“खतरों के खिलाड़ी 12” के विनर तुषार ने रचाया गर्लफ्रेंड त्रिवेणी से ब्याह, दुल्हन की खूबसूरती पर फिदा हुए फैंस: PHOTOS

मशहूर कोरियोग्राफर तुषार तुषार कालिया किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। तुषार कालिया अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं। “खतरों के खिलाड़ी 12” के विजेता तुषार कालिया ने अपने जीवन में एक नए सफर की शुरुआत कर ली है। जी हां, तुषार कालिया ने अपनी गर्लफ्रेंड त्रिवेणी बर्मन से शादी रचा ली है। अब तुषार कालिया और त्रिवेणी बर्मन की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

आपको बता दें कि तुषार कालिया ने मई 2022 में अपने जीवन के प्यार त्रिवेणी बर्मन से सगाई की थी। तब से ही फैंस कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब तुषार ने अचानक सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीर को साझा करते हुए सभी को सरप्राइज दे दिया है।

तुषार कालिया ने की शादी

आपको बता दें कि हाल ही में तुषार कालिया ने अपनी शादी की फोटो शेयर कर इसकी अनाउंसमेंट की है। तुषार कालिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड त्रिवेणी बर्मन संग शादी की पहली तस्वीर को साझा किया है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि दोनों एक दूसरे की आंखों में पूरी तरह से खोए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दूल्हा और दुल्हन के रूप में दोनों बहुत प्यारे नजर आ रहे हैं। वहीं दुल्हन की खूबसूरती पर फैंस फिदा हो गए हैं। इस तस्वीर को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि तुषार और त्रिवेणी एक-दूसरे की आंखों में पूरी तरह से खो चुके हैं। शादी की तस्वीर शेयर करते हुए तुषार ने कैप्शन में लिखा “ब्लेस्ड।”

तुषार कालिया और त्रिवेणी बरमन का वेडिंग लुक

वहीं अगर हम लुक की बात करें, तो तुषार कालिया शेरवानी पहने हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने पगड़ी भी पहनी हुई है। वहीं दुल्हन त्रिवेणी लाल रंग के जोड़े में बला की खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। जैसे ही इन दोनों की शादी की तस्वीरें सामने आईं, वैसे ही तमाम सेलेब्स कपल को बधाइयां दे रहे हैं। भारती सिंह और अर्जुन बिजलानी ने भी तुषार को इस नए सफर के लिए शुभकामनाएं दी है। तुषार कालिया की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

तुषार कालिया-त्रिवेणी की वरमाला सेरेमनी

सोशल मीडिया पर तुषार कालिया और त्रिवेणी बर्मन की शादी की कई झलकियां काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इनमें से एक में कपल की वरमाला सेरेमनी की भी झलक देखने को मिल रही है। इस दौरान दोनों के चेहरे पर खुशी साफ साफ नजर आ रही है।

कौन हैं तुषार कालिया की पत्नी?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by fan tushar Kalia (@thetusharkalia_86)

आपको बता दें कि तुषार कालिया की पत्नी त्रिवेणी बर्मन एक मॉडल हैं। साल 2021 में दोनों की एक दूसरे से मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात के बाद दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। बीते साल मार्च में तुषार कालिया ने आधिकारिक तौर पर अपनी और त्रिवेणी के रिलेशनशिप में होने की अनाउंसमेंट की थी। लंबे समय तक डेट करने के बाद अब दोनों शादी के बंधन में बंध कर एक-दूजे के हो गए हैं।

 

बता दें कि तुषार कोरियोग्राफर हैं। वह झलक दिखला जा में कोरियोग्राफर रहे हैं। वह डांस दीवाने में बतौर जज भी नजर आए हैं। फीयर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी 12 के विनर भी रह चुके हैं। इसके अलावा कई फिल्मों में बतौर कोरियोग्राफर काम भी कर चुके हैं।