बॉलीवुड में कोई है चिरकुट तो कोई है आलू, इन सितारों के उपनाम सुनकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

बॉलीवुड इंडस्ट्री में सभी कलाकार फिल्मों में अपने अभिनय को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारों के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं, हर फिल्म के साथ ही बॉलीवुड सितारों का नाम और किरदार भी बदलता रहता है। वैसे कुछ फ़िल्में ऐसी भी बनी हैं, जिनमें किरदार का और असली नाम एक ही रखा गया है परंतु यह किसी किसी फिल्म में ही देखने को मिलती है।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बॉलीवुड के कुछ कलाकारों के उपनामों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। अधिकांश लोग इन सितारों के उपनाम से अपरिचित होंगे। अगर आप इन सितारों के उपनाम यानी निकनेम सुनेंगे तो आपकी हंसी नहीं रुकेगी।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट बॉलीवुड इंडस्ट्री के उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में आती हैं जिन्होंने बहुत कम समय में अच्छी खासी पहचान बनाई है। आपको बता दें कि आलिया भट्ट बॉलीवुड की सबसे क्यूट अभिनेत्री मानी जाती हैं और उन्होंने बेहद कम उम्र में अपार सफलता हासिल की है। आलिया भट्ट का निकनेम बहुत ही फनी है। आपको बता दें कि आलिया भट्ट को उनकी मां और करीबी दोस्त आज भी “आलू” कह कर बुलाते हैं।

रणबीर कपूर

फिल्मों के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर का हिंदी फिल्मों का कैरियर बहुत सफल रहा है। रणबीर कपूर का नाम भारत के सबसे चर्चित अभिनेताओं की श्रेणी में शामिल है और यह सबसे ज्यादा फीस लेने वाले सितारों की लिस्ट में भी शामिल है। आपको बता दें कि रणबीर कपूर का निकनेम वैसे तो डुग्गु है लेकिन उनकी माँ नीतू कपूर उन्हें प्यार से “रेमंड” बुलाती हैं।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर और सफल अभिनेत्रियों की लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा का नाम शुमार है। प्रियंका एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अच्छा खासा नाम कमाया है। प्रियंका चोपड़ा देश से लेकर विदेश तक अपनी सफलता का परचम लहरा चुकी हैं। इस दुनिया में अभिनेत्री के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। ऐसे में फैंस यह जरूर जानना चाहेंगे कि आखिर प्रियंका चोपड़ा को घर में किस नाम से पुकारते हैं। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा का निकनेम “मिमी” है। एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने खुद यह खुलासा किया था। प्रियंका ने यह बताया था कि उनकी मां ने उन्हें फ्रेंच एक्ट्रेस मिमी रॉजर्स से प्रेरित नाम दिया था।

सोनम कपूर

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सोनम कपूर का निकनेम सुनेंगे तो आप अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे। आपको बता दें कि सोनम कपूर को अनिल कपूर “जिराफ” कहकर पुकारते हैं।

श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर एक अच्छी अभिनेत्री होने के साथ-साथ गायिका भी हैं। यह बहुत ही सरल स्वभाव की अभिनेत्री हैं और उनके चाहने वाले लोगों की कोई कमी भी नहीं है। सोशल मीडिया जैसे प्लेटफार्म फेसबुक, ट्वीटर और इंस्टाग्राम पर इनके फॉलोअर्स की संख्या बहुत अधिक है। यह सुंदर होने के साथ-साथ अभिनय करने में भी माहिर हैं। आपको बता दें कि शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर का निकनेम बहुत फनी है। ऐसा बताया जाता है कि श्रद्धा कपूर को उनके करीबी और दोस्त “चिरकुट” कह कर पुकारते हैं।