दो दुल्हन करने लगी दूल्हे से शादी की जिद, फिर टॉस कर घरवालों ने किया बहू का चयन

एक लड़के ने अपने प्यार के जाल में दो लड़कियों को फंसाया और उनसे शादी करने का वादा किया। हालांकि लड़का बाद में अपने वादे से मुकर गया और परिवार की पसंद की लड़की से शादी करने के लिए राजी हो गया। जिसके बाद लड़के के घरवाले उसके लिए दुल्हन की खोज में लग गए। वहीं जब ये बात उसकी दोनों प्रेमिका को पता चली। तो वो उसके घर पहुंच गई। जहां पर जमकर हंगामा किया गया। ऐसे में परिवार वालों ने एक टॉस करके इस समस्या का हल निकाला। ये घटना कर्नाटक के बेंगलुरु की है।

जानकारी के अनुसार लड़के के घर वाले उसकी शादी की तैयारियों में लगे थे। तभी अचानक दो दुल्हन उनके घर पहुंच गई और शादी की जिद करने लगी। लड़का बेंगलुरु के सकलेशपुर का रहने वाला है। उसे पड़ोस के गांव की एक लड़की से प्यार हो गया था। लेकिन कुछ महीने बाद उसको दूसरी लड़की पसंद आ गई। ऐसे में उसने दूसरी लड़की से भी चक्कर शुरू कर दिया। वहीं जब घर वालों को इस बात की भनक लगी तो उन्होंने अपने बेटे की शादी करवाने का फैसला किया और उसके लिए दुल्हन की खोज शुरू कर दी।

इसी बीच पहली लड़की को पता चल गया कि लड़के के घर वाले कहीं और उसकी शादी करने वाले हैं। दूसरी लड़की को भी इस बात की भनक लग गई। दोनों लड़की अपने प्रेमी के घर जा पहुंची और जमकर हंगामा करने लगी। मामले को बढ़ता देख  पंचायत को बुलाना पड़ा।

टॉस से हुआ फैसला

पंचायत के लोगों को पूरी कहानी सुनाई गई और लड़के ने भी इस बात को कबूल कर लिया कि उसका चक्कर दोनों से चल रहा था। ऐसे में पंचायत ने टॉस करने का फैसला किया और कहा कि जो लड़की टॉस जीतेगी उसकी शादी लड़के से करवा दी जाएगी। जिसके बाद टॉस किया गया और जीतने वाली प्रेमिका से लड़के की शादी तय कर दी गई। हालांकि दूसरी लड़की को ये बात पसंद नहीं आई और उसने इसका विरोध किया और शादी की जिद करने लगी। इतना ही नहीं टॉस हारने के बाद उसने सुसाइट का भी प्रयास किया और अपनी जिंदगी खत्म करनी की कोशिश की।

हालांकि गांव वाले उसे तुरंत अस्पताल ले गए। जहां उसका इलाज करवाया गया। लड़की अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं दूसरी ओर लड़के ने टॉस जीतने वाली लड़की से शादी करने के लिए हामी दे दी है और जल्द ही उनका विवाह करवा दिया जाएगा।