सावन के महीने में पहन लें रुद्राक्ष, सारी मनोकामनाएं होंगी पूरी, दुर्भाग्य से मिलेगा छुटकारा

हिंदू धर्म में सावन माह को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। सावन के महीने में भगवान शिव जी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। यह महीना देवों के देव महादेव को समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि सावन के महीने में जो व्यक्ति सच्ची श्रद्धा से भगवान शिवजी की पूजा-आराधना करता है, उसकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। इस बार 25 जुलाई से सावन का महीना शुरू होगा और यह 22 अगस्त तक चलेगा। सावन का महीना शिव भक्तों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। पूरे वर्ष इस महीने का शिवभक्त बेसब्री से इंतजार करते हैं।

आपको बता दें कि सावन के महीने में अगर कुछ साधारण से उपाय किए जाए तो इससे व्यक्ति के जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। धर्म और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रुद्राक्ष को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। पुराणों के अनुसार, रुद्राक्ष भगवान शिव जी के आंसुओं से बने हैं और खुद भगवान शिवजी रुद्राक्ष की माला पहनते हैं और जो भक्त रुद्राक्ष पहनता है उसके ऊपर भगवान शिव जी की कृपा दृष्टि हमेशा बनी रहती है।

ऐसा बताया जाता है कि रुद्राक्ष पहनने से सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है रुद्राक्ष एक मुखी से लेकर 14 मुखी तक होते हैं और हर रुद्राक्ष अलग-अलग देवी-देवता का रूप माना गया है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से रुद्राक्ष पहनने से आपको क्या-क्या फायदे मिलेंगे, इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

रुद्राक्ष से पूरी होती हैं ये मनोकामनाएं

किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए

अगर आप अपने क्षेत्र में सफलता के शिखर तक पहुंचना चाहते हैं तो इसके लिए एक मुखी से लेकर 14 मुखी रुद्राक्ष तक के सारे रुद्राक्ष को एक माला में पिरोकर इसको पहन सकते हैं। ऐसा करने से भगवान शिव जी की कृपा दृष्टि आपके ऊपर बनी रहेगी और आप अपने क्षेत्र में लगातार सफलता की ऊंचाइयों पर आगे बढ़ते जाएंगे।

परीक्षा और इंटरव्यू में सफलता प्राप्ति हेतु

अक्सर देखा गया है कि लोग अपनी मनपसंद नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटकते रहते हैं। कई लोग ऐसे होते हैं जो नौकरी के लिए इंटरव्यू देते हैं परंतु उनको सफलता नहीं मिल पाती है। इसके अलावा विद्यार्थी वर्ग के लोग भी किसी खास कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं। कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी अगर आपको अपनी मनचाही जगह सफलता नहीं मिल पा रही है तो इसके लिए आप कड़ी मेहनत करने के साथ-साथ एक मुखी रुद्राक्ष धारण कर लीजिए। ऐसा करने से आपको अपनी किस्मत का साथ मिलने लगेगा। एक मुखी रुद्राक्ष मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकालने में आपकी मदद करता है। आप गणेश रुद्राक्ष भी धारण कर सकते हैं। गणेश रुद्राक्ष बुद्धिमत्‍ता और एकाग्रता बढ़ाता है। जो लोग विद्यार्थी हैं, उनके लिए यह रुद्राक्ष बहुत ही अच्छा साबित होगा।

गरीबी दूर करता है रुद्राक्ष

अगर कोई व्यक्ति अपने जीवन में धन से जुड़ी हुई परेशानियों का सामना कर रहा है तो ऐसी स्थिति में रुद्राक्ष पहनना बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। रुद्राक्ष कई तरह के ग्रह दोषों को दूर कर सकता है। गरीबी दूर करने के लिए गौरी-शंकर रुद्राक्ष धारण कीजिए। यह क़र्ज़, गरीबी से छुटकारा दिलाकर व्यक्ति को धनवान बनाता है।