47 साल की उम्र में करिश्मा कपूर लेंगी दोबारा सात फेरे ,बनेगी दुल्हन ,एक्ट्रेस ने खुद बताई अपनी दूसरी शादी की सच्चाई

90 के दशक की बेहद पॉपुलर और टैलेंटेड अभिनेत्री करिश्मा कपूर अपने जमाने की टॉप अभिनेत्रियों में से एक थी और इनका फिल्मी करियर काफी सुपरहिट रहा है| करिश्मा कपूर ने अपने अभिनय करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और अपने अदायगी के दम पर दर्शकों के दिनों में अपनी एक खास जगह बनाई है| करिश्मा कपूर की प्रोफेशनल लाइफ जितनी सुपरहिट थी उतनी ही इनकी असल जिंदगी उतार-चढ़ाव भरी रही है |

करिश्मा कपूर ने साल 2003 में दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ बेहद ही धूमधाम से शादी रचाई थी हालांकि शादी के मामले में करिश्मा कपूर की किस्मत ने साथ नहीं दिया और शादी के कुछ समय के बाद तक तो संजय कपूर और करिश्मा कपूर के बीच सब कुछ ठीक-ठाक चला परंतु इसके बाद इन दोनों के बीच दूरियां बढ़ने लगी और मनमुटाव पैदा होने लगे जिसके बाद करिश्मा कपूर और संजय कपूर ने आपसी सहमति से साल 2016 में तालाब लेकर अपने शादीशुदा रिश्ते का अंत कर दिया|

संजय कपूर से तलाक लेने के बाद करिश्मा कपूर ने उन पर घरेलू हिंसा जैसे कई संगीन आरोप भी लगाए थे | वही तलाक के बाद बच्चों की कस्टडी करिश्मा कपूर को दी गई जिसके बाद करिश्मा कपूर ने अपने दोनों बच्चों की परवरिश अपने अकेले के दम पर एक सिंगल मदर बनकर किया है| करिश्मा कपूर की बेटी समायरा कपूर जहां 17 साल की हो चुकी है वही उनके बेटे कियान भी 12 साल के हैं| तलाक के बाद जहां संजय कपूर ने प्रिया सचदेवा संग शादी रचाकर अपना घर बसा लिया वही पहली शादी से मिले दर्द की वजह से करिश्मा कपूर ने दोबारा शादी नहीं की और उन्होंने सिंगल रहने का फैसला किया|

दूसरी शादी कर सकती है करिश्मा

वही 47 साल की करिश्मा कपूर भले ही अपनी सिंगल लाइफ में बेहद खुश हैं परंतु उनके फैंस अभिनेत्री की शादी को लेकर हमेशा एक्साइटेड रहते हैं और हर कोई यह चाहता है कि करिश्मा दोबारा शादी रचा कर अपना घर बसा ले| वही आलिया और रणबीर की शादी में करिश्मा कपूर की दूसरी शादी का एक हिंट भी मिला था दरअसल शादी में आलिया भट्ट का कलीरा टूटकर करिश्मा कपूर के ऊपर जा गिरा था और इस रस्म के अनुसार दुल्हन का कलीरा जिस लड़की के सिर पर गिरता है उसकी शादी जल्द ही होने का संकेत माना जाता है | वही आलिया की शादी में करिश्मा कपूर के ऊपर कलीरा गिरने के बाद से ही इनके फैंस अभिनेत्री की शादी की अटकलें लगाना शुरू कर दिए है |

इसी बीच अपनी शादी की खबरों पर करिश्मा कपूर का भी रिएक्शन सामने आया है दरअसल करिश्मा कपूर ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर ‘आस्क मी एनीथिंग’का सेशन रखा था और इस दौरान करिश्मा कपूर के फैंस अभिनेत्री से कई सवाल जवाब किये और उन्ही में से एक फैन ने करिश्मा कपूर से सवाल करते हुए पूछ लिया कि,” क्या आप दोबारा शादी करने वाली है?” इस सवाल का जवाब देते हुए करिश्मा कपूर ने कहा ‘डिपेंड्स।’

वही करिश्मा कपूर का यह जवाब जाने के बाद उनकी फैन यह सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि करिश्मा कपूर के मन में भी दूसरी बार शादी करने का विचार कहीं ना कहीं जरूर चल रहा है और इससे भी कहीं ज्यादा फैन्स यह जानने के लिए उत्साहित है कि करिश्मा कपूर का दूल्हा कौन होगा| करिश्मा कपूर इस समय अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग में व्यस्त चल रही है और वही सोशल मीडिया पर भी करिश्मा कपूर काफी सक्रिय रहती है और आए दिन अपने पोस्ट के माध्यम से अपने प्रशंसकों के साथ कनेक्टेड रहती हैं|