लंदन की सड़कों पर बारिश के बीच घूमती नजर आईं करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा, फैंस बोले- बहुत खूबसूरत हैं आप दोनों

बॉलीवुड इंडस्ट्री के ऐसे बहुत से स्टार्स हैं, जो अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल से फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं, जो अक्सर फैंस को अपनी लाइफ से जुड़ी हुई अपडेट सोशल मीडिया पर भी देते रहते हैं। उन्हीं स्टार्स में से बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और करीना कपूर खान हैं, जो अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहती हैं।

हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपनी कुछ तस्वीरों को साझा किया है। उन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वह सैफ अली खान की पत्नी व अभिनेत्री करीना कपूर के साथ दिखाई दे रही हैं। उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

लंदन की सड़कों पर मस्ती करती दिखीं मलाइका अरोड़ा और करीना कपूर

दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें देखा जा सकता है कि वह करीना कपूर खान के साथ नजर आ रही हैं। मलाइका अरोड़ा को इन तस्वीरों में करीना कपूर के साथ लंदन की सड़कों पर फुल मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। तस्वीरों में दोनों ही बेफिक्र अंदाज में बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश लग रही है। मलाइका और करीना कपूर साथ में लंदन की सड़कों पर बारिश के बीच घूमती हुई दिख रही है।

करीना कपूर के साथ मलाइका अरोड़ा ने 2 तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मलाइका अरोड़ा ने स्वेटर और जींस के साथ ब्लैक कलर का लॉन्ग कोट पहना हुआ है। वहीं करीना कपूर ने जींस के साथ फुल हाईनेक टॉप और हॉफ स्लीव्स पहना है। दोनों पाउट बनाती हुई पोज करती दिखाई दे रही हैं।

वहीं दूसरी तस्वीर में मलाइका अरोड़ा और करीना कपूर दोनों छाता ताने नजर आ रहीं हैं। करीना ने अपने साथ एक बैग कैरी किया है जबकि करीना ब्लैक गॉगल्स लगाए हमेशा की तरह बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। मलाइका और करीना कपूर की इन खूबसूरत तस्वीरों को देखने के बाद फैंस और दोस्त तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा ने कमेंट सेक्शन में लिखा ‘माय गॉर्जियस गर्ल्स।” वहीं एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा “आप दोनों बहुत खूबसूरत हैं।”

पिछले हफ्ते लंदन के लिए करीना ने भरी थी उड़ान

आपको बता दें कि पिछले ही हफ़्ते करीना कपूर ने लंदन के लिए उड़ान भरी थी। उनके साथ उनके छोटे बेटे जहांगीर अली खान भी थे। जाने से पहले दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। दरअसल, करीना कपूर डायरेक्टर हंसल मेहता की अगली फिल्म की शूटिंग के लिए लंदन रवाना हुई थीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के फेमस कपल हैं और इन दोनों की लव स्टोरी फिल्मी गलियारों में मशहूर हो चुकी है। पिछले काफी सालों से यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। आए दिन यह दोनों एक दूसरे के साथ की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। इन दिनों मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ लंदन में हैं।

इन तस्वीरें और वीडियो में देखा जा रहा है कि लंदन में अर्जुन गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को चेल्सी मैच दिखाने ले गए हैं। तस्वीरों में अर्जुन मलाइका को सिर पर किस करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस कैमरे की तरफ देखकर पोज करती दिख रही है।