पति से तलाक के बाद करिश्मा कपूर को मिलती है इतनी मोटी रकम, जानकर सोच में पड़ जाएंगे आप

90 के दशक की बेहतरीन और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक नाम करिश्मा कपूर का भी आता है। करिश्मा कपूर ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है और लोग आज भी उनकी फिल्में देखना पसंद करते हैं। करिश्मा कपूर ने फिल्मों अपने अभिनय के माध्यम से करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया है। करिश्मा कपूर प्रसिद्ध कपूर खानदान से ताल्लुक रखती हैं और वह करीना कपूर की बड़ी बहन हैं।

करिश्मा कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1991 में फिल्म प्रेम कैदी से की थी परंतु यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आईं। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और अपनी फिल्मों के माध्यम से अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर लोगों के दिलों में एक अलग ही जगह बनाई है लेकिन पिछले कई समय से करिश्मा कपूर फिल्म इंडस्ट्री से दूर बनी हुई हैं।

करिश्मा कपूर अब ना तो किसी टीवी सीरियल में काम करती हुई नजर आ रही हैं और ना ही किसी फिल्म में परंतु कोई भी काम ना होने पर भी करिश्मा कपूर अपना घर कैसे चलाती हैं। लगभग ज्यादातर लोगों के मन में यह सवाल जरूर आता होगा। बता दे कि करिश्मा कपूर का नाम एक सफल अभिनेत्री के रूप में जाना जाता है। फिलहाल करिश्मा कपूर काफी लंबे समय से फिल्मों से दूर चल रही हैं। परंतु इसके बावजूद भी वह काफी लग्जरी वाली लाइफ़स्टाइल जीती आई हैं।

करिश्मा कपूर के रहन-सहन को देखकर सभी लोगों के दिमाग में यह सवाल जरूर उठता है कि आखिर कोई भी काम नहीं है फिर भी वह अपना घर खर्च कैसे चलाती हैं तो आज हम आपको आपके इस सवाल का जवाब देने वाले हैं।

सबसे पहले आप जान लीजिए की करिश्मा कपूर की शादी दिल्ली के एक बहुत बड़े बिजनेसमैन संजय कपूर से हुई थी। करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी लंबे समय तक नहीं चल पाई और आखिर में आपसी विवादों की वजह से साल 2016 में उनका तलाक हो गया था। बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दोनों का तलाक सबसे महंगे तलाक में से एक माना जाता है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक तलाक लेते समय करिश्मा कपूर को एक अच्छी खासी मोटी रकम भी मिली थी। रिपोर्ट के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि तलाक के बाद करिश्मा कपूर को बच्चों की कस्टडी मिल गई थी। तलाक के बाद संजय कपूर ने अपनी पत्नी को अच्छी खासी रकम दी थी। संजय कपूर जिस घर में रहते थे वह घर भी उन्होंने करिश्मा कपूर को दे दिया था। संजय कपूर यही चाहते थे कि उनके बच्चों की परवरिश में किसी भी प्रकार की कमी ना रहे। करिश्मा कपूर को हर महीने लाखों रुपए भी संजय कपूर देते हैं।

मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक अपने बच्चों के लिए करिश्मा कपूर और संजय कपूर की आपसी सहमति बनी है। कोर्ट के फैसले के अनुसार, बच्चों की कस्टडी करिश्मा कपूर को मिल गई थी परंतु संजय कपूर को भी साल में एक दो महीने बच्चों के साथ रहने का अवसर दिया था।

भले ही बच्चों की कस्टडी करिश्मा कपूर के पास है परंतु संजय कपूर अपने बच्चों पर लाखों रुपए का खर्चा करते हैं। संजय कपूर ने तलाक के समय अपने बच्चों की ठीक प्रकार से परवरिश के लिए 14 करोड़ रूपए का बॉन्ड खरीद कर दिया था और उसके बाद हर महीने 10 लाख रूपए करिश्मा को वह देते हैं ताकि बच्चों की परवरिश में कोई भी कसर बाकी ना रह जाए।