Site icon NamanBharat

Kartik Purnima 2020: कार्तिक पूर्णिमा पर होगा गंगा स्नान, इस दिन करें ये उपाय, मनोकामनाएं होंगी पूरी

इस साल कार्तिक पूर्णिमा 30 नवंबर 2020 को है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान का बहुत महत्व माना गया है। शास्त्रों के अनुसार देखा जाए तो कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान और दान पुण्य करने का महत्व बताया गया है। इस दिन किसी भी पवित्र नदी अथवा जल कुंड में स्नान अवश्य करना चाहिए। कार्तिक महीना भगवान विष्णु जी को अति प्रिय है। शास्त्रों में इस बात का उल्लेख मिलता है कि अगर कार्तिक पूर्णिमा पर कुछ उपाय किए जाए तो इससे व्यक्ति को कई प्रकार से लाभ मिलते हैं। इन उपायों को करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कार्तिक पूर्णिमा के दिन किए जाने वाले कुछ उपायों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन करें ये उपाय

1. सत्यनारायण की कथा

शास्त्रों के अनुसार कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन घर में सत्यनारायण की कथा जरूर करानी चाहिए। आप कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन भगवान को खीर और हलवे का भोग लगाएं। अगर आप यह उपाय करते हैं तो इससे आपकी सारी अधूरी मनोकामनाएं जल्द से जल्द पूरी होंगी। भगवान के आशीर्वाद से आप अपना जीवन खुशहाली पूर्वक व्यतीत करेंगे।

2. कार्तिक पूर्णिमा का व्रत करें

शास्त्रों में इस बात का जिक्र किया गया है कि व्यक्ति को कार्तिक पूर्णिमा के दिन व्रत अवश्य रखना चाहिए। ऐसा बताया जाता है कि जो व्यक्ति इस दिन व्रत रखता है उसको हजार अश्वमेघ और सौ राजसूय यज्ञ के फल की प्राप्ति होती है। अगर आप कार्तिक पूर्णिमा के दिन गौ, अश्व और घी आदि का दान करते हैं तो इससे धन-संपत्ति में वृद्धि होती है।

3. सूर्य भगवान को जल चढ़ाएं

कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन जल्दी उठना चाहिए और अपने सभी कार्यों से निवृत्त होकर स्नान कर लीजिए, उसके बाद आप सूर्य देवता को जल अर्पित करें इसके साथ ही आप जल में थोड़े से चावल और लाल फूल जरूर डाल लीजिए। अगर आप यह साधारण सा उपाय करते हैं तो इससे आपको लाभ प्राप्त होगा।

4. दान करें

हिंदू धर्म में दान पुण्य को बहुत महत्व दिया जाता है। ऐसा बताया जाता है कि यदि व्यक्ति दान करता है तो उसको दान की गई वस्तु से कई गुना अधिक लाभ मिलता है। आप कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन सरसों का तेल, काले वस्त्र, तिल जरूरतमंद व्यक्तियों को दान जरूर करें। अगर आप ऐसा करेंगे तो इससे आपको पुण्य फल की प्राप्ति होगी और आपको हर क्षेत्रों में सफलता हासिल होगी।

5. तुलसी के पास दीपक जलाएं

तुलसी का पौधा बहुत पवित्र माना जाता है। हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे की पूजा की जाती है। आप कार्तिक मास की पूर्णिमा की शाम को तुलसी के पौधे के पास दीपक जरूर जलाएंगे और तुलसी माता का स्मरण करते हुए तुलसी के पौधे के चारों तरफ परिक्रमा कीजिए। अगर आप इस उपाय को करते हैं तो इससे भगवान विष्णु जी का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आपके जीवन की बहुत सी परेशानियां दूर होंगी।

कार्तिक पूर्णिमा का महत्व

कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान का बहुत महत्व बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन गंगा में डुबकी लगाने से सारे पापों का नाश हो जाता है। इस दिन गंगा नदी पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु स्नान करने के लिए जाते हैं। कार्तिक मास की पूर्णिमा पर दान करने का भी विशेष महत्व बताया गया है।

Exit mobile version