अपने घर में जरूर रखें ये 4 ख़ास चीजें, ईश्वर की कृपा से सारी तकलीफें हो जाएंगी दूर

इंसान के जीवन में किसी ना किसी बात को लेकर परेशानी बनी रहती है। हर इंसान यही चाहता है कि उसके जीवन में कभी किसी भी प्रकार की तकलीफ उत्पन्न ना हो परंतु हमेशा ही इंसान अपना जीवन खुशहाली पूर्वक व्यतीत करें, यह संभव नहीं हो सकता। अगर इंसान के जीवन में अभी खुशियां हैं तो उसको दुख का भी सामना करना पड़ेगा। अगर आपके जीवन में अभी दुख चल रहा है तो आपको खुशियां भी मिलेगी। कई बार देखा गया है कि व्यक्ति के बनते बनते कार्य भी बिगड़ जाते हैं। घर-परिवार में किसी ना किसी बात को लेकर परेशानी बनी रहती है। अगर आपके जीवन में भी कुछ इस प्रकार की परेशानियां चल रही हैं तो आप ज्योतिषशास्त्र में बताए गए उपायों को अपना सकते हैं।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से शास्त्रों में बताई गई कुछ खास चीजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आप अपने जीवन की परेशानियों को बिना किसी विशेष प्रयास के दूर कर सकते हैं, बस आपको अपने घर में इन 4 चीजों को रखना होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आप यह चीजें अपने घर में रखते हैं तो ईश्वर की कृपा से आपकी लाइफ की सारी टेंशन टेंशन दूर हो जाएगी।

घर में जरूर रखें यह 4 चीज़ें

देवी सरस्वती का प्रिय वाद्य यंत्र “वीणा”

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देखा जाए तो वीणा बुद्धि और शिक्षा की देवी सरस्वती माता का प्रिय वाद्य मंत्र माना जाता है। अगर आप अपने घर में वीणा रखते हैं तो इससे देवी सरस्वती जी की अपार कृपा दृष्टि आपके ऊपर हमेशा बनी रहेगी, इतना ही नहीं बल्कि घर के सभी सदस्यों की बुद्धि का विकास भी होता है। अगर आपके जीवन में कभी मुश्किल परिस्थितियां उत्पन्न होती हैं तो ऐसे समय में धैर्य बनाए रखने की प्रेरणा भी प्राप्त होती है।

चंदन

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं चंदन बहुत ही पवित्र चीज मानी गई है। सनातन धर्म में भी चंदन को अत्यंत पवित्र बताया गया है। चंदन की खुशबू से वातावरण की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। अगर देवी-देवताओं की पूजा की जाती है तो उस दौरान चंदन का विशेष महत्व माना गया है इसके अलावा अगर चंदन का तिलक माथे पर लगाया जाए तो इससे मस्तिष्क शांत रहता है। आप अपने घर में चंदन जरूर रखें और नियमित रूप से चंदन का तिलक लगाएं। इससे आपके मन को शांति मिलेगी।

शहद

शास्त्रों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि व्यक्ति को अपने घर में शहद जरूर रखना चाहिए। अगर घर के अंदर शहद रखा जाए तो इससे घर का वास्तु शांत होता है। पूजा-पाठ में भी शहद का प्रयोग जरूर करना चाहिए। अगर आप देवी-देवताओं को पूजा के दौरान शहद अर्पित करते हैं तो ऐसा माना जाता है कि ईश्वर की कृपा बनी रहती है। अगर आप अपने घर में रोजाना पूजा के दौरान शहद भगवान को अर्पित करते हैं तो इससे ईश्वर की कृपा से घर में आने वाली सभी परेशानियां खत्म हो जाती हैं।

घी

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक व्यक्ति को अपने घर के अंदर भी हमेशा घी रखना चाहिए और घी का नियमित रूप से सेवन भी करना चाहिए। आपको बता दें कि घी से बहुत शक्ति प्राप्त होती है। घी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक माना गया है इसके अलावा अगर आप अपने घर में रोजाना नियमित रूप से शाम के वक्त घी का दीपक जलाते हैं तो इससे जीवन की बहुत सी परेशानियां दूर होती हैं। पूजा के दौरान घी का दीपक जलाने का बहुत महत्व माना गया है। अगर आप पूजा में देवी-देवताओं के समक्ष घी का दीपक जलाते हैं तो इससे भगवान प्रसन्न होते हैं।