घर में मां लक्ष्मी आने से पहले देती हैं कुछ संकेत, जानिए इन संकेतों के बारे में

इंसान अपने जीवन में खूब तरक्की पाना चाहता है। दिन रात मेहनत करके ढेर सारा पैसा कमाना चाहता है परंतु सभी लोगों की यह ख्वाहिश पूरी नहीं हो पाती है। ऐसे बहुत ही कम किस्मत वाले लोग होते हैं जो अपने जीवन को सुख-समृद्ध बनाने में सफल हो पाते हैं। ऐसा माना जाता है कि अगर किसी व्यक्ति के ऊपर धन की देवी माता लक्ष्मी जी की कृपा दृष्टि हो तो उस व्यक्ति के जीवन की धन से जुड़ी हुई सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

हिंदू धर्म में लक्ष्मी जी को सुख, सम्पन्नता और वैभव प्रदान करने वाली देवी माना गया है। अगर यह किसी व्यक्ति से प्रसन्न हो जाएं तो उस व्यक्ति का जीवन धन-धान्य से परिपूर्ण हो जाता है। आजकल के समय में हर कोई व्यक्ति धन की प्राप्ति करना चाहता है और अच्छे तरीके से जीवन व्यतीत करना चाहता है परंतु पैसा इतनी आसानी से नहीं मिलता है। ऐसा बताया जाता है कि जहां पर मां लक्ष्मी जी की कृपा हो वहां पर पैसों की कमी नहीं रहती है। जहां पर मां लक्ष्मी जी का वास होता है वहां पर हमेशा सुख और समृद्धि बनी रहती है।

पुराणों में ऐसी कई कहानियों में यह उल्लेख किया गया है कि जिस स्थान को माता लक्ष्मी जी त्याग कर चली जाती हैं, वहां पर अंधकार और निराशा छा जाती है। इसके अलावा अगर माता लक्ष्मी जी आती हैं तो वहां पर सम्पन्नता और समृद्धि का आगमन हो जाता है। अगर माता लक्ष्मी जी किसी स्थान पर निवास करती हैं तो वहां कई तरह के शुभ संकेत मिलने लगते हैं। तो चलिए जानते हैं यह शुभ संकेत कौन से हैं।

सपनों के माध्यम से मां लक्ष्मी के शुभ संकेत

अगर किसी व्यक्ति के जीवन में माता लक्ष्मी जी का आगमन होता है तो उसको पहले स्वप्न के माध्यम से भी संकेत प्राप्त होने लगते हैं। अगर आप अपने सपने में किसी सांप को बिल के साथ देखते हैं तो इसका अर्थ होता है कि आपको आकस्मिक धन प्राप्ति होने की संभावना है। इसी प्रकार से अगर आप अपने सपने में खुद को पेड़ पर चढ़ते हुए, किसी कन्या को नृत्य करते हुए या फिर सपने में देवी या देवता के दर्शन करते हैं तो इसका अर्थ होता है कि आकस्मिक धन मिलने की संभावना है।

गन्ना दिखाई देना

अगर आपको सुबह-सुबह गन्ना दिखाई देता है तो यह माता लक्ष्मी जी का शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ होता है कि माता लक्ष्मी जी की कृपा दृष्टि आपके ऊपर बरसने वाली है और आपके घर में बहुत ही जल्द सुख-समृद्धि और धन का आगमन होगा।

हरी-भरी चीजें दिखाई देना

अगर आपको अचानक से ही आसपास हरी-भरी चीजें नजर आने लगे तो आपको तुरंत समझ जाना चाहिए कि आपके ऊपर धन की देवी माता लक्ष्मी जी का आशीर्वाद बरसने वाला है। आपको अपने जीवन की सभी प्रकार की परेशानियों से बहुत ही जल्द छुटकारा मिलेगा। इस शुभ संकेत का मतलब होता है कि आपके घर में माता लक्ष्मी जी वास करने वाली हैं।

उल्लू के माध्यम से शुभ संकेत

आपको बता दें कि धन की देवी माता लक्ष्मी जी का वाहन उल्लू होता है। अक्सर देखा गया है कि आसपास उल्लू उड़ता हुआ नजर आता है या फिर कई लोग सपने में उल्लू को उड़ते हुए देखते हैं। अगर इस तरह के संकेत आपको मिलते हैं तो इसका अर्थ होता है कि माता लक्ष्मी जी आपसे प्रसन्न हैं और जल्दी उनकी कृपा आप पर बरसने वाली है। ऐसा माना जाता है कि जहां पर उल्लू होता है वहां पर माता लक्ष्मी जी अवश्य जाती हैं।