वास्तु के अनुसार पर्स में हमेशा रखनी चाहिए इनमें से कोई एक चीज, आपकी जेब कभी नहीं होगी खाली

शास्त्रों में ऐसे बहुत से तरीके बताए गए हैं जिनकी मदद से व्यक्ति अपने जीवन की बहुत सी परेशानियों से छुटकारा प्राप्त कर सकता है। वास्तु शास्त्र में इस बात का जिक्र किया गया है कि अगर घर के अंदर सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तो इसकी वजह से घर में रहने वाले सदस्यों के जीवन पर काफी असर पड़ता है।

अगर घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी तो इससे घर के सभी सदस्य अपने अपने क्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे। इतना ही नहीं घर में सुख-शांति और धन संपदा आती है। इसके अलावा अगर घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार है तो एक के बाद एक घर में कोई ना कोई परेशानी लगी रहती है। परिवार वालों के बीच किसी ना किसी बात को लेकर वाद-विवाद होता रहता है। लाख मेहनत करने के बावजूद भी मेहनत का फल नहीं मिल पाता है। धन से जुड़ी हुई परेशानियां बनी रहती हैं।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी चीजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनको पर्स में रखने से मां लक्ष्मी जी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और आपकी जेब पैसों से भरी रहेगी। तो चलिए जानते हैं आखिर यह चीजें कौन सी है।

अपने पर्स में हमेशा रखें इनमें से कोई एक चीज

1. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पर्स में सोने या चांदी का सिक्का रखना चाहिए। ऐसा करने से धन लाभ होने की संभावना बढ़ती है। आप सोने या चांदी के सिक्के को सबसे पहले माता लक्ष्मी जी के चरणों में स्पर्श कराएं, उसके बाद आप अपने पर्स में रखें।

2. अगर आप माता लक्ष्मी जी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो इसके लिए वास्तु शास्त्र का यह उपाय अपना सकते हैं। आप लाल रंग के कागज पर अपनी इच्छा लिखकर उसे रेशमी धागे से बांधकर पर्स में रखिए।

3. आजकल के समय में सभी लोगों की सबसे बड़ी समस्या पैसा है। हर कोई अपने जीवन की धन से जुड़ी हुई समस्याओं से मुक्ति पाना चाहता है जिसके लिए वह दिन रात कठिन मेहनत करता है। अगर आप पैसे से जुड़ी हुई परेशानियों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो उसके लिए किसी किन्नर को पैसे देने के बाद उससे ₹1 का सिक्का वापस ले लीजिए। अगर किन्नर अपनी खुशी से आपको सिक्का देता है तो आप उस सिक्के को हरे रंग के कपड़े में लपेटकर अपने पर्स में रख सकते हैं या फिर आप इस सिक्के को तिजोरी में रखें। ऐसा करने से धीरे-धीरे धन से जुड़ी हुई परेशानियां दूर हो जाएंगी।

4. हिंदू धर्म में चावल का बहुत अधिक महत्व माना गया है। कोई भी शुभ कार्य या पूजा-पाठ किया जाता है तो उसमें चावल का इस्तेमाल अक्षत के रूप में होता है। आप अपने पर्स में चुटकी भर चावल के दाने रखें। ऐसा करने से फिजूलखर्ची नहीं होती है। इतना ही नहीं बल्कि पैसों की बरकत भी होने लगती है।

5. जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं माता लक्ष्मी जी को धन की देवी कहा जाता है। अगर इनकी कृपा दृष्टि किसी व्यक्ति पर हो तो उस व्यक्ति के जीवन से धन से जुड़ी हुई परेशानियों के साथ-साथ बहुत सी परेशानियां दूर हो जाती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर किसी व्यक्ति को अपने पर्स में माता लक्ष्मी जी की बैठी हुई मुद्रा की तस्वीर जरूर रखनी चाहिए। ऐसा करने से धन से जुड़ी हुई परेशानियों से छुटकारा मिलता है और पर्स में हमेशा पैसा भरा रहता है।