सावन माह में व्रत रखने वाले भक्त जान लें ये जरूरी नियम, पूरी हो जाएगी आपकी सारी मनोकामना

हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार पांचवा महीना सावन का होता है और यह महीना भगवान शिव जी को समर्पित है। इस महीने में भगवान शिव जी की विधि-विधान पूर्वक पूजा अर्चना की जाती है। ऐसा बताया जाता है कि जो व्यक्ति इस महीने में शिव जी की पूजा अर्चना करता है उसकी सारी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं। आपको बता दें कि 25 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो रहा है और 22 अगस्त तक सावन महीना चलेगा।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव जी सबसे जल्दी प्रसन्न होने वाले देवता माने गए हैं। अगर उनकी सच्चे मन से पूजा की जाए तो इनका आशीर्वाद भक्तों के ऊपर बना रहता है। आपको बता दें कि पार्वती जी ने सावन महीने में निराहार रहकर कठोर व्रत और तपस्या की थी और उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर शिवजी ने उनसे विवाह किया था इसलिए मनचाहा वर पाने के लिए सावन सोमवार के व्रत को बहुत महत्वपूर्ण बताया गया है।

इसके अलावा देवशयनी एकादशी को भगवान विष्णु जी के निंद्रा में चले जाने के बाद भगवान शिवजी ही 4 महीने तक सृष्टि का संचालन करेंगे। इसी वजह से इस दौरान शिवजी की आराधना करने का बहुत महत्व बढ़ जाता है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से सावन माह पूजा-व्रत से जुड़ी हुई कुछ जरूरी बातों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिनका ध्यान रखना आवश्यक है।

सावन माह में व्रत रखने से पहले जान लें ये जरूरी नियम

1. धार्मिक मान्यता के अनुसार सावन के महीने में पूजा-व्रत करने से भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। इसके अलावा कई लोग इस पूरे महीने में व्रत रखते हैं। ऐसे में लोगों को कुछ खास बातों का ध्यान रखना बहुत ही आवश्यक है। सावन के पूरे महीने व्रत कर रहे हैं तो इस दौरान फर्श पर सोना चाहिए और सूर्योदय से पहले उठना चाहिए।

2. जागने पर ज्यादातर समय भगवान की आराधना में लगाना चाहिए और मौन रहना बहुत ही अच्छा माना जाता है ताकि मुंह से कोई गलत शब्द ना निकले और ना ही आपका ध्यान इधर-उधर भटके।

3. जो लोग सावन महीने में व्रत कर रहे हैं उनको इस बात का ध्यान रखना होगा कि व्रत में दूध, शक्कर, दही, तेल, बैगन, पत्तेदार सब्जियां, मसालेदार भोजन का सेवन मत कीजिए। आपको फलाहार पर भी संयम करना होगा। आप उतना ही भोजन सेवन करें जितने में आपको नींद ना आए और भगवान की आराधना में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न ना हो।

4. जो लोग पूरे सावन महीने का व्रत नहीं कर रहे हैं उनको सुपारी, मांस और मदिरा का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

5. सावन महीने के पूरे व्रत रखने वाले लोगों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि इस दौरान दाढ़ी ना बनवाए। बाल और नाखून भी ना कटवाएं।

6. सावन के महीने में पति-पत्नी को विशेष संयम रखना होगा। हो सके तो व्रत में यात्रा मत कीजिए। आप घर पर ही रह कर भगवान की आराधना कर सकते हैं।

7. सावन के पवित्र महीने में आप भगवान शिव जी के अलावा भगवान विष्णु जी और अपने इष्ट देव की आराधना कीजिए।