Site icon NamanBharat

जन्मदिन पर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे कार्तिक आर्यन, मम्मी-पापा संग लिया गणपति बप्पा का आशीर्वाद, देखें Video

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे सफल कलाकारों में से एक नाम कार्तिक आर्यन का भी शुमार हो गया है, जो बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के अपने करियर की गाड़ी को सफलतापूर्वक आगे बढ़ा रहे हैं। कार्तिक आर्यन ने अपने बेहतरीन अभिनय और काबिलियत के दम पर घर-घर में अपनी अच्छी खासी पहचान बनाई है। कार्तिक आर्यन 22 नवंबर को अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन के मौके पर एक्टर को ढेरों बधाई मिल रही हैं। कार्तिक आर्यन ने अपने करियर में बहुत ही बेहतरीन फिल्में की हैं, जिनमें उनकी एक्टिंग की तारीफ करते हुए दर्शक नहीं थकते हैं।

कार्तिक आर्यन के करियर में भी मौकों की कोई भी कमी नहीं है। लगातार कार्तिक आर्यन अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन अपने जन्मदिन के खास मौके पर मंगलवार सुबह भगवान सिद्धिविनायक के मंदिर पहुंचे। उन्होंने वहां पर अपने मम्मी-पापा के साथ गणपति बप्पा के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। जिसका वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

पेरेंट्स के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे कार्तिक

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि कार्तिक आर्यन अपनी ब्लैक कलर की लैंबोर्गिनी गाड़ी से निकलते हुए नजर आ रहे हैं। अभिनेता जैसे ही अपनी गाड़ी से उतरते हैं, वैसे ही उन्हें चारों ओर से भीड़ घेर लेती है। लोगों की भीड़ से पुलिस उन्हें बचाते हुए नजर आई। इस दौरान एक्टर अपने पेरेंट्स के साथ नजर आ रहे हैं। कार्तिक आर्यन अपने मम्मी-पापा के साथ काफी खुश लग रहे थे।

कार्तिक आर्यन ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर सफेद रंग का कुर्ता और ब्लू डेनिम जींस पहनी। कार्तिक आर्यन के इस ट्रेडिशनल लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वैसे भी कार्तिक आर्यन अपने हर लुक को अच्छे से कैरी करते हैं। उनका यह सादगी भरा लुक लोगों को बहुत पसंद आया। अभिनेता ने वहां पर मौजूद अपने फैंस के साथ सेल्फी भी क्लिक करवाई थी।

वायरल हो रहे वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

देर रात माता-पिता संग मनाया जन्मदिन

आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन ने रात करीब 12:00 बजे अपने परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाया था, जिसकी एक झलक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की। अगर आप पहली तस्वीर में नजर डालेंगे, तो उसमें कार्तिक आर्यन केक काटते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वहीं दूसरी तस्वीर में एक्टर अपने माता-पिता के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर के बैकग्राउंड पर दीवारों पर सजावट देखी जा सकती है, जिस पर “लव यू कोकी” लिखा हुआ है। आपको बता दें कि उन्हें घर में लोग कोकी कहते हैं।

कार्तिक आर्यन ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में यह लिखा “हर जन्म में मैं आपके कोकी के रूप में जन्म लेना चाहता हूं। मम्मी-पापा, कटोरी और किकी को जन्मदिन के इस प्यारे से सरप्राइज के लिए धन्यवाद।” आपको बता दें कि कार्तिक को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म भूल भुलैया 2 में देखा गया था। एक्टर की फिल्मों को काफी प्यार मिलता है। अब कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म शहजादा 2023 में रिलीज होगी। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ कृति सेनन मेन लीड में दिखाई देंगी।

 

 

 

 

Exit mobile version