RK हाउस का 76 साल पहले करीना के दादा ने करवाया था निर्माण, इन शादियों का बन चुका है गवाह

बॉलीवुड के स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आखिरकार विवाह के बंधन में बंधकर हमेशा हमेशा के लिए एक होने जा रहे हैं। दोनों के घरों में जश्न का माहौल शुरु हो चुका है। इस कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरुआत बुधवार से ही शुरू हो गई। रिपोर्ट के अनुसार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 14 अप्रैल को सात फेरे लेंगे। फिलहाल शादी के फंक्शन रणबीर के वास्तु अपार्टमेंट में की जा रही है।

बता दें रणबीर की मां नीतू सिंह, बहन रिद्धिमा सहानी, भांजी समाया सहानी, बुआ रीमा जैन, कजिन सिस्टर नताशा नंदा सहित अन्य गेस्ट वेन्यू पर पहुंचे। ऐसा बताया जा रहा है कि नीतू सिंह की यह इच्छा थी कि उनके बेटे की शादी आरके हाउस में हो। परंतु रि-कंस्ट्रक्शन का काम चलने की वजह से फिलहाल यहां पर शादी की कोई भी रस्म को अदा कर पाना काफी मुश्किल है।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की खबरों के बीच वेन्यू की खूब चर्चा हो रही है। बता दें कि आरके हाउस यानी कृष्णा राज हाउस को रोशनी से सजा दिया गया है। आरके हाउस में कपूर खानदान की कई पीढ़ियों ने अपना बचपन गुजारा है। आरके हाउस कपूर फैमिली के पास 1946 से है, पिछले 76 सालों से इस बंगले में कपूर परिवार की हर खट्टी-मीठी यादें बसी हुई है।

राजकुमार ने पत्नी के लिए बनवाया था आरके हाउस

आपको बता दें कि आज से 76 साल पहले आरके हाउस का निर्माण करीना कपूर के दादा जी राज कपूर ने करवाया था। राज कपूर अपनी पत्नी कृष्णा राज और पांच बच्चों (रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर, रीमा कपूर और रितु कपूर) के साथ इसी हाउस में रहते थे। आपको बता दें कि रणधीर कपूर और रीमा कपूर को छोड़कर बाकी इस दुनिया को छोड़कर जा चुके हैं।

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक आरके हाउस 3000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। इस बंगले में कपूर परिवार ने अनगिनत यादें संजोए हैं। आरके हाउस कपूर परिवार के हर सुख दुख का गवाह बना है। बता दें समय के साथ साथ सिर्फ ऋषि कपूर अपनी पत्नी नीतू सिंह के साथ आखिरी वक्त तक यही रहे। जबकि राज कपूर के बाकी बच्चे आरके हाउस को छोड़कर दूसरी जगह शिफ्ट हो गए।

आरके हाउस कई शादियों का बन चुका है गवाह

राज कपूर के सबसे बड़े बेटे रणधीर कपूर की शादी इसी बंगले में हुई। लेकिन 1980 में ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी के दौरान आरके कॉटेज का नाम बदलकर कृष्णा राज बंगलो कर दिया गया। इसे आज भी लोग आरके हाउस के नाम से पुकारते हैं। ऐसा बताया जाता है कि रिद्धिमा कपूर और करिश्मा कपूर ने भी आरके हाउस में ही सात फेरे लिए थे।

बंगला बेचना चाहते थे ऋषि कपूर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि ऋषि कपूर अपने इस बरसों पुराने बंगले को बेचना चाहते थे, जिसके लिए 30 करोड़ रुपए की रकम भी तय हो गई थी। परंतु ऋषि कपूर की मां कृष्णा राज और उनकी बहनों को उनका यह निर्णय पसंद नहीं आया और वह इसे बेचने के लिए राजी नहीं हुईं। जिसके बाद ऋषि कपूर को इसे बेचने का इरादा बदलना पड़ गया। फिर ऋषि कपूर की मां कृष्णा राज का निधन हो गया। साल 2016 में ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने बीएमसी से बंगले को गिराने की परमिशन मांगी और तब से यहां कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है।