मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए बहुत खास है शरद पूर्णिमा, इस दिन न करें ये काम, दूर रहेगी पैसों की तंगी

माता लक्ष्मी जी को धन की देवी माना जाता है। ऐसा बताया जाता है कि अगर किसी व्यक्ति के ऊपर धन की देवी माता लक्ष्मी जी की कृपा दृष्टि हो तो उस व्यक्ति के जीवन से धन से जुड़ी हुई परेशानियां दूर हो जाती हैं और व्यक्ति को मां लक्ष्मी जी की कृपा से जीवन के हर क्षेत्र में सफलता हासिल होती है। मौजूदा समय में हर कोई व्यक्ति मां लक्ष्मी जी की कृपा पाना चाहता है, जिसके लिए वह लक्ष्मी जी की पूजा अर्चना और उनसे जुड़े हुए कई उपाय अपनाते हैं लेकिन अक्सर देखा गया है कि लाख कोशिश करने के बावजूद भी व्यक्ति को मां लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त नहीं हो पाती है।

ऐसी मान्यता है कि साल में कुछ दिन बहुत ही खास होते हैं, जो मां लक्ष्मी जी की कृपा पाने के लिए सबसे विशेष माने गए हैं। इन्हीं में से शरद पूर्णिमा भी शामिल है। आपको बता दें कि शरद पूर्णिमा आश्विन महीने की पूर्णिमा को कहा जाता है। शास्त्रों के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान देवी लक्ष्मी जी इसी दिन प्रकट हुई थीं। कुछ स्थानों पर शरद पूर्णिमा को कोजगिरी पूर्णिमा भी कहा जाता है। यह दिन धन की देवी माता लक्ष्मी जी की पूजा करने और उनको प्रसन्न करने के लिए बहुत ही खास माना गया है। इसके साथ ही इस दिन कुछ कामों को करने की मनाही है। इस साल 19 अक्टूबर 2021 को शरद पूर्णिमा पड़ रही है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से शरद पूर्णिमा के दिन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

शरद पूर्णिमा के दिन ये काम नहीं करने चाहिए

1. शरद पूर्णिमा के दिन आप भूलकर भी नॉनवेज और शराब का सेवन मत कीजिए क्योंकि ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति इस दिन इन चीजों का सेवन करता है तो उसके जीवन में आर्थिक संकट उत्पन्न होने लगता है।

2. हर व्यक्ति अपने जीवन को खुशहाल बनाने की कोशिश करता है। व्यक्ति यही चाहता है कि उसके जीवन में कभी भी धन से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न ना हों, इसलिए आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि शरद पूर्णिमा के दिन आप धन का उधार लेन-देन मत कीजिए क्योंकि इससे धन हानि का सामना करना पड़ता है।

3. शरद पूर्णिमा के दिन पति-पत्नी को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें अन्यथा दांपत्य जीवन में मुश्किलें उत्पन्न होने लगती हैं।

4. अगर आप अपने घर परिवार में सुख-समृद्धि पाना चाहते हैं तो उसके लिए शरद पूर्णिमा के दिन सुहागिन महिलाओं को भोजन कराएं। इसके साथ ही कोई भी भेंट जरूर दीजिए। इससे घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

5. शरद पूर्णिमा के दिन सूर्यास्त से पहले ही आप दान दक्षिणा कीजिए। सूर्यास्त के बाद अगर कोई व्यक्ति दान देता है तो इसकी वजह से उसके जीवन में गरीबी आने लगती है।

6. शरद पूर्णिमा के दिन अगर संभव हो तो तवा ना चढ़ाएं यानी की इस दिन तली हुई चीजों का ही सेवन कीजिए।

7. शरद पूर्णिमा के दिन महिलाओं को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सूर्यास्त के बाद आप बालों में कंघी ना करें क्योंकि ऐसा करना अशुभ माना जाता है।