क्या आपने भी घर में रखा है गंगाजल, तो ये बातें जानना है जरूरी, मिलेगा शुभ फल

देशभर में बहुत सी पवित्र नदियां हैं, इन पवित्र नदियों में से एक गंगा नदी को बहुत पवित्र नदी माना जाता है। हिंदू धर्म में गंगा नदी को मां का दर्जा दिया गया है, इसलिए भक्त पवित्र गंगाजल को अपने घर में रखते हैं, इतना ही नहीं बल्कि कई प्रकार के धार्मिक अनुष्ठानों में भी गंगाजल का प्रयोग किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि गंगा जल में स्नान करने से व्यक्ति को अपने सभी पाप कर्मों से छुटकारा मिलता है। अगर कोई पूजा पाठ किया जाता है तो इसमें गंगाजल का इस्तेमाल लोग करते हैं। अगर आप अपने घर में गंगाजल रखते हैं तो इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।

हिंदू धर्म को मानने वाले घरों के अंदर गंगाजल अवश्य रहता है परंतु क्या आप लोग इस बात को जानते हैं कि घर में गंगाजल रखते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है? अगर आप इन बातों का ध्यान रखेंगे तो इससे आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। तो चलिए जानते हैं गंगाजल घर में रखते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए।

घर में गंगाजल रखते हैं तो इन बातों का रखें ध्यान

1. गंगा नदी पवित्र नदियों में से एक मानी जाती है। गंगाजल बहुत ही पवित्र माना गया है। यदि आप गंगाजल अपने घर में रख रहे हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप उस घर में गंगाजल रखें, जिस घर के अंदर मांस-मदिरा का सेवन ना किया जाता हो।

2. घर में गंगाजल रखते समय आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि हमेशा घर के ईशान कोण में ही इसको रखें क्योंकि यह दिशा देवी-देवताओं का स्थान बनाने की दिशा मानी जाती है।

3. गंगाजल को मंदिर में रखना ही सही माना जाता है। अगर आप अपने कमरे में गंगाजल रख रहे हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप उस स्थान की साफ सफाई जरूर रखें। गंदगी वाले स्थान पर गंगाजल भूल कर भी नहीं रखना चाहिए।

4. गंगाजल को हमेशा चांदी या तांबे के बर्तन में ही रखना चाहिए। आप प्लास्टिक की बोतल में गंगा जल ना रखें क्योंकि यह गलत माना जाता है।

5. गंगाजल का प्रयोग अगर आप किसी कार्य के लिए करना चाहते हैं तो सबसे पहले आप अपने हाथों को अच्छी तरह से धो लीजिए और गंगाजल निकालने से पहले प्रणाम जरूर कीजिए, उसके बाद ही आप किसी कार्य में गंगा जल का प्रयोग करें।

6. आप इस बात का विशेष ध्यान रखें कि गंदे हाथों से गंगाजल को स्पर्श ना करें।

7. गंगाजल घर में रखते समय आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि कमरे में पर्याप्त उजाला होना चाहिए। आप किसी अंधेरे कमरे या अंधकार वाले कोने में गंगाजल ना रखें।

उपरोक्त आपको घर में गंगाजल रखते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? इसके बारे में जानकारी दी गई है। अगर आप इन बातों का ध्यान रखते हुए घर में गंगाजल रखते हैं तो इससे आपको अपने जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होगी। गंगाजल बहुत ही पवित्र माना जाता है। अगर इसको घर में सही तरीके से रखा जाए तो घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है। हम उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी जरूर पसंद आई होगी। आप इस लेख को अन्य लोगों में शेयर कर सकते हैं।