घर की तिजोरी में रखे इनमें से कोई भी एक चीज, बढ़ेगा धन, मां लक्ष्मी की कृपा से नहीं होगी पैसों की कमी

हर इंसान यही चाहता है कि उसके जीवन में धन-दौलत की कमी ना हो। लोग अपने जीवन में दिन-रात मेहनत करके खूब पैसा कमाना चाहते हैं ताकि वह अपना जीवन सारी सुख-सुविधाओं से परिपूर्ण जी सकें और अपने परिवार की जरूरतों को पूरा कर पाएं। ऐसा कहा जाता है कि अगर व्यक्ति के ऊपर माता लक्ष्मी जी की कृपा दृष्टि बनी रहे तो उसे कम मेहनत में अधिक सफलता प्राप्त होती है और धन से जुड़ी हुई परेशानियां दूर हो जाती हैं।

मां लक्ष्मी जी धन की देवी कही जाती हैं। इनकी कृपा से व्यक्ति को कभी भी पैसों की दिक्कत नहीं होती है। अक्सर देखा गया है कि कई बार कठिन मेहनत करने के बाद भी व्यक्ति को उसके अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाती है। इसमें कई वास्तु कारण हो सकते हैं। वास्तु में ऐसा बताया गया है कि धन रखने की तिजोरी को कभी खाली नहीं छोड़ना चाहिए।

तिजोरी में हमेशा इनमें से कोई एक चीज जरूर रखना चाहिए। ऐसा करने से आपके धन में वृद्धि होती है। इसके साथ ही दिन दोगुनी और रात चौगुनी तरक्की भी मिलती है। तो चलिए जानते हैं आखिर घर की तिजोरी में धन के साथ कौन सी चीजें रखनी चाहिए ताकि तिजोरी हमेशा धन से भरी रहे।

कमल का फूल

कमल का फूल मां लक्ष्मी जी को बेहद प्रिय है। मां लक्ष्मी जी का आसन और भगवान विष्णु जी के हाथ में भी ये फूल दिखता है। अगर आप यह फूल भी घर की तिजोरी में रखते हैं, तो यह बहुत ही शुभ होता है। आप माता लक्ष्मी जी की पूजा के दौरान कमल का फूल अवश्य अर्पित करें और इसके बाद इसे आप अपनी तिजोरी में रख दीजिए। जब यह फूल सूख जाए, तो इसे वहां से तुरंत हटा देना चाहिए। अगर आप तिजोरी में कमल का फूल रखते हैं, तो इससे धन में बढ़ोतरी होती है और मां लक्ष्मी जी का आशीर्वाद भी मिलता है।

हल्दी की गांठ

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं हल्दी का इस्तेमाल धार्मिक कार्यों में किया जाता है। अगर आप गुरुवार या फिर शुक्रवार के दिन हल्दी की गांठ को लाल रंग के कपड़े में लपेटकर धन रखने के स्थान पर रख देते हैं, तो इससे माता लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है और धन समृद्धि में बढ़ोतरी होती है। ऐसी मान्यता है कि हल्दी की एक गांठ आपकी आर्थिक तंगी को दूर करने में सहायक है।

पीली कौड़ी

मां लक्ष्मी जी को पीली कौड़ियां अत्यधिक प्रिय हैं। ऐसा कहा जाता है कि इसे घर की तिजोरी में जरूर रखना चाहिए। आपको बता दें कि पीली कौड़ियों को दिवाली या धनतेरस के दिन पूजा करके तिजोरी में रखते हैं। लेकिन आप शुक्रवार या पूर्णिमा के दिन भी इसे अपने घर में धन की तिजोरी में रख सकते हैं. इससे धन से जुड़ी हुई परेशानियां दूर होती हैं और मां लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त होती है।

लाल कपड़ा

ऐसा माना जाता है कि लाल रंग का कपड़ा धन की देवी माता लक्ष्मी जी को अत्यधिक प्रिय है। अगर आप धन रखने वाले स्थान पर 11 या फिर ₹21 लाल रंग के कपड़े में बांधकर किसी शुभ दिन जैसे- पूर्णिमा, धनतेरस या दिवाली के दिन रखते हैं, तो इससे धन में बढ़ोतरी होने लगती है।

दर्पण

वास्तु शास्त्र के अनुसार दर्पण को बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि दर्पण में जो चीज दिखाई देती है, वह दोगुना हो जाती है। इसी वजह से आप अपने घर की तिजोरी की उत्तर दिशा की तरफ से एक छोटा सा दर्पण जरूर लगाएं, फिर आप देखिए कि आपके पैसे में कितनी तेजी से बढ़ोतरी होती है।