18 वर्षों बाद केतू बदलेगा राशि, जानिए किस राशि वालों पर रहेगा शुभ प्रभाव, किसको होगी दिक्कत

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार केतु को मंगल की तरह ही फल देने वाला पराक्रमी ग्रह माना जाता है। आपको बता दें कि 18 सालों के बाद 23 सितंबर 2020 को दोपहर 12:50 बजे पर केतु धनु राशि से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा, जिसकी वजह से सभी राशियों के लोगों के ऊपर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ने वाला है। आखिर केतु का राशि परिवर्तन किन राशियों के लोगों के जीवन को खुशहाल बनाएगा और किनको परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है? चलिए जानते हैं इसके बारे में।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को केतु के गोचर का मिलाजुला फल मिलेगा। आपकी राशि में केतु अष्टम भाव में गोचर करने वाला है, जिसकी वजह से आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। कार्य क्षेत्र में आपके गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं। आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं, इसलिए संभल कर रहना होगा। धार्मिक कार्यों में आपकी अधिक रूचि रहेगी। धन संबंधित परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। इस राशि के लोग ससुराल पक्ष से अच्छे रिश्ते बनाकर चलें।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह परिवर्तन सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपकी राशि में केतु सप्तम भाव में गोचर करेगा, जिसकी वजह से आपको अपने व्यापार में लाभ मिल सकता है। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना बन रही है। मन की परेशानियां दूर होंगी। आप किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय ले सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह परिवर्तन शुभ रहेगा। आपकी राशि में केतु छठे भाव में गोचर करेगा। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। कोर्ट कचहरी का मामला चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आप कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य मिलाजुला रहेगा। शारीरिक ऊर्जा भरपूर रहेगी। आप अपने करियर में लगातार सफलता हासिल करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह परिवर्तन अति उत्तम रहने वाला है। आपकी राशि में केतु पंचम भाव में गोचर करेगा। धर्म और अध्यात्म के मामले में गहरी रूचि बढ़ सकती है। आपका भाग्य प्रबल रहेगा। किसी पुरानी योजना का अच्छा फल मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। प्रेम संबंधित मामलों में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। आप अपने कामकाज को आगे बढ़ाने में सफल रहेंगे। आपकी इनकम अच्छी रहेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को इस परिवर्तन की वजह से कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम मिल सकते हैं। आपकी राशि में केतु चतुर्थ भाव में गोचर करेगा। इस राशि के जातकों को माता-पिता से दूर जाना पड़ेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को कामयाबी मिलने के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह परिवर्तन वरदान साबित होगा। आपकी राशि में केतु पराक्रम भाव में गोचर करने वाला है, जिसकी वजह से आपके साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आपके द्वारा लिए गए फैसलों की सराहना हो सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी में पदोन्नति मिलने की संभावना है। आप कोई संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। शासन सत्ता का पूरा सुख प्राप्त होगा। आप अपनी योजनाओं को ठीक प्रकार से पूरा कर सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को इस परिवर्तन की वजह से आकस्मिक धन लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आपकी राशि में केतु धन भाव में गोचर करेगा। व्यापारी वर्ग के लोगों को उन्नति हासिल होगी। आपका कोई नया अनुबंध हो सकता है। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। मकान अथवा वाहन की खरीदारी करने का विचार बना सकते हैं। आपके अच्छे स्वभाव की लोग तारीफ करेंगे। कोई पुराना वाद-विवाद दूर हो सकता है। कार्य क्षेत्र में रुके हुए कामकाज निपटा सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए यह परिवर्तन मिलाजुला साबित रहेगा। आध्यात्मिक क्षेत्र में उन्नति हासिल होगी। केतु का यह गोचर आर्थिक क्षेत्र में अपना लक्ष्य हासिल करने में मदद करेगा। समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सरकारी कामों में आपको लाभ मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में लगातार तरक्की हासिल करेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में बैठने का अवसर मिलेगा। संतान से संबंधित सभी चिंता दूर होगी। दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों के लिए यह परिवर्तन कठिन रहेगा। आपकी राशि में केतु का गोचर बारहवें भाव में होने वाला है। किसी सगे-संबंधी से आपको दुखद समाचार मिल सकता है, जिसके चलते आप काफी परेशान रहेंगे। आप पैसों का लेनदेन ना करें तो ही बेहतर रहेगा। परिवार के लोगों के साथ आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। आपके मन में एक साथ बहुत से विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसके कारण आप काफी बेचैन रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों के लिए यह परिवर्तन अति उत्तम रहने वाला है। आपकी राशि में केतु का गोचर लाभ भाव में रहेगा, जिसकी वजह से आप सफलता की ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे। परिवार में अच्छा तालमेल बना रहेगा। आप किसी नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका आने वाले समय में लाभ मिलेगा। आप अपनी बुद्धिमानी से रुके हुए कामकाज पूर्ण करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। बेरोजगार लोगों को अच्छी कंपनी से नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातको को केतु का गोचर प्रतापी तथा यशस्वी बनाएगा। आपकी राशि में केतु का गोचर दशम भाव में होने वाला है। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। विषम परिस्थितियों से लड़ने में आप सक्षम हो सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति होगी। आप अपनी जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। परिवार में चल रहा तनाव दूर होगा। आपका मन शांत रहेगा। माता-पिता का पूरा सपोर्ट मिलेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों के लिए यह परिवर्तन मध्यम फलदाई रहने वाला है। आपकी राशि में केतु का गोचर भाग्य भाव में रहेगा। पढ़ाई-लिखाई करने वाले लोगों को सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार में आपको बेहतर नतीजे हासिल होंगे। संतान की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। अविवाहित लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिलेगा। आप नया वाहन खरीदने का सोच-विचार कर सकते हैं। घरेलू सुख साधन बढ़ेंगे।