सालों पहले फिल्मों से दूर हो चुकी हैं एक्ट्रेस करिश्मा कपूर, जाने कैसे मैनेज करती हैं लग्जरी लाइफस्टाइल और बच्चो का खर्च

90 के दशक की बेहद जानी मानी और खूबसूरत अभिनेत्री करिश्मा कपूर अपने वक्त की सबसे कामयाब अभिनेत्री भी हुआ करती थी| हालाँकि अब लम्बे वक्त से करिश्मा फ़िल्मी दुनिया से दूर हैं और आज इनकी उम्र तकरीबन 46 साल हो चुकी है| अभी की कहें तो अपने दो बच्चों कियान और और समायरा संग ये मुंबई में रह रही हैं इन दिनों वो महज़ कुछ विज्ञापनों और वेब सीरीज में नजर आती हैं|

पर कई लोगों के अंदर इन्हें लेकर ऐसे सवाल उठते हैं के आखिर फिल्मों से दूर होने के बावजूद भी कैसे करिश्मा एक लग्जरी लाइफस्टाइल मेन्टेन करती हैं और आखिर कैसे वो अपने दो दो बच्चों के खर्च को सम्भाल रही हैं| तो हम आपको बता दें के करिश्मा के तलाकशुदा पति संजय कपूर ही आज अपने दोनों बच्चों का खर्च उठाते हैं| और इसके लिए काफी वक्त तक केस भी चला था जिसमे ऐसा फैसला आया के संजय भी बच्चों के खर्च में अपना योगदान देंगे और उनका ख़याल रखेंगे|

साल 2014 में संजय और करिश्मा का तलाक हुआ था जिसके बाद से आज इन्हें अलग हुए लगभग 6 साल हो चुके हैं| पर आज भी एक स्ट्रोंग और सिंगल माँम की तरह करिश्मा अपने दोनों बच्चों का ज़िम्मा उठाये हुई हैं| पर पिता संजय के ऊपर ही आज बच्चों की पूरी फाइनेंसियल जरूरते निर्भर हैं जिनकी पूर्ती के लिए करिश्मा को संजय मोटी रकम अदा करते हैं| बता दें के आज किस फ्लैट में करिश्मा रह रही हैं वह भी संजय के पिता का है जो उन्हें तलाक के बाद मिला था|

वही कई खबरों में ऐसी बातें भी सुनने को मिलती हैं जिनमे ऐसा बताया गया है के करिश्मा के दोनों बच्चो के नाम 14 करोड़ रुपयों के बांड्स भी हैं जिन्हें संजय नें ही खरीदा है और इनके दोनों बच्चे भी धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ते हैं जिसका नाम आज देश के सबसे महंगे स्कूलों में शामिल है|

वहीँ करिश्मा और संजय के दोनों बच्चे अपने पिता के काफी क्लोज़ हैं और अक्सर ही ये अपने पिता के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं| समायरा और कियान कई बार अपने पिता संजय के साथ छुट्टियाँ मनाते भी देखे गये हैं| और अपने कई जन्मदिन भी इन्होने अपने पिता संजय के साथ ही सेलिब्रेट किये हैं| जिनकी तस्वीरें कई बार सोशल मीडिया पर नजर आ जाती हैं|

वहीँ संजय भी अक्सर अपने दोनों बच्चों से मिलने मुंबई आते रहते हैं जहाँ वो घर पर जाकर बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं| और यहाँ करिश्मा संग भी इनकी काफी अच्छी बोन्डिंग देखने को मिलती है जिसे देखकर ऐसा लगता है के आज भी दोनों बच्चों की परवरिश साथ मिलकर ही कर रहे हैं और दोनों ही इसे पूरे मन से कर रहे हैं जिसमे कोई भी किसी पर दबाव नही डालता|

वहीँ अगर बात करें संजय और करिश्मा की नीजी जिंदगी की तो संजय नें आज दूसरी शादी भी कर ली है| पर करिश्मा नें आज तक कोई भी दूसरी शादी नही की है और आज ये अपने बच्चों के साथ ही रहती हैं|