3 साल का हुआ KGF स्टार यश का बेटा यथर्व, रॉकी भाई ने शेयर की ये खूबसूरत तस्वीरें

साउथ इंडस्ट्री के सुपर स्टार यश के चाहने वाले इन दिनों सिर्फ दक्षिण सिनेमा में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में मौजूद हैं। यश ने काफी मेहनत और लगन से सफलता का यह मुकाम हासिल किया है। केजीएफ फिल्म की अपार सफलता के साथ यश पैन इंडिया स्टार बन चुके हैं। दक्षिण से लेकर हिंदी पट्टी के दर्शक के रॉकी भाई पसंदीदा स्टार बन चुके हैं। वही यश अपने परिवार के साथ टाइम व्यतीत करते हुए नजर आते हैं। यश और उनकी पत्नी राधिका पंडित सोशल मीडिया पर भी खूब पसंद किए जाते हैं।

यश और उनकी पत्नी राधिका पंडित की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है, यही वजह है कि यह कपल अक्सर अपनी फैमिली की तस्वीरें और वीडियोस शेयर करता रहता है, जो देखते ही देखते वायरल हो जाती हैं। फिलहाल उन्होंने अपने बेटे यथर्व के जन्मदिन के मौके पर कुछ प्यारी तस्वीरों को शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इन तस्वीरों में सुपर स्टार यश के लेटेस्ट लुक ने फैंस का ध्यान खींचा है।

बेटे के बर्थडे पर यश ने शेयर किया ये पोस्ट

आपको बता दें कि यश और उनकी पत्नी राधिका पंडित के बेटे यथर्व 3 साल के हो गए हैं। 30 अक्टूबर को उनका जन्मदिन मनाया गया। यश और राधिका पंडित ने अपने बेटे के जन्मदिन के मौके पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है।

यश ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेटे यथर्व के साथ की कुछ तस्वीरों को साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने यथर्व के तीसरे जन्मदिन पर बधाई देने के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा है।

एक्टर के द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वह अपने बेटे के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं इन तस्वीरों में से एक तस्वीर में यश अपनी पत्नी और बच्चों के साथ दिखाई दे रहे हैं।

केजीएफ स्टार यश ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है “हैप्पी बर्थडे माय बॉय… दुनिया की आंखों से आंख मिलाकर देखें।”

वहीं राधिका पंडित ने भी सोशल मीडिया पर अपने बेटे यथर्व के लिए जन्मदिन पर खूबसूरत नोट लिखा है। उन्होंने लिखा है “मेरे प्यारे बच्चे, आप हमेशा मेरे दिल में रहोगे, लव यू यथर्व, मेरे अनमोल, जन्मदिन मुबारक हो बेबी।”

साल 2016 में यश ने राधिका पंडित से की थी शादी

बता दें कि साउथ सुपरस्टार यश ने अपने प्यार राधिका पंडित से साल 2016 में शादी रचाई थी और उन्होंने अपना घर बसाया था। शादी से पहले इन दोनों ने एक दूसरे को काफी लंबे टाइम तक डेट किया। बता दें राधिका पंडित भी अभिनेत्री रह चुकी हैं और दोनों ने साथ में फिल्में भी की थी। शादी के बाद यश और राधिका पंडित साल 2018 में एक बेटी के माता-पिता बने, जिसका नाम आर्या है। वहीं यश एक बेटे यथर्व के पिता भी हैं।

यश का वर्क फ्रंट

अगर हम एक्टर यश के वर्क फ्रंट की बात करें, तो अभिनेता यश, कुमार मुफ्ती फिल्म के निर्देशन नार्थन के साथ उनके आगामी प्रोजेक्ट में एक साथ काम कर सकते हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इसकी पुष्टि नहीं की है। हाल ही में यह खबर सामने आई थी कि अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र 2″ में यश का दमदार रोल देखने को मिलने वाला है परंतु करण जौहर ने इस खबर का खंडन किया।