विवेक ओबेरॉय से हो गई थी ऐसी गलती, जिससे हमेशा-हमेशा के लिए दूर हो गईं ऐश्वर्या, कह दी थी ये बात

ऐश्वर्या राय को भला कौन नहीं जानता। इन्होंने अपने अभिनय और कला से अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। इनकी सुंदरता और अभिनय के चर्चे देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी होते हैं। इन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं और लोग इनके अभिनय के साथ-साथ इनकी खूबसूरती की भी तारीफ करते हुए नहीं थकते हैं।

बात दें ऐश्वर्या राय अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियों में रही हैं। भले ही ऐश्वर्या राय अब अभिषेक बच्चन की हो गई हों, लेकिन इससे कई साल पहले वह सलमान खान या विवेक ओबेरॉय तक होने की स्थिति में पहुंच गई थीं परंतु ऐसा ना हो सका।

ऐश्वर्या राय और सलमान खान के अफेयर की खबर आए दिन सुर्खियों का विषय बनी रहती हैं परंतु क्या आपको इस बात का पता है कि सलमान खान से तंग आकर ऐश्वर्या राय ने विवेक ओबेरॉय का हाथ थाम लिया था। परंतु ऐसा क्या हुआ था जिसके चलते ऐश्वर्या राय ने उन्हें भी छोड़ दिया।

जब भी इंडस्ट्री में चर्चित ब्रेकअप्स की बात होती है तो उसमें सलमान खान और ऐश्वर्या राय का नाम जरूर लिया जाता है। ऐश्वर्या, सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में होने से पहले मॉडल राजीव मूलचंदानी की गर्लफ्रेंड थीं। दोनों मॉडलिंग के दिनों में करीब आए थे और तब ऐश्वर्या भी इतनी चर्चित नहीं थीं। हालांकि यह रिश्ता कुछ खास नहीं चला था और ऐश्वर्या राजीव को छोड़ आगे बढ़ गई थीं।

ऐश्वर्या राय और सलमान खान की मुलाकात “हम दिल दे चुके सनम” के सेट पर हुई थी और वहीं इनका प्यार परवान चढ़ने लगा। सलमान खान ऐश्वर्या राय को लेकर जरूरत से ज्यादा पजेसिव थे। इसका नतीजा यह निकला कि इनका रिश्ता जितनी तेजी से आगे बढ़ा, उतनी ही तेजी से इनका ब्रेकअप भी हो गया।

जब सलमान खान से रिश्ता ऐश्वर्या राय ने खत्म कर लिया तो उसके बाद ऐश्वर्या का रिश्ता विवेक ओबेरॉय के साथ जुड़ गया। ऐश्वर्या राय, विवेक ओबेरॉय के साथ सीरियस रिलेशन में आ गई थीं। विवेक ओबरॉय हमेशा से ही अपनी फिल्मों से ज्यादा ऐश्वर्या राय के साथ अपनी लवलाइफ को लेकर चर्चा का विषय बने रहे। फिल्म “क्यों हो गया ना” के दौरान विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय को एक दूसरे से मोहब्बत हो गई थी। दोनों के बीच सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था परंतु अचानक से ही एक दिन विवेक ओबरॉय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सनसनी फैला दी थी।

दरअसल, हुआ ऐसा था कि विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय का अफेयर सलमान खान से बर्दाश्त नहीं हो पाया और उन्होंने एक दिन विवेक ओबरॉय को कॉल कर दिया और उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई थी। इतना ही नहीं बल्कि सलमान खान ने विवेक ओबेरॉय को धमकाया भी था, जिसके चलते विवेक ओबरॉय बहुत ज्यादा गुस्से में आ गए थे और प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने सलमान खान के साथ हुई बातचीत को सबके सामने कह दिया।

जब यह घटना हुई थी तो उसके बाद हंगामा खूब हुआ था। इस घटना के बाद विवेक ओबरॉय को काम मिलना भी बंद हो गया था। इतना ही नहीं बल्कि इसके बाद ऐश्वर्या राय ने भी अपना रिश्ता खत्म कर दिया था।

विवेक ओबेरॉय ने एक किसी इंटरव्यू के दौरान इशारों ही इशारों में यह बोला था कि उन्हें ऐसा स्टेप उठाने के लिए साथ के करीबी लोगों ने भड़काया था जिसका साफ साफ इशारा ऐश्वर्या राय की तरफ ही था। विवेक ओबरॉय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सलमान खान और ऐश्वर्या राय के रिश्ते को लेकर कई खुलासे किए थे, जिसको सुनने के बाद सलमान खान आग बबूला हो गए थे।

अगर विवेक ओबेरॉय वह गलती नहीं करते तो शायद ऐश्वर्या राय आज उन्हीं की होतीं और उनका करियर भी सही चल रहा होता। ऐश्वर्या राय को दो बार प्यार में शर्मिंदगी झेलना पड़ा था लेकिन जब उन्हें अभिषेक बच्चन मिले तब उन्हें चैन मिला। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन में ढाई अक्षर प्रेम के, कुछ ना कहो, गुरु और उमराव जान जैसी फिल्मों में साथ काम किया।

ऐसा बताया जाता है कि फिल्म उमराव जान में काम करते समय इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और टोरंटो में गुरु के प्रीमियर के बाद अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय को प्रपोज किया और ऐश्वर्या राय ने भी बिना देर किए हामी भर दी। आखिर में काफी उतार-चढ़ाव के बाद ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन से 20 अप्रैल 2007 को शादी कर ली। 2011 में दोनों बेटी आराध्या के माता-पिता बने। तब से लेकर अब तक ऐश्वर्या राय अपनी शादीशुदा जिंदगी हंसी खुशी जी रही हैं। उन्होंने अपने पुराने रिश्ते को भुला दिया है।