भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने गर्लफ्रेंड के साथ रहते हुए गुपचुप रचाई थी दूसरी शादी, पता चला तो उठाया ये बड़ा कदम

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह को भला कौन नहीं जानता। यह केवल भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों तक सीमित नहीं हैं बल्कि उन्हें पूरे देश में पहचाना जाता है। पवन सिंह की एक तगड़ी फैन फॉलोइंग है। पवन सिंह एक अच्छे अभिनेता होने के साथ-साथ एक बेहतरीन गायक भी हैं। पवन सिंह ने अपनी शानदार अदाकारी और गायकी के दम पर भोजपुरी सिनेमा में एक अलग और खास मुकाम हासिल किया है।

पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के सबसे सफल और लोकप्रिय कलाकारों में से एक हैं। 5 जनवरी 1986 को बिहार के आरा में जन्मे पवन सिंह एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते थे परंतु फिल्मों में काम करने के बाद उनका जीवन बदल गया। पवन सिंह ने अपने करियर की शुरुआत एक गायक के रूप में की थी और फिर उन्होंने एक्टिंग में हाथ आजमाया और इन दोनों ही क्षेत्रों में पवन सिंह ने अच्छी खासी सफलता हासिल की है।

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने वैसे तो कई अभिनेत्रियों के साथ फिल्मों में काम किया है परंतु उनकी और अक्षरा सिंह की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। रील से लेकर रियल लाइफ तक इन्हें साथ देखना लोग काफी पसंद करते थे परंतु एक समय साथ रहने के बाद इनका प्यार दुश्मनी में तब्दील हो गया।

यह बात हम भलीभांति जानते हैं कि भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और सिंगर पवन सिंह अपनी फिल्मों और गानों के लिए जितना मशहूर हैं, उससे कहीं ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर विवादों में रह चुके हैं। भोजपुरी स्टार पवन सिंह लंबे समय तक अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ रिलेशनशिप में रहे।

ऐसा कहा जाता है कि पवन सिंह और अक्षरा सिंह दोनों लिव-इन में भी रहा करते थे परंतु एक दिन अचानक से उन पर अभिनेत्री ने आरोप लगाया और उनसे अपनी राहें अलग कर ली थी। इसके पीछे का कारण कुछ और नहीं बल्कि गुपचुप दूसरी शादी करना है।

आपको बता दें कि भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने साल 2014 में पहली पत्नी नीलम सिंह से विवाह किया था परंतु इसके कुछ समय के पश्चात ही अभिनेता की पहली पत्नी ने मुंबई में ही पवन सिंह के घर पर उनकी गैर-मौजूदगी में फांसी लगाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली थी, इसके बाद पवन सिंह अकेले रह गए थे।

लेकिन कुछ समय के पश्चात ही पवन सिंह और अक्षरा सिंह के बीच नजदीकियां बढ़ गई थी। इन दोनों ने मिलकर कई हिट फिल्मों में काम किया हुआ है। दर्शकों को भी इन दोनों की जोड़ी बहुत पसंद आने लगी लेकिन रील लाइफ वाली केमिस्ट्री कब रियल लाइफ में बदल गई, किसी को भी मालूम नहीं हुआ।

सुपरस्टार पवन सिंह और अभिनेत्री अक्षरा सिंह एक-दूसरे की कंपनी को इंजॉय करने लग गए थे परंतु अचानक ही यह खबर सामने आई कि पवन सिंह ने गुपचुप दूसरा ब्याह रचा लिया परंतु उन्होंने दूसरी शादी अक्षरा सिंह से नहीं बल्कि किसी और से रचाई थी। जी हां, बलिया से ताल्लुक रखने वाली ज्योति सिंह से पवन सिंह ने दूसरी शादी रचा ली।

5 मार्च 2018 को पवन सिंह ने ज्योति से दूसरी शादी की थी। जब सोशल मीडिया पर इनकी शादी की तस्वीरें सामने आईं तो फिर पवन सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह ने कहा था कि उन्हें इस शादी के बारे में कुछ भी जानकारी मालूम नहीं थी। उन्होंने कुछ समय के पश्चात अभिनेता पर आरोप लगाया था कि वह उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसके साथ ही अभिनेत्री का करियर बर्बाद करने और परिवार के साथ गाली गलौज करने जैसे गंभीर आरोप उन्होंने लगाए थे।

अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने यह भी कहा था कि जब वह उनके साथ रिश्ते में थीं तो वह उनके साथ अभद्र व्यवहार किया करते थे और उनको धोखा देकर किसी और से उन्होंने शादी कर ली। अब शादी के बाद भी पवन सिंह उनके साथ रिश्ते में रहना चाहते हैं। अक्षरा सिंह ने कहा था कि “जब उन्होंने उनके साथ रिश्ते में ना रहने के लिए विरोध किया तो जान से मारने और करियर को बर्बाद करने की धमकी देने लगे।”

बस क्या था इसी प्रकार से इनकी प्यार की कहानी बुरे मोड़ के साथ खत्म हो गया। अब यह दोनों ही अपनी अपनी जिंदगी में खुश रहते हैं और दोनों ही अपने काम पर ध्यान देते हैं।