घर में चीटियों का इस तरह निकलना माना जाता है बेहद शुभ, होगी धनवर्षा, जानिए शुभ-अशुभ संकेत

घर के अंदर चीटियों का निकलना आम बात है। अक्सर देखा गया है कि घर के किसी ना किसी स्थान में चीटियां निकलने लगती हैं। चीटियां दो तरह की होती है, लाल चींटी और काली चींटी। अगर घर के अंदर चीटियां निकल रही है तो यह आपके जीवन में होने वाली किसी बात की तरफ भी संकेत करती है परंतु हम इसको आम बात समझ कर अनदेखा कर देते हैं परंतु यह जीवन में होने वाली बहुत बड़ी घटनाओं की तरफ इशारा करती है।

आपको बता दें कि चीटियां शुभ और अशुभ कामों का संकेत देती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर घर के अंदर चीटियां निकलती हैं तो इसके कई संकेत होते हैं। घर में चीटियों का निकलना आर्थिक स्थिति के साथ-साथ भविष्य में होने वाले नुकसान की तरफ भी इशारा करती है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से चीटियों से मिलने वाले शुभ और अशुभ संकेतों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

घर में चीटियों का निकलना देता है कई शुभ-अशुभ संकेत

1. शास्त्रों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि जिस घर के अंदर काली चीटियां समूहबद्ध में घूमती हैं, उस घर में सुख और ऐश्वर्य में बढ़ोतरी होती है। आपको बता दें कि घर के अंदर लाल चीटियों का निकलना शुभ नहीं माना जाता है। अगर घर में लाल चीटियां निकल रही हैं तो यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि कई बड़े नुकसान हो सकते हैं।

2. शकुन शास्त्र के अनुसार देखा जाए तो अगर चावलों के बर्तन में चीटियां निकलती हैं तो यह शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ होता है कि जीवन में कुछ दिनों बाद ही धन वृद्धि का योग हो सकता है। यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही जल्द अच्छी होने वाली है।

3. अगर किसी व्यक्ति के घर के अंदर सोने की चीजों के स्थान पर काली चींटी निकल रही है तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ होता है कि उस व्यक्ति के जीवन में स्वर्णादि की वृद्धि हो सकती है। अगर घर की छत पर चीटियां निकल रही हैं तो यह धन, संपत्ति और भौतिक चीजों में फायदा की तरफ इशारा करता है।

4. अगर आपके घर में कम संख्या में काली चींटी निकल रही हैं तो यह घर में सुख-शांति, समृद्धि का सकारात्मक संकेत देती हैं। अगर काली चीटियों की संख्या बहुत अधिक है तो यह शुभ नहीं माना जाता है, इसलिए इनको घर से बाहर निकाल देना चाहिए। अगर आप शनि स्त्रोत का पाठ और देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं तो इससे लाभ मिलेगा।

5. शास्त्रों के अनुसार लाल चीटियों का घर में आना शुभ नहीं माना गया है इसका मतलब होता है कि भविष्य में उलझन, वाद-विवाद या धन की हानि होने की संभावना है। इसके अलावा अगर लाल चीटियां मुंह में अंडा दबाकर घर से निकलती हैं तो यह शुभ संकेत माना जाता है।

6. अगर आपके घर में चीटियां उत्तर दिशा की तरफ से आ रही हैं तो यह सुख होने के संकेत माने जाते हैं। अगर दक्षिण दिशा से चीटियां निकल रही हैं तो यह लाभप्रद माना गया है। अगर घर की पूर्व दिशा से चीटियां आ रही हैं तो यह नकारात्मक सुचना की तरफ इशारा करती है। अगर घर में चीटियां पश्चिम जगह से निकल रही हैं तो यह बाहर जाने के संकेत माने जाते हैं।