अगर आप भी घर में रखते हैं गंगाजल, तो ना करें ये गलतियां, होता है भारी नुकसान, जानिए रखने का सही तरीका

हिंदू धर्म में गंगाजल को बहुत ही पवित्र माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि गंगाजल काफी समय तक स्टोर करके रखा जाता है और यह खराब भी नहीं होता है। अगर किसी अन्य पानी को स्टोर करके रखा जाए तो वह दूषित और खराब हो जाता है। गंगाजल का प्रयोग धार्मिक कामों में किया जाता है। पूजा सामग्री में बहुत सी चीजें होती है और उन्ही चीजों में से गंगाजल सबसे शुद्ध माना जाता है। सभी प्रकार के शुभ कार्य और पूजा-पाठ में गंगाजल का प्रयोग जरूर किया जाता है।

वैसे देखा जाए तो भारत में सदियों से लोगों के मन में गंगाजल के प्रति आस्था बरकरार है। बहुत से लोग ऐसे हैं जो अपने घर के अंदर गंगाजल रखते हैं। ऐसा कहा जाता है कि घर के अंदर गंगाजल रखने से घर पवित्र हो जाता है। अगर कोई खास मौका होता है तो उस दौरान गंगा नदी में स्नान करने के अलावा पूजा घर में भी गंगाजल रखते हैं।

ऐसी मान्यता है कि गंगाजल पापों को धोने का काम करती है। इतना ही नहीं बल्कि जीवन के सारे कष्ट भी दूर हो जाते हैं इसलिए लोग गंगा नदी में स्नान करते हैं या फिर गंगाजल मिले हुए पानी से नहाते हैं। घर के अंदर गंगाजल रखने से घर के अंदर मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और घर के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है। अगर आप भी अपने घर के अंदर गंगाजल रख रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत ही आवश्यक है। घर में गंगाजल रखने का सही तरीका आपको जरूर मालूम होना चाहिए।

घर में गंगाजल रखते समय ध्यान रखें यह बातें

1. अगर आप अपने घर के अंदर गंगाजल रख रहे हैं तो सबसे पहली बात आपको ध्यान यह रखनी होगी कि आप हमेशा साफ-सुथरी जगह पर ही गंगाजल रखें। उसके आसपास कोई भी अशुद्ध चीजें नहीं रखी होनी चाहिए। गंगाजल रखने का सबसे अच्छा स्थान पूजा घर होता है और उसकी नियमित साफ-सफाई जरूर कीजिए।

2. जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं गंगाजल बहुत पवित्र माना जाता है और उसे शुद्ध धातु से बने पात्र में ही रखें। आप तांबे या चांदी के बर्तन में गंगाजल रखते हैं तो यह सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि गंगाजल भूलकर भी प्लास्टिक की बोतल में ना रखें।

3. गंगाजल को कभी भी गंदे हाथों से नहीं छूना चाहिए। आप हमेशा गंगाजल को हाथ धोकर ही छुएं।

4. अगर आप गंगाजल का उपयोग कर रहे हैं तो उस समय के दौरान गंगा मां का ध्यान जरूर कीजिए। खास कर गंगाजल से नहाते समय ऐसा जरूर करना चाहिए।

5. आप घर में गंगाजल रख रहे हैं तो इसकी दिशा के बारे में भी पता होना चाहिए। आप इसे ईशान कोण में रख सकते हैं। पवित्र नदियों का जल हमेशा ईशान कोण में ही रखना शुभ होता है।

6. आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि गंगाजल को कभी भी अंधेरे में ना रखें। रात में भी वहां धीमी रोशनी जरूर होनी चाहिए। आप गंगाजल को अलमारी के अंदर बंद करके भूलकर भी मत रखिए।

7. ऐसा कहा जाता है कि अगर गंगाजल का छिड़काव घर में किया जाए तो इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है, इसलिए आप हफ्ते में एक बार नहा धोकर पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव जरूर कीजिए। इससे घर के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है।