Site icon NamanBharat

जानें सावन में भगवान शिव के किस पदार्थ से किये गये अभिषेक से कौन सी मनोकामना होगी पूरी

सावन के महीने में सोमवार के व्रत की सर्वाधिक महिमा है। यह भगवान शिव का जहां सर्वप्रिय मास है, वहीं सोमवार के दिन भगवान शिव एवं मां पार्वती के पूजन के साथ ही शिवलिंग की पूजा करने से भगवान शिव की कृपा का पात्र सहज ही बना जा सकता है। भोले बाबा को प्रसन्न करने के लिए सावन के सोमवार को व्रत करने का शास्त्रानुसार विधान है।

भगवान शिव को देवताओं के देव या महादेव के रूप में पूजा जाता है। ऐसा माना जाता है कि भगवान की पूजा-आराधना व अभिषेक करने से सभी प्रकार के कष्‍ट दूर होते है एवं सारी मनोकामनाएं भी पूरी होती है। भगवान शिव को भोलेनाथ भी कहा जाता है, क्‍योंकि ऐसी मान्‍यता है कि इन्‍हें प्रसन्‍न करना आसान है और वह हमारे जीवन को सुख-समृद्धि, एश्‍वर्य व उन्‍नति प्रदान करते है। भगवान शिव ही ऐसे देवता है, जिनकी लिंग रूप में भी पूजा की जाती है। शिवलिंग की पूजा व अभिषेक करने से विशेष लाभ प्राप्‍त होता है, अलग-अलग पदार्थों से शिव अभिषेक किया जाता |

आज हम आपको शास्त्रों के अनुसार बताएँगे की किस प्रकार के अभिषेक करने से आपके  किस तरह के कष्ट दूर होंगे |तो आइये जानते हैं |

दुग्‍ध अभिषेक

शास्त्रों के अनुसार भगवान शिव का दुग्‍ध अभिषेक करने से दीर्घ आयु प्राप्‍त होती है

शहद अभिषेक

भगवान शिव का शहद से अभिषेक करने से जीवन के सभी कष्‍टों व दुखों का निवारण होते है ।

घी अभिषेक

यदि आपको शारीरिक कष्ट है तो आप भगवान शिव का घी से अभिषेक करने से शरीर की अस्‍वस्‍थता दूर होती है व किसी भी प्रकार की शरीरिक समस्‍या नहीं सताती हैं।

पंचामृत अभिषेक

पंचामृत अभिषेक पॉच प्रकार के पदार्थों को मिलाकर तैयार किया जाता है। यह है दूध, दही, मिश्री, घी व शहद। पंचामृत अभिषेक से धन सम्‍पदा की प्राप्ति होती है।

दही से अभिषेक

सन्तान सुख के लिए भगवान शिव का दही से अभिषेक करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है

तिल के तेल से अभिषेक

ज्ञान में वृद्धि के लिए हमे भगवान शिव का तिल के तेल से अभिषेक करना चाहिए

चंदन अभिषेक

चंदन से अभिषेक करने से भाग्‍य में वृद्धि होती है व अरोग्‍यता प्राप्‍त होती है।

चावल के पाउडर से अभिषेक

चावल के पाउडर से अभिषेक करने से हर तरह के कर्ज से मुक्ति मिलती है।

गन्‍ने के रस से अभिषेक

गन्‍ने के रस से अभिषेक करने से हर तरह की शुत्रता से मुक्ति प्राप्‍त है।

नींबू के रस से अभिषेक

मृत्‍यु भय से मुक्ति के लिए नींबू के रस से अभिषेक करना चाहिए |

खजूर के रस से अभिषेक

भीतरी व बाहरी शुत्रता का नाश के लिए खजूर के रस से अभिषेक करना सही होता है

जल से अभिषेक

जीवन में शांति और संतोष प्राप्ति के लिए जल में गंगा जल को मिलाकर अभिषेक करने से लाभ मिलता है |

हल्दी से अभिषेक

यदि आपके शादी विवाह में अडचने आ रही हो या फिर आपका स्वस्थ काफी दिनों से खराब चल रहा है तो इसके निवारण के लिए भगवान शिव का हल्‍दी से अभिषेक करना चाहिए |

नारियल के रस से अभिषेक

जीवन में समृद्धि व खुशहाली  के लिए नारियल के जल से अभिषेक करने की मान्यता है |

Exit mobile version