पूजाघर में ये 5 चीजें रखने से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, धन की कभी नहीं होगी कमी

शास्त्रों में ऐसे बहुत से तरीके बताए गए हैं जिसकी मदद से हम देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। आपको बता दें कि हिंदू धर्म में वास्तु का खास महत्व माना गया है। विशेष रुप से घर के पूजा स्थल को लेकर वास्तु में बहुत से नियमों का उल्लेख किया गया है। घर के पूजाघर में कौन सी चीजें होनी चाहिए और कौन सी चीजें नहीं होनी चाहिए, इन सभी बातों के बारे में वास्तु में बहुत कुछ जानकारी दी गई है। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं घर के अंदर पूजाघर जरूर होता है जहां पर रोजाना भगवान की पूजा अर्चना की जाती है। घर के पूजाघर में ऐसी बहुत सी चीजें होती है जिनका प्रयोग रोजाना किया जाता है तो कुछ चीजों का प्रयोग रोजाना नहीं होता है परंतु कुछ चीजें पूजा घर में रखना बहुत ही जरूरी है। भले ही आप इसका इस्तेमाल रोजाना करें या ना करें।

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप पूजा घर में कुछ चीजों को रखते हैं तो इससे देवी मां प्रसन्न होकर उस घर पर अपना आशीर्वाद बनाए रखती हैं। इन वस्तुओं को पूजाघर में रखने से आपके घर में बरकत आती है। जीवन की धन से जुड़ी हुई परेशानियां दूर हो जाती हैं। आखिर कौन सी चीजों को पूजाघर में रखना चाहिए, चलिए जानते हैं इसके बारे में।

मोर पंख

आप अपने घर के पूजा स्थल पर मोर पंख जरूर रखें। अगर आप पूजा घर में मोर पंख रखते हैं तो इससे आपके घर पर किसी की भी बुरी नजर नहीं पड़ेगी। इसके साथ ही कुछ लोगों का ऐसा मानना होता है कि अगर पूजा घर में मोर पंख रखा जाए तो इससे घर में कीड़े-मकोड़े भी नहीं आते हैं। आपको बता दें मोर पंख को भगवान कृष्ण जी का अंश माना जाता है इसलिए आप इसको अपने पूजा घर में जरूर रखें।

गौमूत्र

शास्त्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि गाय में 33 कोटी देवताओं का वास होता है। हिंदू धर्म में गाय को देवी का दर्जा दिया गया है। लोग गाय की पूजा भी करते हैं। पूजा-पाठ में गोमूत्र का प्रयोग किया जाता है इसके साथ ही गौधृत भी पूजा में उपयोग में लाया जाता है इसलिए आप इन दोनों चीजों को अपने पूजा स्थल में जरूर रखें। चाहे आप इसका प्रयोग रोजाना करें या ना करें लेकिन यह चीजें पूजा घर में होनी चाहिए।

पूजाघर में रखें गंगाजल

हिंदू धर्म में गंगाजल का विशेष महत्व माना गया है। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं गंगाजल बहुत ही पवित्र चीज मानी जाती है। अगर आप गंगाजल अपने घर के पूजाघर में रखते हैं तो इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। आप छोटे से पीतल या चांदी के पात्र में गंगाजल भरकर अपने घर के पूजा स्थल पर रख सकते हैं और रोजाना उसकी पूजा करें। अगर आप पूर्णिमा या एकादशी जैसे शुभ दिनों के मौके पर गंगाजल को अपने पूरे घर में छिड़कते हैं तो इससे आपका घर पवित्र होता है।

शालिग्राम

आप अपने पूजा स्थल पर शालिग्राम जरूर रखें और रोजाना तुलसी के पत्ते से मिश्रित जल से उन्हें स्नान कराएं। इससे भगवान विष्णु जी के सभी अवतारों का आशीर्वाद मिलेगा और घर की दरिद्रता भी दूर होती है। पूजा घर में शालिग्राम रखने से घर परिवार पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

पूजा स्थल पर शंख जरूर रखें

पूजा घर में शंख होना बहुत ही आवश्यक है। अगर आप अपने पूजा घर में दक्षिणावर्ती शंख रखते हैं तो इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है। गुरुवार के दिन अगर आप दक्षिणावर्ती शंख से भगवान विष्णु जी की पूजा करते हैं तो इससे आपको अपने जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होती है और भगवान का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहता है।