करिश्मा कपूर की इस हमशक्ल लड़की को देखकर धोखा खा जाएंगी आपकी आंखें, उनसे हूबहू मिलती है शक्ल

आप सभी लोगों ने अक्सर यह सुना होगा कि एक जैसी शक्ल के दुनिया में सात लोग होते हैं। ऐसी बहुत सी फिल्में भी बनी हैं, जिसके अंदर एक जैसी शक्ल के इंसान दिखाए गए हैं। इतना ही नहीं बल्कि जुड़वा भाई बहनों के किस्से भी हमने देखे और सुने हैं। असल जिंदगी में भी बहुत से लोगों को यही उम्मीद लगी रहती है कि उसके जैसी शक्ल का कोई दूसरा इंसान उससे टकरा जाए। लोगों का ऐसा मानना है कि दुनिया में एक जैसी मिलती-जुलती शक्ल के सात लोग होते हैं। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है, इसके बारे में कुछ भी कहना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

हम सभी लोगों ने ज्यादातर कई स्टार्स के हमशक्ल देखे होंगे। बॉलीवुड इंडस्ट्री के ऐसे बहुत से सितारे हैं, जिनके हमशक्ल मौजूद हैं और वह सामने भी आ चुके हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारों की तरह ही उनके हमशक्ल भी सुर्खियों में छाए रहते हैं। इसी बीच करिश्मा कपूर की हमशक्ल का एक ताज़ा-ताज़ा मामला सामने आया है। अगर आप करिश्मा कपूर की इस हमशक्ल लड़की को देखेंगे तो आपकी आंखें भी धोखा खा जाएँगी।

आपको बता दें कि इन दिनों सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, यह लड़की बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर की तरह हूबहू नजर आती है। करिश्मा कपूर की हमशक्ल का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। करिश्मा कपूर की यह हमशक्ल पड़ोसी देश पाकिस्तान की एक लड़की हिना खान है, जिसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Heenaakh1 (@heenaakh1)

हिना खान टिक टॉक की वजह से काफी मशहूर हुई थीं परंतु टिक टॉक पर बैन लगने की वजह से यह गायब हो गई थी परंतु एक बार फिर से यह चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हिना खान सोशल मीडिया के दूसरे प्लेटफार्म पर अपनी वीडियो शेयर करके इंटरनेट पर धमाल मचा रही हैं। आपको बता दें कि हिना खान इंस्टाग्राम पर एक से बढ़कर एक वीडियो शेयर करती रहती हैं, जो फैंस को बेहद पसंद आता है।

अगर आप अभिनेत्री करिश्मा कपूर की हमशक्ल हिना खान की तस्वीर देखेंगे तो आप भी धोखा खा जाएंगे। इंस्टाग्राम पर हिना के 36000 फॉलोअर्स हैं और वह अभिनेत्री करिश्मा के गाने और डायलॉग वाले वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। हिना की शक्ल करिश्मा कपूर से इतनी मिलती-जुलती है कि लोग उनकी फोटो और वीडियोस देखकर आश्चर्यचकित हो जाते हैं और कमेंट कर तारीफों के पुल बांधते हैं। जो भी हिना की तस्वीर और वीडियो देखता है वह करिश्मा की कार्बन कॉपी कहते हैं। हिना खान के वीडियो देखकर लोग उनकी तुलना करिश्मा कपूर से करने लगते हैं।

हिना खान की वीडियो पर लोग खूब कमेंट करते हैं और ज्यादा से ज्यादा वीडियो और तस्वीरों की डिमांड करते हैं। लोगों को हिना की वीडियो और तस्वीरें बेहद पसंद आती हैं। गर आप हिना का इंस्टाग्राम अकाउंट देखेंगे तो आपको इस बात का अंदाजा खुद ब खुद हो जाएगा कि वह अभिनेत्री करिश्मा कपूर की कितनी बड़ी फैन हैं। हिना शुरुआत से ही करिश्मा कपूर की कॉपी करती आई है और वह बिल्कुल करिश्मा की तरह ही कॉपी करती हैं।