अपने घर में इस तरह रखें मोरपंख, चमकेगी किस्मत, घर में बनी रहेगी धन की बरकत

हिंदू धर्म में मोर पंख का बहुत महत्व माना गया है। मोर पंख को पूजनीय दृष्टि से देखा जाता है। मोर पंख भगवान श्री कृष्ण जी के मुकुट की शोभा बढ़ाता है। भगवान कृष्ण जी अपने माथे पर मोर पंख धारण किए होते हैं इसके अलावा मंदिरों में भी देखा गया है कि पूजा करते समय मोर पंख के पंखे का इस्तेमाल किया जाता है। मोर पंख के पंखे से भगवान को हवा की जाती है। मोर पंख का उपयोग कई बार नजर उतारने के लिए भी लोग करते हैं। बहुत से लोग ऐसे हैं, जो अपने घर को सजाने के लिए मोर पंख का इस्तेमाल करते हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार मोर पंख की सहायता से मनुष्य अपने घर का वास्तु दोष दूर कर सकता है। जी हां, अगर आप मोर पंख अपने घर में रखते हैं तो इससे ग्रह के दुष्प्रभाव से छुटकारा मिल सकता है। आज हम आपको मोर पंख का इस्तेमाल करके आप अपनी किस्मत कैसे चमका सकते हैं और अपने घर में किस प्रकार बरकत ला सकते हैं? इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

घर में पैसे की बरकत के लिए

आजकल के समय में ज्यादातर सभी लोगों को धन से संबंधित परेशानियों से गुजरना पड़ता है। इंसान दिन-रात मेहनत करके ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाना चाहता है, परंतु सभी लोगों को कामयाबी नहीं मिल पाती है। यदि आपकी भी आर्थिक स्थिति कमजोर होती जा रही है। आप भी धन से संबंधित परेशानियों से गुजर रहे हैं तो ऐसी स्थिति में आप अपने घर के दक्षिण-पूर्व कोने में मोर पंख लगा दीजिए परंतु आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप ऐसे स्थान पर मोर पंख लगाएं कि उसके ऊपर किसी की नजर ना पड़े। अगर आप यह उपाय करते हैं तो इससे शीघ्र ही घर में पैसों की बरकत होने लगेगी और आपका कमाया गया पैसा भी आपके पास टिकने लगेगा।

मोर पंख से जीवन की दिक्कतें होंगी दूर

अगर आप अपने घर में मोर पंख रखते हैं तो इससे आपके घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। आपको अपने घर में मोर पंख इस तरह से लगाना होगा, जहां सभी आने जाने वालों की नजर उस पर पड़ती रहें। मान्यता अनुसार इस उपाय को करने से घर की सभी प्रकार की नकारात्मक शक्तियां नष्ट हो जाती हैं, इतना ही नहीं बल्कि जीवन में आने वाली परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है।

पति-पत्नी के बीच बढ़ेगा प्रेम

यदि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर हमेशा ही बहसबाजी होती रहती है तो ऐसी स्थिति में पति-पत्नी अपने बेडरूम में मोर पंख का जोड़ा लगाएं, इससे नकारात्मकता दूर होगी और वातावरण सकारात्मक बनेगा। पति-पत्नी के बीच इससे प्रेम भी बढ़ेगा। इस उपाय को करने से दोनों के बीच चल रहे झगड़े दूर होते हैं।

तिजोरी में मोर पंख रखना होता है शुभ

अगर आप अपनी तिजोरी में मोर पंख रखते हैं तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि तिजोरी या धन रखने का स्थान पर मोर पंख रखा जाए तो इससे धन की देवी माता लक्ष्मी जी की कृपा दृष्टि हमेशा बनी रहती है और व्यक्ति की आमदनी में 10 गुना बढ़ोतरी होती है।