क्या सच में M.S. धोनी की बायोपिक में कियारा आडवाणी ने पहना था साक्षी धोनी की शादी का जोड़ा?, तस्वीरों में जानिए सच

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक फिल्म ने लोगों के दिलों पर एक गहरी छाप छोड़ दी। वहीं फिल्म के निर्देशक ने फिल्म में धोनी और उनके परिवार से जुड़ी हर बारिकी को उतारने की कोशिश की ताकि दर्शकों को फिल्म के जरिए धोनी की जिंदगी को करीब से देख पाएं। वहीं फिल्म में एम एस धोनी का किरदार निभाने वाले दिवगंत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की एक्टिंग को भी बहुत सराहा गया। फिल्म में धोनी की पत्नी का किरदान कियारा आडवाणी ने निभाया जो कि दर्शकों को खूब पसंद आया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म में कियारा आडवाणी ने जो शादी का जोड़ा पहना था वो किसका था।

मेकर्स ने साक्षी की शादी को किया रिक्रिएट-

बता दें कि फिल्म में कियारा आडवाणी ने साक्षी धोनी की शादी का सीन शूट किया था इस दौरान कियारा ने साक्षी की तरह हू-ब-हू दिखने के लिए उनकी शादी जैसा ही जोड़ा पहना था। लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि कियारा ने जिस शादी के जोड़े को पहना था वो असल में साक्षी के शादी का जोड़ा नहीं था बल्कि उनके जोड़े जैसे हू-ब-हू बनवाया गया था। बता दें कि फिल्म मेकर्स ने फिल्म में साक्षी धोनी के लुक को रिक्रिएट किया था जिसके लिए उन्होंने साक्षी के शादी वाले जोड़े से लेकर उनके गहनों तक हर चीज को बेहद बारीकी से बनवाया था और साक्षी जैसे जोड़े को हू-ब-हू बनवाने में मेकर्स कामयाब भी रहे।

साक्षी धोनी ने की थी मेकर्स की मदद-

आपको जानकर हैरानी होगी कि साक्षी खुद फिल्म मेकर्स को उस डिजाइनर के पास लेकर गईं थीं जहां से उन्होंने अपना लहंगा बनवाया था। इतना ही नहीं साक्षी धोनी चाहती थीं कि कियारा के मेक अप और एसेसरीज भी वैसे ही हों जैसा कि उनका शादी में था।

बचपन के दोस्त है साक्षी और धोनी-

बता दें कि साक्षी और महेंद्र सिंह धोनी बचपन से ही एक दूसरे के अच्छे दोस्त थे। यहां तक की दोनों ने रांची के डीएवी श्यामली के स्कूल से एकसाथ पढ़ाई की है। वहीं साक्षी और धोनी के परिवार एक दूसरे को बहुत पहले से जानते थे। बता दें कि धोनी और साक्षी की मुलाकात अचानक की कोलकाता में हुई। पहले साक्षी को लगा कि कोई फिरकी ले रहा है लेकिन बाद में पता चला कि वो धोनी ही है। इसके बाद 2008 में दोंनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। लेकिन दोनों के रिलेशन के बारे में किसी को कोई खबर तक नहीं थी।

वहीं साल 2010 में देहरादून के एक होटल में दोनों की शादी की तैयारियां शुरू हो गई और फिर दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली और मीडिया पर कोई खबर तक नहीं मिल पाई। वहीं शादी के बाद दोनों ने साल 2015 में बेटी जीवा को जन्म दिया। आज दोनों एक हैप्पिली मैरिड कपल की तरह जी रहे हैं।