1 नवंबर से शुरू हो रहा कार्तिक मास, करें यह उपाय, सुख-समृद्धि की होगी प्राप्ति, मिलेंगें कई लाभ

कार्तिक माह को बेहद विशेष माना गया है। यह महीना त्योहारों का महीना होता है। आपको बता दें कि कार्तिक महीना 1 नवंबर से शुरू हो रहा है और इस महीने का समापन 30 नवंबर को होगा। इस पूरे महीने व्रत और तप का विशेष फल मिलता है। ऐसा माना जाता है कि कार्तिक महीने में अगर व्यक्ति धार्मिक कार्य और कुछ नियमों का पालन करें तो इस से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस महीने में अगर कुछ साधारण से उपाय किए जाए तो इससे व्यक्ति को अपने जीवन में आर्थिक तरक्की मिलती है और कई क्षेत्रों में सफलता भी हासिल होती है। अगर आप सुख-समृद्धि की प्राप्ति करना चाहते हैं और अपनी हर मनोकामना को पूरा करना चाहते हैं तो कार्तिक महीने में यह साधारण से काम जरूर करें, इससे आपको कई प्रकार के लाभ मिलेंगे।

तुलसी पूजन करें

कार्तिक महीने में तुलसी की पूजा करने का विशेष विधान होता है, इसलिए आप इस महीने में तुलसी की पूजा जरूर कीजिए। इस महीने तुलसी विवाह भी आता है। आप शाम के समय तुलसी में दीपदान करें। ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति कार्तिक महीने में तुलसी की पूजा करता है उसको कई प्रकार से फायदे प्राप्त होते हैं।

रोजाना करें दीपदान

आप कार्तिक महीने में शाम के समय मंदिर, नदी, पोखर आदि में दीपदान जरूर कीजिए। शास्त्रों के अनुसार कार्तिक महीने में यह सभी कार्य करना बहुत ही उत्तम माना गया है। अगर आप यह उपाय करते हैं तो इससे आपको पुण्य की प्राप्ति होगी।

जमीन पर सोए

कार्तिक महीने पर जमीन पर सोना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि अगर इस महीने में जमीन पर सोया जाए तो मन में सात्विक भावना का विकास होता है, इतना ही नहीं बल्कि इससे मानसिक परेशानियां भी दूर हो जाती हैं।

शरीर पर तेल न लगाएं

कार्तिक महीने में शरीर पर तेल लगाना वर्जित माना गया है। आप कार्तिक महीने में सिर्फ एक बार नरक चतुर्थी के दिन ही शरीर पर तेल लगा सकते हैं, लेकिन बाकी पूरे महीने आप अपने शरीर पर तेल ना लगाएं।

दाल खाने से करें परहेज

कार्तिक महीने में दलहन यानी दालों का सेवन निषेध माना जाता है। आप कार्तिक महीने में उड़द, मूंग, मसूर, मटर और राई आदि का सेवन बिल्कुल भी मत कीजिए।

संयम रखना

कार्तिक महीने में बहुत से व्रत त्यौहार आते हैं। जो लोग इस महीने व्रत कर रहे हैं उनको तपस्वियों की तरह व्यवहार करना चाहिए। आप कार्तिक मास में क्रोध, निंदा, उपहास या विवाद करने से बचें। आप इस महीने अपने शब्दों पर नियंत्रण रखें। किसी को भी कटु शब्द ना बोलें।

ब्रह्मचर्य का पालन करें

कार्तिक महीने में पति-पत्नी को इस बात का खास ध्यान रखना होगा कि आप इस माह ब्रह्मचर्य का पालन अवश्य कीजिए। अगर आप इसका पालन नहीं करते तो पति-पत्नी दोनों को ही दोष लगता है और आपको अपने जीवन में अशुभ फल की प्राप्ति होती है।

उपरोक्त कार्तिक मास के नियमों के बारे में जानकारी दी गई है। अगर आप इन नियमों का ठीक प्रकार से पालन करते हैं तो इससे आपको अपने जीवन में समस्त सुखों की प्राप्ति होगी और हर क्षेत्र से आपको लाभ मिलेंगे। हम उम्मीद करते हैं कि यह जानकारी आपको अवश्य पसंद आई होगी। आप इसको अन्य लोगों में शेयर करना ना भूलें।