इन अभिनेत्रियों के इंकार के बाद करिश्मा को मिला था ये हिट किरदार, रातों-रात बन गईं थी सुपरस्टार

सिनेमा जगत में 80 से 90 के दशक में कई अभिनेत्रियों ने दुनिया पर राज किया। उन्हीं में से एक थीं करिश्मा कपूर। अपने शुरूआती करियरके दौरान करिश्मा कपूर ने फिल्म जगत में अपनी अलग पहचान बना ली थी। करिश्मा कपूर साल 1997 में यश चोपड़ा की सुपरहिट फिल्म ‘दिल तो पागल है’ का हिस्सा बनकर रातों-रात स्टार बन गईं थीं। इस फिल्म में करिश्मा के अलावा शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इसमें अक्षय कुमार का कैमियो रोल था। इस फिल्म के डांस, म्यूजिक और रोमांस ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।

उस साल इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। लेकिन आपमें से कम लोग ही इस बात से वाकिफ होंगे कि फिल्म में करिश्मा का किरदार उनसे पहले पांच अभिनेत्रियों को ऑफर किया गया था। उन पांचों एक्ट्रेस के इंकार के बाद ही यह किरदार करिश्मा कपूर को मिला था। इस किरदार के कारण करिश्मा को रातों-रात एक अलग ही पहचान मिल गई थी। आइए जानिए करिश्मा से पहले ये किरदार किन-किन एक्ट्रेस को ऑफर किया गया था।

इन 5 एक्ट्रेस को मिला था ये रोल

उलेख्खनीय है कि फिल्म में करिश्मा कपूर दूसरी लीड अभिनेत्री थीं। उन्हें फिल्म में शानदार अभिनय के लिए पहला नेशनल अवॉर्ड मिला था। लेकिन करिश्मा से पहले यश चोपड़ा ने यह रोल पांच अभिनेत्रियों को ऑफर किया था। जिसमें जूही चावला, मनीषा कोईराला, उर्मिला मतोंडकर, रवीना टंडन और आखिर में काजोल शामिल थीं। लेकिन इन सभी अभिनेत्रियों ने फिल्म का हिस्सा बनने से साफ इंकार कर दिया था। उसके बाद जाकर करिश्मा को यह रोल ऑफर किया गया जिसके लिए उन्होंने तुरंत हां कर दी।

माधुरी का रोल श्रीदेवी को हुआ था ऑफर

लेकिन ऐसा सिर्फ करिश्मा कपूर के साथ ही नहीं बल्कि माधुरी दीक्षित के साथ भी हुआ था। फिल्म में माधुरी दीक्षित के किरदार के लिए यश चोपड़ा पहले श्रीदेवी को कास्ट करना चाहते थे। लेकिन उस समय श्रीदेवी ने बोनी कपूर संग शादी रचाई थी। इस कारण श्रीदेवी ने इस फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया। फिर माधुरी को यह रोल मिल गया। इस फिल्म में पहली बार करिश्मा और शाहरुख साथ नजर आए थे। इसके बाद दोनों फिल्म ‘शक्ति द पॉवर’ में नजर आए थे लेकिन उसमें शाहरुख कैमियो रोल में दिखे थे। फिल्म दिल तो पागल है में शाहरुख और करिश्मा के अलावा माधुरी और अक्षय कुमार भी पहली बार साथ काम करते हुए नजर आए थे।

फिल्म का पहले रखा गया था ये नाम

आपमें से कम लोग ही इस बात से वाकिफ होंगे कि फिल्म दिल तो पागल है से पहले इसके कई नाम रखे गए थे। जिसमें ‘मैंने तो मोहब्बत कर ली’ और ‘मोहब्बत कर ले’। लेकिन आखिर में ‘दिल तो पागल है’ रखा गया। ये फिल्म म्यूजिक के मामले में यश चोपड़ा के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बनी, क्योंकि इसमें म्यूजिक डायरेक्टर उत्तम सिंह द्वारा लगभग 100 धुनें सुनाई गईं थीं। जिसमें से यश चोपड़ा द्वारा फाइनल की गई धुनों पर गाने बने। जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया।

बॉलीवुड के ऐसे ही दिलचस्प किस्से जानने के लिए नमन भारत के साथ जुड़ें रहें।