Site icon NamanBharat

बेहद चमत्कारी है महामृत्युंजय मंत्र, रोजाना जाप से खत्म हो जाएंगी ये परेशानियां, जानिए फायदे

शास्त्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि भगवान शिव जी को प्रसन्न करने के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए, इससे भोलेनाथ अति शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं और जीवन के सारे कष्ट दूर करते हैं। भगवान शिव जी को महामृत्युंजय मंत्र बेहद प्रिय है। जो भी व्यक्ति इस मंत्र का जाप करता है उसको कई फायदे मिलते हैं। भगवान शिव की स्तुति, साधना, जप, तप, शिव जी को प्रसन्न करने और गंभीर बीमारियों से छुटकारा पाने, अकाल मृत्यु के डर से मुक्ति पाने के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया जाता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देखा जाए, तो महामृत्युंजय मंत्र का जाप अनिष्ट ग्रहों के दुष्प्रभाव को दूर करने के लिए किया जाता है। इतना ही नहीं बल्कि इस मंत्र का जाप करने से आयु भी बढ़ती है। ऐसी मान्यता है कि इस मंत्र का जाप करने से मृत्यु के करीब पहुंचने के बाद भी विजय प्राप्त की जा सकती है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने के क्या-क्या फायदे हैं? इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

महामृत्युंजय मंत्र

“ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।

उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥”

जानिए महामृत्युंजय मंत्र के फायदे

अकाल मृत्यु का भय खत्म

इस दुनिया में हर इंसान यही चाहता है कि वह पृथ्वी पर लंबे समय तक जिंदा रहे। इंसान यही चाहता है कि वह अपने परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय तक रहे। अगर आपकी भी इच्छा यही, तो आप महामृत्युंजय मंत्र का जाप नियमित रूप से शुरू कर दीजिए। ऐसा करने से अकाल मृत्यु का भय दूर हो जाता है और व्यक्ति की उम्र लंबी होती है।

बेहतर स्वास्थ्य हेतु

आजकल के समय में लोगों की जीवनशैली और खानपान ऐसा हो गया है कि स्वास्थ्य से जुड़ी हुई कोई ना कोई परेशानी लगी रहती है। अगर आप स्वस्थ रहेंगे, तो आप अपने जीवन में सब कुछ हासिल कर सकते हैं। एक अच्छा स्वास्थ्य हर किसी इंसान के जीवन में सबसे बड़ी पूंजी होती है। ऐसा माना जाता है कि अगर मनुष्य महामृत्युंजय मंत्र का जाप करता है, तो उसे गंभीर बीमारियां अपनी चपेट में नहीं लेती हैं। इतना ही नहीं बल्कि रोगों का नाश भी होता है। जो व्यक्ति नियमित रूप से इस मंत्र का जाप करता है वह निरोगी बना रहता है।

धन-वैभव के लिए

अगर आप धन, वैभव, सुख और सुविधा की प्राप्ति करना चाहते हैं, तो इसके लिए इस मंत्र का जाप नियमित रूप से करें। महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। ऐसा भी माना जाता है कि भगवान शिव जी जब प्रसन्न हो जाते हैं, तो व्यक्ति के पास कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है।

संतान प्राप्ति के लिए

अगर आप महामृत्युंजय मंत्र का जाप नियमित रूप से करते हैं, तो इससे संतान सुख की प्राप्ति होती है। ऐसा करने से व्यक्ति कभी भी संतान सुख से वंचित नहीं रहता है। इस मंत्र का जाप नियमित रूप से करने पर भगवान शिव अवश्य संतान का वरदान देते हैं।

व्यक्ति को होती है मान-सम्मान की प्राप्ति

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, महामृत्युंजय मंत्र का नियमित रूप से जाप करने और भगवान शिव जी की पूजा उपासना करने से व्यक्ति को समाज में पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है।

 

 

 

Exit mobile version