कबीर बेदी कर चुके चार शादियां, लेकिन आज भी इस बात का है अफसोस, लाख कोशिश के बावजूद नहीं बचा पाए थे बेटे की जान

बॉलीवुड इंडस्ट्री के ऐसे बहुत से कलाकार रहे हैं जिन्होंने अपने अभिनय हुनर के दम पर दुनिया भर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इतना ही नहीं बल्कि इन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड फिल्मों तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। उन्हीं में से एक अभिनेता कबीर बेदी हैं। 76 वर्षीय कबीर बेदी ने अपने फिल्मी करियर में कई फिल्मों में काम किया है और उन्होंने अपने अभिनय के दम पर दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है।

आपको बता दें कि कबीर बेदी ने 1971 में अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। कबीर बेदी बॉलीवुड की 60 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं और अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में भी उन्होंने काम किया है। हालांकि अभिनेता की फिल्मों के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी की भी काफी चर्चा में रही है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से दिग्गज कलाकार कबीर बेदी के जीवन से जुड़े हुए कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताने वाले हैं।

16 जनवरी 1946 को लाहौर में जन्मे कबीर बेदी की मां फ्रीडा बेदी ब्रिटिश महिला थीं। भारत आने के पश्चात कबीर बेदी ने उत्तराखंड के नैनीताल से अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त की और दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। कबीर बेदी हमेशा से ही अपने फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों का विषय बने रहे हैं। उन्होंने अपने जीवन में चार शादियां रचाई हैं।

जी हां कबीर बेदी चार शादियां कर चुके हैं और आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि उनकी चौथी पत्नी उनकी बेटी पूजा बेदी से भी उम्र में छोटी हैं। कबीर बेदी बिंदास स्टाइल में जीवन जीने वाले व्यक्ति हैं परंतु जब उनके बेटे ने खुद अपनी जिंदगी खत्म कर ली तब उस वक्त उनका जीवन हिल गया था।

अभिनेता कबीर बेदी ने सबसे पहले साल 1969 में उड़ीसा के डांसर प्रोतिमा बेदी से विवाह रचाया था। कबीर बेदी और प्रोतिमा के दो बच्चे हैं। बेटी का नाम पूजा बेदी और बेटे का नाम सिद्धार्थ बेदी है। परंतु उनकी सगाई अंबा सान्याल नाम की लड़की से हो चुकी थी लेकिन इसी दौरान वह मॉडल प्रोतिमा के साथ लिव-इन में रह रहे थे। इसी दौरान प्रोतिमा गर्भवती हो गई थीं और कबीर बेदी ने अंबा सान्याल से सगाई तोड़ कर प्रोतिमा से विवाह कर लिया था।

जब उनकी बेटी पूजा बेदी का जन्म हुआ तो उसके 8 महीने के बाद ही कबीर बेदी की पहली पत्नी प्रोतिमा का अफेयर पड़ोस में रहने वाले जर्मन लड़के से शुरु हो गया था और 5 साल के बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे। जब कबीर बेदी प्रोतिमा से अलग हो गए तो उसके बाद उन्होंने सुसैन हम्फ्रेश से शादी रचा ली थी परंतु उनकी यह शादी भी ज्यादा समय तक नहीं चल सकी और इनकी शादी का रिश्ता टूट गया, जिसके बाद उन्होंने अपने से 20 साल छोटी टीवी और रेडियो प्रेजेंटर निक्की से विवाह कर लिया परंतु इनकी यह शादी भी अधिक दिनों तक ना चल सकी और यह भी रिश्ता खत्म हो गया।

अभिनेता कबीर बेदी ने अपने 70वें जन्मदिन से एक दिन पहले साल 2016 में ब्रिटिश में जन्मी प्रवीन दोसांझ से विवाह कर लिया। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि प्रवीन दोसांझ उम्र में कबीर बेदी से 29 साल छोटी हैं। फिलहाल में यह दोनों अपनी जिंदगी हंसी खुशी व्यतीत कर रहे हैं। बता दें कि अभिनेता कबीर बेदी और प्रवीन दोसांझ शादी से पहले तकरीबन 10 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रह चुके हैं।

आपको बता दें कि कबीर बेदी ने पिछले ही साल अपनी बायोग्राफी स्टोरीज आई मस्ट टेल: द इमोशनल लाइफ ऑफ द एक्टर लॉन्च की थी। इस बायोग्राफी में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी हुई बहुत सी बातों का खुलासा किया है। उनकी इस किताब में उनके बेटे सिद्धार्थ की मृत्यु को लेकर भी बहुत कुछ बताया गया है।

कबीर बेदी ने यह बताया था कि वह जानते थे कि उनका बेटा सुसाइड करने वाला है लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद भी वह उसे बचा नहीं पाए। इस बात का गम उन्हें आज भी सताता है। उनका बेटा सिजोफ्रेनिया का शिकार हो गया था। आगे कबीर बेदी ने बताया था कि सिद्धार्थ बहुत ही होशियार लड़का था। उसके अंदर कई योग्यताएं थी लेकिन एक दिन अचानक उसका सोचना बंद हो गया। वह कुछ सोच नहीं पा रहा था। उन्होंने बताया कि आखिर उसे क्या हो रहा है, यह हमने समझने की लाख कोशिश की।

कबीर बेदी ने बताया था कि “करीब 3 साल हम इस अनजानी ताकत से लड़ते रहे। इसी बीच एक दिन वह मॉट्रियल (कनाडा) की सड़कों पर हिंसक हो गया। 8 पुलिस वालों ने मिलकर उसे किसी तरह काबू किया। फिर डॉक्टर्स ने बताया कि सिद्धार्थ सीजोफ्रेनिया नाम की बीमारी से जूझ रहा है।

उन्होंने बताया कि हमारे परिवार ने लाख कोशिश की थी कि सिद्धार्थ इस बीमारी से उबर पाए लेकिन हमने उसे खो दिया। आपको बता दें कि कबीर बेदी का बेटा सिद्धार्थ ने जब खुदकुशी की थी तो उस समय के दौरान उसकी उम्र 25 साल की थी। सिद्धार्थ का कई जगह पर इलाज करवाया गया परंतु कोई भी फायदा नहीं हुआ। आखिर में उसने खुद ही अपनी जिंदगी खत्म कर ली।

अगर हम कबीर बेदी के फिल्मी करियर पर नजर डालें तो उन्होंने फिल्म “हलचल” से बॉलीवुड में अपना कदम रखा था। यह फिल्म 1971 में आई थी। इसके अलावा वह सजा, इश्क इश्क इश्क, कच्चे धागे, अशांति, खून भरी मांग, मेरा शिकार, कुर्बान, यलगार, आतंक ही आतंक क्रांति, मै हूं ना, गैंगस्टर जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय से दुनियाभर में अच्छी खासी पहचान बनाई है।