गाय को रोटी के साथ खिलाएं ये चीज, खुल जाएगी बंद किस्मत, बनेंगे बिगड़े काम

इंसान के जीवन में सुख-दुख का आना-जाना लगा रहता है। हर इंसान यही चाहता है कि उसके जीवन में कभी भी कोई परेशानी उत्पन्न ना हो परंतु ऐसा संभव नहीं हो सकता। अगर इंसान के जीवन में अभी खुशियां हैं तो हो सकता है कि आने वाले समय में उसको परेशानी का भी सामना करना पड़े। अगर अभी परेशानी है तो आपके जीवन में खुशियां भी आएंगी। ऐसा नहीं है कि आप अपने जीवन की परेशानियों से मुक्ति प्राप्त नहीं कर सकते।

दरअसल, शास्त्रों में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जिनकी मदद से व्यक्ति अपने जीवन की बहुत सी परेशानियों का समाधान कर सकता है। इन्हीं में से एक गाय को रोटी खिलाना है। अगर आप गाय को रोटी खिलाते हैं तो इससे आपको एक नहीं बल्कि कई फायदे होते हैं। धर्म ग्रंथों के अनुसार गाय को “गौमाता” माना गया है। गाय को एक पवित्र पशु के रूप में देखा जाता है।

वैदिक काल से ही गाय को काफी उपयोगी पशु माना गया है और हिंदू धर्म के अंदर तो गाय का बहुत अधिक महत्व माना जाता है। हिंदू धर्म के अंदर भारतीय गाय को “गौमाता” का दर्जा दिया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि गाय के अंदर 33 कोटि देवताओं का वास होता है और गाय के दान को महादान कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि अगर गाय की सेवा की जाए तो इससे संतान प्राप्ति की मनोकामना पूर्ण हो सकती है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से गाय को क्या खिलाना चाहिए ताकि हमारे जीवन की कठिनाइयों दूर हो सकें, इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

गाय को रोटी के साथ खिलाएं ये चीज, मनोकामनाएं होंगी पूरी

1. ऐसी मान्यता है कि अगर रोटी में गुड़ मिलाकर गाय को खिलाया जाए तो इससे सभी बुरी शक्तियों के प्रभाव से व्यक्ति बच सकता है। इतना ही नहीं बल्कि इससे आपको कई फायदे भी मिलेंगे।

2. अगर आप गाय को गुड़ और रोटी खिलाते हैं तो इससे आपके बिगड़े हुए कार्य बनते हैं। इतना ही नहीं बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में आपको सफलता भी हासिल होगी। ऐसा माना जाता है कि अगर बैठी हुई गाय को रोटी और गुड़ खिलाया जाए तो यह बहुत अधिक फलदाई होता है।

3. ऐसा माना जाता है कि अगर गाय को रोटी खिलाया जाए तो इससे परिवार के बच्चे और आने वाली पीढ़ियों के जीवन में खुशहाली आती है। इतना ही नहीं बल्कि कई लाभ और गुण प्रदान करने वाला भी माना गया है।

4. अगर आप अपने घर में सुख-समृद्धि की प्राप्ति करना चाहते हैं तो इसके लिए आप मंगलवार के दिन किसी अपरिचित तरीके से गाय को रोटी और गुड़ खिला सकते हैं। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

5. अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में कोई ग्रह-नक्षत्र खराब चल रहा है तो ऐसी स्थिति में उस व्यक्ति को गाय को रोटी जरूर खिलाना चाहिए, ऐसा करने से खराब ग्रह शुभ फल देने लगेंगे।

6. अगर आप चाहते हैं कि आपके घर परिवार के सभी सदस्य अपने अपने क्षेत्र में लगातार सफलता हासिल करें तो इसके लिए आप नियमित रूप से गाय को चारा खिला सकते हैं और गाय की सेवा करें।