KGF फेम यश की बेटी का क्यूट Video हुआ वायरल, तुतलाती जुबान से बोली- “सलाम रॉकी भाई”

साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म “केजीएफ: चैप्टर 2” बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म की न सिर्फ क्रिटिक्स तारीफें कर रहे हैं बल्कि दर्शकों का भी इस फिल्म को भरपूर प्यार मिल रहा है। इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने 350 करोड़ रुपए का व्यापार कर लिया है। वहीं अगर हम वर्ल्डवाइड की बात करें तो यह फिल्म एक हजार करोड़ रुपए का आंकड़ा छू चुकी है। इस फिल्म की सफलता के बाद स्टार यश को भी खूब प्यार मिल रहा है और इनकी लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ है।

आपको बता दें कि फिल्म “केजीएफ: चैप्टर 2” में स्टार यश के साथ संजय दत्त और रवीना टंडन जैसे कई दिग्गज कलाकार नजर आ रहे हैं। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। 14 अप्रैल 2022 को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की गई। लेकिन अभी भी हर तरफ रॉकी भाई का जलवा और उनकी खुमारी लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है।

लेकिन यह खुमारी सिर्फ यश के फैंस पर ही नहीं चढ़ी है बल्कि उनकी 3 वर्षीय बेटी आर्या भी रॉकी के स्टाइल पर फिदा हैं। जी हां, यश की बेटी आर्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्यूट वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

यश ने शेयर किया मजेदार वीडियो

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं केजीएफ में अभिनेता यश के द्वारा रॉकी का किरदार निभाया गया था और उनके इस रोल को लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया। अब तो उन्हें रॉकी के नाम से ही लोग सबसे ज्यादा पुकारने लगे हैं। सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि उनके घर पर उनकी लाडली बेटी भी उन्हें देख “सलाम रॉकी भाई” कहती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yash (@thenameisyash)

जी हां, खुद अभिनेता यश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इसकी झलक सबको दिखलाई है। यश के द्वारा जो वीडियो शेयर किया गया है उसमें उनकी बेटी आर्या नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि आर्या बेहद क्यूट अंदाज में बोलती हैं। यश की लाडली तुतलाती जुबान से केजीएफ का डायलॉग बोलती नजर आ रही हैं। वह कह रही हैं- “सलाम रॉकी भाई” और अपनी लाडली का यह अंदाज देखकर यश भी गदगद हो गए।

अभिनेता यश की बेटी आर्या हैं 3 साल की

आपको बता दें कि अभिनेता यश ने अपने प्यार राधिका पंडित से साल 2016 में विवाह किया था और उन्होंने अपना घर बसाया था। शादी से पहले इन दोनों ने एक दूसरे को काफी इस समय तक डेट किया था। बता दें कि राधिका पंडित भी अभिनेत्री रह चुकी हैं और दोनों ने साथ में फिल्म भी की थी। यह यश की पहली फिल्म थी और अपनी पहली ही हीरोइन को वह अपना दिल दे बैठे।

इसके बाद यश और राधिका पंडित ने साथ में एक और फिल्म की, जिसके बाद इन दोनों के बीच प्यार का सिलसिला बढ़ता ही चला गया। अभिनेता यश और राधिका पंडित एक-दूसरे को बेइंतेहा प्यार करने लगे थे और आखिर में इन्होंने विवाह करने का निर्णय ले लिया।

गोवा में इन दोनों ने सगाई की थी। उसके बाद बैंगलोर में धूमधाम से इन्होंने सात फेरे लिए थे। शादी के बाद अभिनेता यश और राधिका पंडित साल 2018 में एक बेटी के माता-पिता बने, जिसका नाम आर्या है। वहीं यश एक बेटे यथर्व के भी पिता हैं।