा करीना कपूर खान ने अपनी गर्ल गैंग करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा और मल्लिका भट्ट के साथ अपनी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा के बर्थडे पर जमकर धमाल मचाया। लेट नाइट हुए सेलिब्रेशन पार्टी की एक से एक शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिन्हें अभिनेत्रियों ने खुद फैंस के साथ साझा किया है।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर करीना कपूर, अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा और इनकी पूरी गर्ल गैंग की दोस्ती की मिसालें दी जाती हैं। करीना कपूर खान को अक्सर अपनी दोस्तों के साथ मस्ती भरे पलों को व्यतीत करते हुए देखा जाता है। इनमें से चाहे किसी के जन्मदिन की पार्टी हो या फिर किसी के घर में कोई फंक्शन, यह खूबसूरत अभिनेत्रियां हर मौके पर एक दूसरे के साथ नजर आती हैं।

हाल ही में अभिनेत्री अमृता अरोड़ा की बर्थडे पार्टी में उनकी सभी दोस्त करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर और मलाइका अरोड़ा ने जमकर मस्ती की। करीना कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इसकी झलकियां साझा की। एक तस्वीर में देखा जा सकता है कि अमृता अरोड़ा अपनी गर्ल गैंग से घिरी हुई हैं और वह बर्थडे केक काटते हुए नजर आ रही हैं।

वहीं आप दूसरी फोटो में देख सकते हैं कि सभी एक दूसरे को गले लगाते हुए दिख रही हैं। ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए गॉर्जियस डीवाज़ को रेड पार्टी कैप पहने हुए देखा जा सकता है।

करीना कपूर ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा “मेरी बीएफएफ को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आप जैसा कोई नहीं। यह हमलोग हैं।” इसके साथ ही करिश्मा कपूर और अमृता की बहन मलाइका ने भी अलग-अलग इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। मलाइका ने पोस्ट में लिखा, “हमारे गैंग को जोड़े रखने वाली… जन्मदिन मुबारक हो मेरी बहन।”

आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा के बॉयफ्रेंड और अभिनेता अर्जुन कपूर को लेकर मलाइका के बेटे अरहान खान के साथ करीना कपूर के घर के बाहर स्पॉट किया गया। बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी लंबे समय से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। यह दोनों एक दूसरे को लंबे वक्त से डेट कर रहे हैं। यह दोनों ही अपने रिलेशन को लेकर खूब सुर्खियां बटोरते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by BollywoodNow (@bollywoodnow)

हाल ही में करीना कपूर खान एक टेलीविजन कमर्शियल के लिए पति सैफ अली खान के साथ ऑनस्क्रीन नजर आई थीं। करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विज्ञापन शेयर किया है, जिसमें सैफ अली खान ने अपने किरदार को बताते हुए कहा है “गुस्से में आप एकदम करीना कपूर लगती हैं।” रणवीर सिंह बॉलीवुड के पावर कपल को देखकर अपने उत्साह को रोक नहीं पाए। एक साथ स्क्रीन पर वापसी पर कमेंट करते हुए उन्होंने लिखा कि “हाहाहाहा! इसे प्यार करना!”

अगर हम करीना कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री आमिर खान स्टारर लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह हंसल मेहता द्वारा निर्देशित एकता कपूर के साथ एक फिल्म का सह-निर्माण करेंगी। वह फिल्म में भी दिखाई देंगी।