Diwali 2020: दिवाली पर लक्ष्मी पूजा में इन 5 बातों का जरूर रखें ध्यान, धन-वैभव की होगी प्राप्ति

दीपावली का पर्व 14 नवंबर 2020 दिन शनिवार के दिन मनाया जाने वाला है। दिवाली पूजा (Diwali Puja 2020) पर धन की देवी लक्ष्मी जी के साथ-साथ भगवान गणेश और कुबेर देवता की भी पूजा की जाती है। आपको बता दें कि यह दिवाली बेहद शुभ रहेगी। दिवाली पर शनि स्वाति योग से सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। अगर आप इस दिन माता लक्ष्मी जी की आराधना करते हैं तो इससे आपको जीवन में धन-वैभव की प्राप्ति होगी। ऐसा बताया जाता है कि जिन लोगों के ऊपर माता लक्ष्मी जी का आशीर्वाद रहता है, उनके जीवन से धन से संबंधित सभी परेशानियां दूर होती हैं।

खासतौर से लोग दीपावली के दिन महालक्ष्मी जी की पूजा आराधना करके इनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं इसके अतिरिक्त ऐसे बहुत से लोग हैं जो दिवाली के दिन तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं ताकि जीवन से धन की समस्या दूर हो और माता लक्ष्मी जी का आशीर्वाद मिले। अगर आप लक्ष्मी पूजा में कुछ बातों का ध्यान रखते हैं तो इससे माता लक्ष्मी जी का आशीर्वाद मिलेगा। तो चलिए जानते हैं लक्ष्मी पूजा में कौन सी बातों का ध्यान रखें।

दीपक ना रखें बायीं तरफ

माता लक्ष्मी जी की पूजा में जो दीपक का प्रयोग कर रहे हैं उसमें आप लाल रंग की बाती का इस्तेमाल कीजिए और इसको आप दाएं तरफ रखिए। दीपक को बायीं तरफ नहीं रखना चाहिए, इसके पीछे वजह यह है कि भगवान विष्णु जी अग्नि और प्रकाश स्वरूप हैं। भगवान विष्णु जी का स्वरुप होने की वजह से दीपक को दाईं तरफ रखना शुभ माना जाता है।

तुलसी के पत्ते ना करें अर्पित

अगर आप दीपावली पर धन की देवी माता लक्ष्मी जी की पूजा कर रहे हैं तो आप तुलसी के पत्तों का प्रयोग ना करें। भगवान विष्णु जी को तुलसी सबसे अधिक प्रिय है परंतु माता लक्ष्मी जी को तुलसी से वैर है क्योंकि यह भगवान विष्णु जी के दूसरे स्वरुप शालिग्राम की पत्नी हैं। ऐसी स्थिति में तुलसी धन की देवी माता लक्ष्मी जी की सौतन हुईं, इसलिए आप दिवाली पर लक्ष्मी पूजा में तुलसी अर्पित ना करें।

दक्षिण दिशा में पूजा का प्रसाद रखें

दीपावली पर माता लक्ष्मी जी की पूजा के दौरान जो भी प्रसाद आप अर्पित कर रहे हैं वह आप दक्षिण दिशा में रखें। फूल, बेलपत्र हमेशा पूजा के दौरान सामने रखना चाहिए।

भगवान विष्णु जी की पूजा जरूर कीजिए

ऐसा बताया जाता है कि माता लक्ष्मी जी की पूजा तब तक सफल नहीं मानी जाती जब तक जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी की पूजा नहीं होती है, इसलिए आप दीपावली की शाम को गणेश जी की पूजा करने के पश्चात देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु जी की पूजा जरूर कीजिए।

सफेद पुष्प ना करें अर्पित

दिवाली पूजा के दौरान आप सफेद फूल धन की देवी माता लक्ष्मी जी को अर्पित मत कीजिए। माता लक्ष्मी जी चीर सुहागन हैं इसलिए आप इनको हमेशा लाल रंग के फूल जैसे लाल गुलाब और लाल कमल का फूल अर्पित करें।

उपरोक्त आपको दिवाली पर लक्ष्मी पूजा में किन-किन बातों का ध्यान रखना आवश्यक है, इसके बारे में जानकारी दी गई है। अगर आप इन बातों का ध्यान रखते हुए दीपावली पूजा करते हैं तो इससे धन की देवी माता लक्ष्मी जी की कृपा दृष्टि आपके ऊपर हमेशा बनी रहेगी और आपको अपनी पूजा का पूरा फल मिलेगा।